logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के परसदा में रविवार रात करीब 8:40 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अंबिकापुर से स्टेशनरी का सामान छोड़कर रायपुर लौट रहा एक तेज रफ्तार आईसर 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। इस दौरान नीट की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी सामने से आ रहे थे, जिनकी जान बाल-बाल बची। अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि ड्राइवर, जो नशे में धुत था, भागने की फिराक में था। लोगों ने उसे पकड़कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर की पहचान हिर्री क्षेत्र के उड़ेला गोंडपारा निवासी 50 वर्षीय कमलेश ध्रुव के रूप में हुई है। चकरभाठा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भावेश शेंडे के निर्देश पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

4 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
4 hrs ago

बिलासपुर जिले के परसदा में रविवार रात करीब 8:40 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अंबिकापुर से स्टेशनरी का सामान छोड़कर रायपुर लौट रहा एक तेज रफ्तार आईसर 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। इस दौरान नीट की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी सामने से आ रहे थे, जिनकी जान बाल-बाल बची। अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि ड्राइवर, जो नशे में धुत था, भागने की फिराक में था। लोगों ने उसे पकड़कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर की पहचान हिर्री क्षेत्र के उड़ेला गोंडपारा निवासी 50 वर्षीय कमलेश ध्रुव के रूप में हुई है। चकरभाठा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भावेश शेंडे के निर्देश पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बिलासपुर जिले के परसदा में रविवार रात करीब 8:40 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अंबिकापुर से स्टेशनरी का सामान छोड़कर रायपुर लौट रहा एक तेज रफ्तार आईसर 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। इस दौरान नीट की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी सामने से आ रहे थे, जिनकी जान बाल-बाल बची। अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि ड्राइवर, जो नशे में धुत था, भागने की फिराक में था। लोगों ने उसे पकड़कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर की पहचान हिर्री क्षेत्र के उड़ेला गोंडपारा निवासी 50 वर्षीय कमलेश ध्रुव के रूप में हुई है। चकरभाठा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भावेश शेंडे के निर्देश पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
    1
    बिलासपुर जिले के परसदा में रविवार रात करीब 8:40 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अंबिकापुर से स्टेशनरी का सामान छोड़कर रायपुर लौट रहा एक तेज रफ्तार आईसर 6 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। इस दौरान नीट की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी सामने से आ रहे थे, जिनकी जान बाल-बाल बची।

अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि ड्राइवर, जो नशे में धुत था, भागने की फिराक में था। लोगों ने उसे पकड़कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर की पहचान हिर्री क्षेत्र के उड़ेला गोंडपारा निवासी 50 वर्षीय कमलेश ध्रुव के रूप में हुई है। चकरभाठा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भावेश शेंडे के निर्देश पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों सहित कई अन्य स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच के दौरान, तोरवा निवासी नवीन साहू की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य उड़ीसा और बिलासपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बिलासपुर पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों सहित कई अन्य स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच के दौरान, तोरवा निवासी नवीन साहू की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य उड़ीसा और बिलासपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर शहर के ओल्ड बस स्टैंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर संचालित होटल हेवन पार्क का LIT (Life In Trance) क्लब एक बार फिर नियमों और प्रशासनिक निर्देशों को खुलेआम चुनौती देने के आरोपों के चलते सुर्खियों में है। यह क्लब शहर के व्यस्त व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कथित तौर पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी देर रात तक चलता रहता है। शनिवार रात भी क्लब के भीतर देर रात करीब 1 बजे तक पार्टी, संगीत और जाम का दौर जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्रवासियों में अत्यधिक नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्लब प्रबंधन को न तो नियमों की परवाह है और न ही आसपास रहने वाले परिवारों की परेशानियों की चिंता। नागरिकों के अनुसार, क्लब अक्सर देर रात 2 बजे तक संचालित होता है, जिससे तेज संगीत, वाहनों की आवाजाही और नशे में धुत लोगों की मौजूदगी से पूरे इलाके का माहौल प्रभावित होता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और उनकी नींद हराम हो जाती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं, और प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की यह अनदेखी कैसे हो रही है। जानकारों का कहना है कि होटल हेवन पार्क और उसके क्लब को लेकर यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी देर रात तक संचालन, नियमों के उल्लंघन और प्रबंधन की कथित मनमानी को लेकर कई शिकायतें प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में यह धारणा बन रही है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई के बजाय संरक्षण मिल रहा है। बढ़ते जनआक्रोश के बीच सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने क्लब परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की अपील की है ताकि संचालन का वास्तविक समय और गतिविधियां स्पष्ट हो सकें। लोगों का कहना है कि यदि जांच में निर्धारित समय सीमा के बाद क्लब संचालन की पुष्टि होती है, तो LIT क्लब का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। अब पूरा शहर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है, यह सवाल उठ रहा है कि क्या नियमों को चुनौती देने के आरोपों से घिरे इस क्लब पर कानून का शिकंजा कस पाएगा।
    1
    बिलासपुर शहर के ओल्ड बस स्टैंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर संचालित होटल हेवन पार्क का LIT (Life In Trance) क्लब एक बार फिर नियमों और प्रशासनिक निर्देशों को खुलेआम चुनौती देने के आरोपों के चलते सुर्खियों में है। यह क्लब शहर के व्यस्त व्यावसायिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में कथित तौर पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी देर रात तक चलता रहता है। शनिवार रात भी क्लब के भीतर देर रात करीब 1 बजे तक पार्टी, संगीत और जाम का दौर जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्रवासियों में अत्यधिक नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्लब प्रबंधन को न तो नियमों की परवाह है और न ही आसपास रहने वाले परिवारों की परेशानियों की चिंता। नागरिकों के अनुसार, क्लब अक्सर देर रात 2 बजे तक संचालित होता है, जिससे तेज संगीत, वाहनों की आवाजाही और नशे में धुत लोगों की मौजूदगी से पूरे इलाके का माहौल प्रभावित होता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और उनकी नींद हराम हो जाती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं, और प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की यह अनदेखी कैसे हो रही है।

