logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुपवास: धौलपुर भरतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,... रूपवास । गहनौली थाना क्षेत्र के गांव खानुआ के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायलों को तुरंत रूपवास उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उदयराम 19 पुत्र चंद्रशेखर नाई निवासी विनुआ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल जयपाल 19 पुत्र बबलू नाई निवासी विनुआ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

1 hr ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
1 hr ago

रुपवास: धौलपुर भरतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,... रूपवास । गहनौली थाना क्षेत्र के गांव खानुआ के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायलों को तुरंत रूपवास उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उदयराम 19 पुत्र चंद्रशेखर नाई निवासी विनुआ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल जयपाल 19 पुत्र बबलू नाई निवासी विनुआ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रुपवास: धौलपुर भरतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,... रूपवास । गहनौली थाना क्षेत्र के गांव खानुआ के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायलों को तुरंत रूपवास उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उदयराम 19 पुत्र चंद्रशेखर नाई निवासी विनुआ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल जयपाल 19 पुत्र बबलू नाई निवासी विनुआ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
    1
    रुपवास: धौलपुर भरतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,... 
रूपवास । गहनौली थाना क्षेत्र के गांव खानुआ के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घायलों को तुरंत रूपवास उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उदयराम 19 पुत्र चंद्रशेखर नाई निवासी विनुआ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल जयपाल 19 पुत्र बबलू नाई निवासी विनुआ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 25 लख रुपए की लागत से बनेगा दाउदपुर में श्मशान घाट विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया उद्घाटन आगरा फतेहपुर सिकरी ग्राम दाउदपुर में बनेगा 25 लख रुपए की लागत से बनेगा शमशान घाट दाउदपुर फतेहपुर सीकरी ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दादपुर गांव में एक महत्वपूर्ण कदम उठ गया है गांव में 25 लख रुपए की लागत से आधुनिक शमशान घाट का निर्माण कराया जाएगा इसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि डॉ रामेश्वर चौधरी ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया चौधरी थान सिंह प्रधान न्यू साफा बांधकर स्वागत किया विधायक प्रतिनिधि चौधरी रामेश्वर ने क्षत्रिय ग्रामीणों को आगे की सरकार की उपलब्धियां के बारे में भी बताया और आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे तथा आसपास के लोग भी मौजूद रहे
    1
    25 लख रुपए की लागत से बनेगा दाउदपुर में श्मशान घाट विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया उद्घाटन 
आगरा फतेहपुर सिकरी ग्राम दाउदपुर में बनेगा 25 लख रुपए की लागत से बनेगा शमशान घाट दाउदपुर फतेहपुर सीकरी ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दादपुर गांव में एक महत्वपूर्ण कदम उठ गया है गांव में 25 लख रुपए की लागत से आधुनिक शमशान घाट का निर्माण कराया जाएगा इसका शिलान्यास  क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि डॉ रामेश्वर चौधरी ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया चौधरी थान सिंह प्रधान न्यू साफा बांधकर स्वागत किया विधायक प्रतिनिधि चौधरी रामेश्वर ने  क्षत्रिय ग्रामीणों को आगे की सरकार की उपलब्धियां के बारे में भी बताया और आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे तथा आसपास के लोग भी मौजूद रहे
    user_हरीश चंद न्यूज़ रिपोर्टर
    हरीश चंद न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter किराओली, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला, दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा, आरोपियों ने जमकर की थी मारपीट, पीड़ित परिवार के मुखिया ने दर्ज कराया था मामला, बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार कर रहे थे मामले की जांच 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपी आमिर, राहुल,जिक्की से पूछताछ जारी, सीओ महेंद्र कुमार ने दी जानकारी।
    2
    बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला,
दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा
बाड़ी महिलाओं से मारपीट और बेइज्जत करने का मामला,
दुर्गा महोत्सव के दौरान हुआ था झगड़ा,
आरोपियों ने जमकर की थी मारपीट,
पीड़ित परिवार के मुखिया ने दर्ज कराया था मामला,
बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार कर रहे थे मामले की जांच
14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार,
आरोपी आमिर, राहुल,जिक्की से पूछताछ जारी,
सीओ महेंद्र कुमार ने दी जानकारी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ...आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद सपाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आगरा* एंकर...आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद सपाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जीवनी मंडी स्थित समाजवादी पार्टी आगरा महानगर के कैंप कार्यालय पर जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता जमकर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शब्बीर अब्बास ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प भी दोहराया। वीओ....आगरा में समाजवादी पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद जीवनी मंडी स्थित सपा महानगर कार्यालय पर भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत शब्बीर अब्बास ने सभी पार्टी नेताओं, विधानसभा अध्यक्षों, पार्षदों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और एकजुटता का परिणाम है। शब्बीर अब्बास ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को मजबूती मिल रही है। शिक्षक एमएलसी चुनाव का परिणाम सामाजिक न्याय, भाईचारे और संगठन की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि डॉ. आकाश अग्रवाल विधान परिषद में शिक्षक समुदाय की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। इस दौरान शब्बीर अब्बास ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली सफलता के उत्साह को अब संगठन की मजबूती में बदलना होगा। आगरा महानगर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भागीदारी ही संगठन की असली ताकत है। पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटकर जीत की खुशियां साझा की गईं और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कुल मिलाकर, आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव की जीत ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है और अब पार्टी इस उत्साह को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बदलने की रणनीति पर जोर दे रही है। बाइट... शब्बीर अब्बास सपा महानगर अध्यक्ष आगरा
    1
    ...आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद सपाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 
आगरा*
एंकर...आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद सपाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जीवनी मंडी स्थित समाजवादी पार्टी आगरा महानगर के कैंप कार्यालय पर जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता जमकर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शब्बीर अब्बास ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प भी दोहराया।
