Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी आज भव्य शोभायात्रा स्थान उदय चौक समय 4 बजे..
Govardhan kushwaha
मंडला - हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी आज भव्य शोभायात्रा स्थान उदय चौक समय 4 बजे..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Salim khan1
- नैनपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर ,धतूरा और चीजगांव का दौरा कर हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा । इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके पूरे राजस्व अमले और प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंची। जहां मंत्री ने खुद खेतों में प्रभावित हुई फसल के बीच जाकर का फसल की क्षति का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण उनकी गेहूं की फसल लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उसकी जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित किसानों को राहत राशी दी जाए। वहीं लोगों ने किसानों ने नेशनल हाईवे के बाई पास पर उनकी जमीन आने पर प्रशासन के द्वारा कम मुआवजा देने की बात कही। हाईवे जो की अतरिया, ईटका, धतूरा, जामगांव होते हुए निकल रहा है। जिस पर मंत्री संपतिया उईके ने जिला प्रशासन को किसानों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह मंडला,एस डी एम आशुतोष महादेव ठाकुर नैनपुर, तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, आर आई, पटवारी, और पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा1
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभा को किया संबोधित1
- Post by प्रशांत पटैल1
- आज 1 अप्रैल से पूरे मध्यप्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ, और इसी के तहत बुधवार को सुबह 11:30 बजे बम्हनी बंजर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती मीना हरदाहा, उपाध्यक्ष बद्री नंदा, और शालेय समिति के सदस्य योगेश चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन से हुई, जिसके उपरांत शाला में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली छात्राओं को तिलक वंदन और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। इसके बाद नए सत्र की पुस्तकें वितरित की गईं। शासन की योजना के अनुसार, नगर के आसपास से आने वाली लगभग 80 छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है। नगर अध्यक्षा श्रीमती मीना हरदाहा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान किए जाने वाली योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।1
- प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह, गांव में निकाली गई रैली घुघरी। मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव स्थित जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मां सरस्वती के चलचित्र पर तिलक बंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। बताया गया कि श्री खेमचंद सिंगराम वर्ष 1998 से शासकीय सेवा में कार्यरत रहे और लगभग 28 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में रहकर बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे डिंडोरी स्थित अपने घर से प्रतिदिन सुबह 7 बजे विद्यालय के लिए निकलते थे। बस चालक और परिचालक भी उनके समर्पण को देखते हुए उनके लिए सीट सुरक्षित रखते थे। बस से उतरने के बाद उन्हें लगभग चार किलोमीटर रास्ते पर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता था। बरसात के समय रास्ता कीचड़ से भरा रहता था, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे नियमित रूप से सुबह लगभग 10:30 बजे तक शाला पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। विदाई समारोह के बाद शाला परिसर से गांव के अंदर होते हुए बड़ा देव ठाना तक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी तथा गांव के अनेक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे गांव में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित तिलक मरावी प्रभारी शिक्षक, चेतराम वरकडे़, तरूण भवेदी, कृष्ण कुमार , दशरथ वरकडे़,आशा झारिया, चन्दरा मरावी, संगीता भारतीया , भावना,कविता झारिया , हनुमान आर्मो, चौधरी सैयाम, बलसिंह सैयाम,बीर सिंह धुर्वे, पोहोप सिंह उईके,महेश कुमार परते, सामाजसेवी इन्द्रमेन मार्को एवं स्कूल छात्र छात्राओं गांव के समस्त लोगों ने श्री खेमचंद सिंगराम की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित कर नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।1
- कायर सरकार इतना डर गई1
- मंडला - हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी आज भव्य शोभायात्रा स्थान उदय चौक समय 4 बजे..1