जानकारों का कहना है कि होटल हेवन पार्क और उसके क्लब को लेकर यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी देर रात तक संचालन, नियमों के उल्लंघन और प्रबंधन की कथित मनमानी को लेकर कई शिकायतें प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में यह धारणा बन रही है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई के बजाय संरक्षण मिल रहा है।

बढ़ते जनआक्रोश के बीच सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने क्लब परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की अपील की है ताकि संचालन का वास्तविक समय और गतिविधियां स्पष्ट हो सकें। लोगों का कहना है कि यदि जांच में निर्धारित समय सीमा के बाद क्लब संचालन की पुष्टि होती है, तो LIT क्लब का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। अब पूरा शहर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है, यह सवाल उठ रहा है कि क्या नियमों को चुनौती देने के आरोपों से घिरे इस क्लब पर कानून का शिकंजा कस पाएगा।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले उड़ीसा के एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग और लूट गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की तीन गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को तोरवा की शिवधाम कॉलोनी में सुबह सफाई कर रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली थी। सिरगिट्टी क्षेत्र में भी इसी तरह की एक वारदात सामने आई थी। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जांच शुरू की, जिसमें बिना नंबर की नीली स्कूटी पर संदिग्धों को देखा गया। इसी दौरान पुलिस ने गणेश नगर (सिरगिट्टी) में दबिश देकर स्थानीय सहयोगी नवीन साहू को हिरासत में लिया। नवीन साहू ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने उड़ीसा के अपराधियों को बिलासपुर बुलाकर अपने घर ठहराया था। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय मददगारों की सहायता से अकेले घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा निवासी शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले या आसपास बाहर से आकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले उड़ीसा के एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग और लूट गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की तीन गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को तोरवा की शिवधाम कॉलोनी में सुबह सफाई कर रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली थी। सिरगिट्टी क्षेत्र में भी इसी तरह की एक वारदात सामने आई थी। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जांच शुरू की, जिसमें बिना नंबर की नीली स्कूटी पर संदिग्धों को देखा गया।

इसी दौरान पुलिस ने गणेश नगर (सिरगिट्टी) में दबिश देकर स्थानीय सहयोगी नवीन साहू को हिरासत में लिया। नवीन साहू ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने उड़ीसा के अपराधियों को बिलासपुर बुलाकर अपने घर ठहराया था। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय मददगारों की सहायता से अकेले घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा निवासी शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले या आसपास बाहर से आकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_CG CRIME.NEWS
    CG CRIME.NEWS
    पत्रकार बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 लिंगियाडीह में अपनी वर्षों पुरानी बस्ती को बचाने की मांग को लेकर नागरिकों का आंदोलन लगातार 212 दिनों से जारी है। आंदोलनकारी नागरिकों का आरोप है कि उनकी बस्ती को हटाकर व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। क्षेत्रवासी अपने आवास, पुनर्वास और अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल का भी समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने बताया कि प्रशासन और शासन को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक बस्तीवासियों के हितों की रक्षा के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 लिंगियाडीह में अपनी वर्षों पुरानी बस्ती को बचाने की मांग को लेकर नागरिकों का आंदोलन लगातार 212 दिनों से जारी है। आंदोलनकारी नागरिकों का आरोप है कि उनकी बस्ती को हटाकर व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

क्षेत्रवासी अपने आवास, पुनर्वास और अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल का भी समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने बताया कि प्रशासन और शासन को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक बस्तीवासियों के हितों की रक्षा के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस पार्टी ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय का भी घेराव किया।
    1
    बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस पार्टी ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय का भी घेराव किया।
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 20 जून को पुलिस संवाद कक्ष में जिले की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी पटेल ने विशेष रूप से महिला एवं गुम बालिकाओं से जुड़े अपराधों, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी लंबित मर्ग, शिकायतों और अन्य अपराधों को आगामी 15 दिनों के भीतर निपटाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। बैठक के दौरान ऑपरेशन मुस्कान में तेजी लाने, बीट प्रणाली के माध्यम से स्मार्ट पुलिसिंग सुनिश्चित करने और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए GRM-MRM पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग करने पर भी बल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे पुलिसिंग में गंभीरता और जवाबदेही बनी रहे।
    1
    मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 20 जून को पुलिस संवाद कक्ष में जिले की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

