Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा, आरोपियों ने जमकर की थी मारपीट, पीड़ित परिवार के मुखिया ने दर्ज कराया था मामला, बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार कर रहे थे मामले की जांच 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपी आमिर, राहुल,जिक्की से पूछताछ जारी, सीओ महेंद्र कुमार ने दी जानकारी।
रोहित वर्मा
बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा, आरोपियों ने जमकर की थी मारपीट, पीड़ित परिवार के मुखिया ने दर्ज कराया था मामला, बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार कर रहे थे मामले की जांच 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपी आमिर, राहुल,जिक्की से पूछताछ जारी, सीओ महेंद्र कुमार ने दी जानकारी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा, आरोपियों ने जमकर की थी मारपीट, पीड़ित परिवार के मुखिया ने दर्ज कराया था मामला, बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार कर रहे थे मामले की जांच 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपी आमिर, राहुल,जिक्की से पूछताछ जारी, सीओ महेंद्र कुमार ने दी जानकारी।2
- पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस की अभिनव पहल, अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में आयोजित की रात्रि चौपाल पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस की अभिनव पहल, अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में आयोजित की रात्रि चौपाल पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं संभावित प्रत्याशियों से किया संवाद, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। साथ ही, गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में धौलपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में अभिनव पहल करते हुए अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद के सुपरविजन एवं थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा वीर सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल के दौरान वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद ने ग्रामीणों एवं संभावित प्रत्याशियों से संवाद करते हुए उन्हें पंचायत चुनावों के दौरान लागू चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से चुनाव प्रक्रिया में कानून एवं नियमों का पालन करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा गांव में शांतिपूर्ण चुनावी वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा वीर सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है तथा ग्रामीणों की सहभागिता से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। रात्रि चौपाल के दौरान उपस्थित मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनाव व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि चुनावों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि धौलपुर पुलिस द्वारा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से आमजन में विश्वास कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक मतदाता सुरक्षित वातावरण में अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी मतदाता एवं संभावित प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का पालन करें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।3
- सरमथुरा उपखंड कार्यालय में हेल्पडेस्क शुरू, अब निःशुल्क लिखे जाएंगे प्रार्थना पत्र सरमथुरा। आमजन की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सरमथुरा उपखंड कार्यालय में नई पहल की गई है। उपखंड कार्यालय में आने वाले नागरिकों को प्रार्थना पत्र लिखने में सहायता देने के लिए 28 अक्टूबर को हेल्पडेस्क की स्थापना की गई। इसके माध्यम से जरूरतमंद और अशिक्षित व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हेल्पडेस्क पर आमजन के विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्र निःशुल्क लिखे जाएंगे। इसके साथ ही अशिक्षित एवं जरूरतमंद परिवादियों के आवेदन पत्र भरने तथा उन्हें संबंधित नियमों और कानूनों की जानकारी देने में भी सहायता की जाएगी। उपखंड कार्यालय सरमथुरा में पहली बार इस प्रकार की हेल्पडेस्क शुरू की गई है, जिससे कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को आवेदन तैयार कराने में सुविधा मिलेगी। हेल्पडेस्क पर पहुंचा पहला परिवाद हेल्पडेस्क शुरू होने के साथ ही बड़ागांव निवासी भगवान सिंह पुत्र रामदयाल ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल पत्र लिखा गया। अन्य कार्यालयों में भी हेल्पडेस्क शुरू करने की अपील इस पहल के माध्यम से आमजन को सरकारी कार्यालयों में आवेदन संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। उपखंड अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे इस निःशुल्क सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं। साथ ही सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालयों में भी हेल्पडेस्क संचालित करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो।4
- सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशन में सचिव रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह धौलपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही सचिव रेखा यादव ने बंदियों से उनके प्रकरणों में हुई न्यायिक कार्यवाही, सजा से संबंधित स्थिति, अपील दायर किए जाने तथा अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि उन्हें अपने प्रकरणों की पैरवी के लिए आवश्यक विधिक सहायता मिल रही है अथवा नहीं। जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया।सचिव रेखा यादव ने बंदियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आर्थिक अथवा अन्य किसी कारण से कोई भी व्यक्ति न्याय प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। पात्र बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को अधिवक्ता की सुविधा सहित आवश्यक विधिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने बंदियों को अपनी विधिक समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने के संबंध में भी जानकारी दी। इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान प्राधिकरण स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।2
- रुपवास: धौलपुर भरतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,... रूपवास । गहनौली थाना क्षेत्र के गांव खानुआ के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायलों को तुरंत रूपवास उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उदयराम 19 पुत्र चंद्रशेखर नाई निवासी विनुआ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल जयपाल 19 पुत्र बबलू नाई निवासी विनुआ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।1
- सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में चंबल रेत से हो रहे निर्माण कार्य को जनपद ने रोका सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में चंबल रेत से हो रहे निर्माण कार्य को जनपद ने रोका फॉरेस्ट ने चम्बल के रेत का किया विनष्टीकरण1
- Railway Bridge कि हालात 🥺 मुरैना 📍civics sense सत्य कि आवाज Railway Bridge कि हालात 🥺 मुरैना 📍civics sense सत्य कि आवाज यह होती सरकारी नाम के लिए दिखावटी है 🧐1
- बाड़ी मुगलपुरा में शराब पीने की मना करने पर दो भाइयों में झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हमला बाड़ी मुगलपुरा में शराब पीने की मना करने पर दो भाइयों में झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हमला, पत्थर लगने से छोटे भाई के सिर में आई गम्भीर चोट, सदर पुलिस ने बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, वही संडपुरा गांव में पेड़ से गिरा युवक, त्रिपाल बांधने के लिए चढ़ा था पेड़ पर, अचेत हुए युवक को परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती, गम्भीर हालत में चिकित्सकों ने किया धौलपुर रेफर।1