Shuru
Apke Nagar Ki App…
🎓 राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 दौसा के टॉपर आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ! 💐🎉
Ganesh Yogi
🎓 राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 दौसा के टॉपर आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ! 💐🎉
More news from Rajasthan and nearby areas
- कुण्डल CHC हॉस्पिटल मैं लगी मरीजों की लगी लम्बी कतार लेकिन एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं नर्सिंग कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। रोगियों का ईलाज। नर्सिंग ऑफिसर अमित तिवारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों के दबाव में करवाया जा रहा है हमसे इलाज बीसीएमओ द्वारा दिया गया हमारे ऊपर बनाया दबाव जब की अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी रहती हैं4
- Post by Ganesh Yogi1
- मंडावरी (दौसा) मंडावरी नगर में मोक्ष धाम के लिए आरक्षित 19 बीघा 9 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बस्ती बसाने का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन का उपयोग अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए होना था, वह आज कब्जों और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर अवैध रूप से बस्ती बसाई गई और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि मोक्ष धाम विकास समिति को ₹3 लाख खर्च कर अलग से जमीन खरीदनी पड़ी। सवाल यह उठता है कि जब जमीन पहले से उपलब्ध थी तो समिति को अतिरिक्त खर्च क्यों करना पड़ा? बस्ती में रहने वाले लोगों को सीमेंट सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जबकि नियमानुसार बिना वैध पट्टे के इस प्रकार की सुविधाएं देना संभव नहीं है। ऐसे में यह बड़ा प्रश्न खड़ा होता है कि किनके आदेश पर और किसके संरक्षण में यह सुविधाएं दी गईं? इतना ही नहीं, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के पास इस बस्ती में रहने वाले लोगों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तक नहीं है। बाहरी लोगों के यहां बसने और जमीन की खरीद-फरोख्त जारी रहने की बात भी सामने आ रही है। 👉 ऐसे में सवाल उठता है कि जब रिकॉर्ड ही नहीं, तो फिर यह बसावट किस आधार पर मान्य मानी जा रही है? स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बस्ती में रात के समय संदिग्ध गतिविधियां होती हैं, लेकिन निगरानी के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 👉 क्या प्रशासन को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानकर भी अनदेखी की जा रही है? मामले को और गंभीर बनाता है अवैध निर्माण का मुद्दा, जहां बिना अनुमति धार्मिक ढांचा खड़ा किए जाने की शिकायत सामने आई है। 👉 ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण बिना अनुमति संभव है? ❗ जवाब मांगते सवाल: मोक्ष धाम की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कैसे हुआ? अवैध बस्ती को मूलभूत सुविधाएं किसके आदेश पर दी गईं? बिना रिकॉर्ड के लोग यहां कैसे बस गए? जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक क्यों नहीं लगी? संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं? 🔍 निष्कर्ष: यह मामला केवल अतिक्रमण का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही का बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह अनदेखा कर दिया जाएगा। रिपोर्टर : खेमराज जोशी3
- फोटो स्टोरी एलपीजी भरवाने के लिए ऑटो की लंबी कतार कानोता. आगरा रोड स्थित कानोता में पेट्रोल पंप पर मंगलवार को एलपीजी भरवाने के लिए ऑटो चालकों की भारी भीड़ उमड़ी। ऑटो चालक अपने वाहनों में एलपीजी भरवाने पहुंचे, जिससे पंप पर एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने से कई चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था भी बनी। स्थानीय ऑटो चालकों ने बताया कि आसपास सीमित पंप होने के कारण इसी एक पंप पर भारी दबाव रहता है।1
- लालसोट में पेंशनर्स ने मनाया काला दिवस लालसोट। राजस्थान पेंशन समाज उप शाखा के अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी के नेतृत्व में 25 मार्च को पेंशनर्स ने वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सभा में मंत्री विमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पेंशन सामाजिक सुरक्षा का अधिकार है और इसे समाप्त करना पेंशनर्स के हितों के खिलाफ है। उन्होंने अधिनियम को वापस लेने की मांग की।1
- आज दिनांक 24.03.2026 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ (अलवर) में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यकम के प्रथम सत्र में एडवोकेट श्री गहेन्द्र कुमार तिवाड़ी एवं अल्का सैनी ने महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों के विषय में जानकारी दी। तत्पश्चात नई चेतना केन्द्र राजीविका की ब्लॉक कॉर्डिनेटर लक्ष्मी शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। व्याख्यान के क्रम में भजेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सीमा मीना ने महिलाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया। द्वितीय सत्र में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रजनी मीना ने महिला अध्ययन प्रकोष्ठ का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। अन्त में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में पुरस्कृत छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सुश्री रचना जैन द्वारा सभागार में उपस्थित सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की समस्त समिति सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- 🇮🇳 BREAKING | DHURANDHAR 2 Effect? ‘Spy Hunt’ Buzz in Pakistan 😱🇵🇰 A movie… yes, just a movie — and suddenly it feels like a full alert situation! After the release of Dhurandhar 2, reports and viral videos claim that in parts of Pakistan, especially Lyari (Karachi), there’s increased chatter about “Indian spies.” Clips circulating online show police patrols, street checks, and people reacting to alleged security concerns. Meanwhile, the internet is flooded with memes 🤣 Some are calling it a massive overreaction, while others think the situation is being taken seriously. 👉 The big question: Is this real tension or just social media hype? ⚠️ Note: Official confirmation on these claims is limited. Viewer discretion is advised while consuming viral content. 📌 Follow: @DeshTak 📢 Stay updated | Stay aware #DeshTak #BreakingNews #Dhurandhar2 #Pakistan #ViralNews #TrendingNow #IndiaVsPakistan #SocialMediaBuzz #Lyari #SpyHunt #ViralVideo #NewsUpdate #FactCheck1
- दौसा में गैस सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद भी अमित गैस एजेंसी के द्वारा व वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को बिना गैस सिलेंडर भरे ही को वापस भेजा जा रहा हैं घर दौसा मे अमित गैस एजेंसी के द्वारा ग्रामीणों को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा हैं, जिन लोगों ने गैस सिलेंडर बुकिंग करवा रखी है उन लोगों को भी सिलेंडर बुक करने के 5 दिन व 10 दिन हो गए जिन लोगों को 25 तारीख दे रखी थी उन लोगों को भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा हैं और ग्रामीण लोगों को यह बोला जा रहा हैं। कि आपके गांव में गाड़ी आएगी लेकिन अभी तक कोई गाड़ी नहीं पहुंची आज केवल सिटी के लोगों को ही सिलेंडर वितरण किया जाएगा पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को वापस बिना गैस सिलेंडर के ही भेजा जा रहा है4