एसपी पटेल ने विशेष रूप से महिला एवं गुम बालिकाओं से जुड़े अपराधों, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी लंबित मर्ग, शिकायतों और अन्य अपराधों को आगामी 15 दिनों के भीतर निपटाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।

बैठक के दौरान ऑपरेशन मुस्कान में तेजी लाने, बीट प्रणाली के माध्यम से स्मार्ट पुलिसिंग सुनिश्चित करने और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए GRM-MRM पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग करने पर भी बल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे पुलिसिंग में गंभीरता और जवाबदेही बनी रहे।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    20 hrs ago
  • बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक ने आज रविवार दोपहर ग्राम कुवापली में ₹3 लाख की लागत से बनने वाली 100 मीटर लंबी CC सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह सड़क पासीद रोड से पानी टंकी तक बनाई जाएगी, जिसके लिए जनपद मद से राशि आवंटित की गई है। यह जानकारी गुरुवचन कौशले जी से रविवार की दोपहर 3:30 बजे मिली। इस बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण से आश्रित ग्राम खम्हारडीह और कुवापली के ग्रामीणों को भारी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया गया है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर कीचड़ भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी और कई लोग गिरकर घायल हो जाते थे। ग्रामीणों ने सरपंच सरोज मोनू यादव से इस सड़क को बरसात से पहले बनवाने की मांग रखी थी, जिसके बाद सरपंच की मांग पर बिल्हा जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक ने इसे बनवाने का वादा किया था। इस CC रोड निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय डॉ. रामकुमार कौशिक जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा) के साथ डॉ. लक्ष्मण यादव जी, सरोजो मोनू यादव जी (अध्यक्ष भाजयुमो बरतोरी मंडल एवं वर्तमान सरपंच ग्राम कुवापली), प्रमोद वैष्णव, शेखर पटेल जी, विष्णु यादव, डी. भूषण डहरिया जी, चुन्नी लाल जायसवाल, शिव गेंदल जी, अगेश यादव जी, परमेश्वर यादव जी, रामाधार यादव जी, गुरुवचन कोशले जी, यमजीत खांडेकर जी, माखन सेन, रज्जू जोशी, देव गेंदल, शनी चेलके जी, रोहित जगत जी, सूरीत राम, लखन दास, जगमोहन, पारितम सोनवानी, सुमन डहरिया, जमोत्रि मरावी, सरिता मरावी, गनेशिया मरावी, बिंदु मरावी, रामचन्द्र जायसवाल एवं ग्राम पंचायत खम्हारडीह कुवापली के सभी निवासी उपस्थित रहे।
    1
    बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक ने आज रविवार दोपहर ग्राम कुवापली में ₹3 लाख की लागत से बनने वाली 100 मीटर लंबी CC सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह सड़क पासीद रोड से पानी टंकी तक बनाई जाएगी, जिसके लिए जनपद मद से राशि आवंटित की गई है। यह जानकारी गुरुवचन कौशले जी से रविवार की दोपहर 3:30 बजे मिली।

इस बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण से आश्रित ग्राम खम्हारडीह और कुवापली के ग्रामीणों को भारी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया गया है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर कीचड़ भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी और कई लोग गिरकर घायल हो जाते थे। ग्रामीणों ने सरपंच सरोज मोनू यादव से इस सड़क को बरसात से पहले बनवाने की मांग रखी थी, जिसके बाद सरपंच की मांग पर बिल्हा जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक ने इसे बनवाने का वादा किया था।

इस CC रोड निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय डॉ. रामकुमार कौशिक जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा) के साथ डॉ. लक्ष्मण यादव जी, सरोजो मोनू यादव जी (अध्यक्ष भाजयुमो बरतोरी मंडल एवं वर्तमान सरपंच ग्राम कुवापली), प्रमोद वैष्णव, शेखर पटेल जी, विष्णु यादव, डी. भूषण डहरिया जी, चुन्नी लाल जायसवाल, शिव गेंदल जी, अगेश यादव जी, परमेश्वर यादव जी, रामाधार यादव जी, गुरुवचन कोशले जी, यमजीत खांडेकर जी, माखन सेन, रज्जू जोशी, देव गेंदल, शनी चेलके जी, रोहित जगत जी, सूरीत राम, लखन दास, जगमोहन, पारितम सोनवानी, सुमन डहरिया, जमोत्रि मरावी, सरिता मरावी, गनेशिया मरावी, बिंदु मरावी, रामचन्द्र जायसवाल एवं ग्राम पंचायत खम्हारडीह कुवापली के सभी निवासी उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.