logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज: गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी विनोद कुमार ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी विनोद कुमार ने कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गश्त कर विभिन्न मंदिरों और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांची और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

11 hrs ago
user_पत्रकार विकास दीक्षित
पत्रकार विकास दीक्षित
Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
17f15d27-7497-4f5a-bf61-65dac3ae82fc
b2c580a1-f428-4aae-9da0-90e44f8003a2

कन्नौज: गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी विनोद कुमार ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर एसपी विनोद कुमार ने कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गश्त कर विभिन्न मंदिरों और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांची और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*

पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
*प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*
पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • CITY NEWS दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन
    1
    CITY NEWS दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    2
    फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

--सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा
बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद, देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
    4
    चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ
बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद,  देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
    user_Mohit Tiwari
    Mohit Tiwari
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फर्रुखाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य चोरी की मोटरसाइकिलें काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा मे बाइक पुर्जे बरामद फतेहगढ़। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की बाइक के पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे, अवैध तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी तथा मो.कासिम पुत्र सैफुल्लाहराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई, हाल पता अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें अपने घर का पालन-पोषण और शौक पूरा करने के लिए बेचता था। उसने पूछताछ में अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पहले वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग पुर्जों में काटकर कबाड़ में बेचने लगा था। पुलिस के मुताबिक अवनीश ने बताया कि मो. कासिम को कबाड़ की दुकान में चोरी के सामान और पुर्जे बेचता था। उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस भी रहता था। वहीं पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपयों के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही। भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिलों की रिम, तीन रिम के टायर, 22 मोपेड के टायर, 12 मोटरसाइकिलों की पेट्रोल टंकी और नौ नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके अलावा आठ ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे तथा काटने का ग्राइंडर, एक तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस मिस 315 बोर, दो पाना, एक पाना मोटा फंसाने वाला, 12 गेट पाना में फंसाने के लिए, सात बोल्ट खोलने वाली चाबियां, एक पेचकस, एक कटर, एक हथौड़ी, एक एंड्रॉयड फोन तथा एक ई-रिक्शा सीज किया गया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार उर्फ आयुष के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है। वहीं मो. कासिम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 506/23 की धाराएं 411/413/420/467/468/471 भादवि तथा थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट, मय पुलिस टीम तथा संत कुमार, प्रभारी एसओजी, मय टीम शामिल रहे।
    3
    फर्रुखाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य चोरी की मोटरसाइकिलें काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा मे बाइक पुर्जे बरामद 
फतेहगढ़। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की बाइक के पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे, अवैध तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी तथा मो.कासिम पुत्र सैफुल्लाहराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई, हाल पता अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।
करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली
पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें अपने घर का पालन-पोषण और शौक पूरा करने के लिए बेचता था। उसने पूछताछ में अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पहले वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग पुर्जों में काटकर कबाड़ में बेचने लगा था।
पुलिस के मुताबिक अवनीश ने बताया कि मो. कासिम को कबाड़ की दुकान में चोरी के सामान और पुर्जे बेचता था। उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस भी रहता था।
वहीं पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपयों के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही।
भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिलों की रिम, तीन रिम के टायर, 22 मोपेड के टायर, 12 मोटरसाइकिलों की पेट्रोल टंकी और नौ नंबर प्लेट शामिल हैं।
इसके अलावा आठ ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे तथा काटने का ग्राइंडर, एक तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस मिस 315 बोर, दो पाना, एक पाना मोटा फंसाने वाला, 12 गेट पाना में फंसाने के लिए, सात बोल्ट खोलने वाली चाबियां, एक पेचकस, एक कटर, एक हथौड़ी, एक एंड्रॉयड फोन तथा एक ई-रिक्शा सीज किया गया।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार उर्फ आयुष के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है।
वहीं मो. कासिम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 506/23 की धाराएं 411/413/420/467/468/471 भादवि तथा थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट, मय पुलिस टीम तथा संत कुमार, प्रभारी एसओजी, मय टीम शामिल रहे।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने बच्चों को निर्भय होकर पढ़ने और अपनी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित किया।
    4
    हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक

हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक
हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।
इस दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने बच्चों को निर्भय होकर पढ़ने और अपनी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित किया।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • CITY NEWS: किरन पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का भव्य आयोजन
    1
    CITY NEWS: किरन पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का भव्य आयोजन
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट ई-रिक्शा में न बैठाने पर युवक से मारपीट
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट ई-रिक्शा में न बैठाने पर युवक से मारपीट
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Kanpur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.