वीओ....आगरा में समाजवादी पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद जीवनी मंडी स्थित सपा महानगर कार्यालय पर भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत शब्बीर अब्बास ने सभी पार्टी नेताओं, विधानसभा अध्यक्षों, पार्षदों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और एकजुटता का परिणाम है। शब्बीर अब्बास ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को मजबूती मिल रही है। शिक्षक एमएलसी चुनाव का परिणाम सामाजिक न्याय, भाईचारे और संगठन की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि डॉ. आकाश अग्रवाल विधान परिषद में शिक्षक समुदाय की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। इस दौरान शब्बीर अब्बास ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली सफलता के उत्साह को अब संगठन की मजबूती में बदलना होगा। आगरा महानगर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भागीदारी ही संगठन की असली ताकत है। पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटकर जीत की खुशियां साझा की गईं और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कुल मिलाकर, आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव की जीत ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है और अब पार्टी इस उत्साह को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बदलने की रणनीति पर जोर दे रही है।
बाइट... शब्बीर अब्बास सपा महानगर अध्यक्ष आगरा
    user_Journalist MAHESH DHARIYA
    Journalist MAHESH DHARIYA
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस की अभिनव पहल, अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में आयोजित की रात्रि चौपाल पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस की अभिनव पहल, अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में आयोजित की रात्रि चौपाल पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं संभावित प्रत्याशियों से किया संवाद, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। साथ ही, गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में धौलपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में अभिनव पहल करते हुए अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद के सुपरविजन एवं थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा वीर सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल के दौरान वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद ने ग्रामीणों एवं संभावित प्रत्याशियों से संवाद करते हुए उन्हें पंचायत चुनावों के दौरान लागू चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से चुनाव प्रक्रिया में कानून एवं नियमों का पालन करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा गांव में शांतिपूर्ण चुनावी वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा वीर सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है तथा ग्रामीणों की सहभागिता से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। रात्रि चौपाल के दौरान उपस्थित मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनाव व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि चुनावों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि धौलपुर पुलिस द्वारा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से आमजन में विश्वास कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक मतदाता सुरक्षित वातावरण में अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी मतदाता एवं संभावित प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का पालन करें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
    3
    पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस की अभिनव पहल, अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में आयोजित की रात्रि चौपाल
पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस की अभिनव पहल, अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में आयोजित की रात्रि चौपाल
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं संभावित प्रत्याशियों से किया संवाद, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश
आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी  श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। साथ ही, गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में धौलपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में अभिनव पहल करते हुए अति संवेदनशील मतदान केंद्र नादौली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। वृताधिकारी वृत्त मनियां  खलील अहमद के सुपरविजन एवं थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा  वीर सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल के दौरान वृताधिकारी वृत्त मनियां  खलील अहमद ने ग्रामीणों एवं संभावित प्रत्याशियों से संवाद करते हुए उन्हें पंचायत चुनावों के दौरान लागू चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से चुनाव प्रक्रिया में कानून एवं नियमों का पालन करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा गांव में शांतिपूर्ण चुनावी वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा  वीर सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है तथा ग्रामीणों की सहभागिता से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। रात्रि चौपाल के दौरान उपस्थित मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनाव व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि चुनावों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने बताया है कि धौलपुर पुलिस द्वारा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से आमजन में विश्वास कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक मतदाता सुरक्षित वातावरण में अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी मतदाता एवं संभावित प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का पालन करें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • स्नातक MLC सीट के परिणाम एक सीट पर भाजपा जीती वही एक सीट पर सपा ने परचम लहराया आगरा MLC चुनाव: मारपीट और धरना-प्रदर्शन के बीच नतीजे घोषित, भाजपा और सपा ने एक-एक सीट जीती स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह विजयी, शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल ने दर्ज की जीत; पीठासीन अधिकारी ने सौंपे प्रमाण पत्र आगरा। मारपीट और धरना-प्रदर्शन के बीच आगरा-अलीगढ़ मंडल की विधान परिषद (MLC) चुनाव की दोनों सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव परिणाम में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए, जबकि शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। चुनाव के दौरान हुए विवाद, मारपीट और धरना-प्रदर्शन के चलते राजनीतिक माहौल गर्म रहा। इन चुनाव परिणामों में सपा के लिए शिक्षक सीट पर जीत खास अहमियत रखती है। इस जीत के साथ सपा ने आगरा में MLC चुनाव के तहत अपना खाता खोला है। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई। दोनों सीटों के परिणामों ने आगरा-अलीगढ़ मंडल की राजनीतिक तस्वीर में भाजपा और सपा की बराबर हिस्सेदारी दर्ज कराई है। अब चुनाव परिणामों के बाद दोनों दलों के समर्थकों और राजनीतिक हलकों में नतीजों को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है। रिपोर्ट: INDIA NEWS ONE, आगरा
    1
    स्नातक MLC सीट के परिणाम एक सीट पर भाजपा जीती वही एक सीट पर सपा ने परचम लहराया
आगरा MLC चुनाव: मारपीट और धरना-प्रदर्शन के बीच नतीजे घोषित, भाजपा और सपा ने एक-एक सीट जीती
स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह विजयी, शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल ने दर्ज की जीत; पीठासीन अधिकारी ने सौंपे प्रमाण पत्र
आगरा। मारपीट और धरना-प्रदर्शन के बीच आगरा-अलीगढ़ मंडल की विधान परिषद (MLC) चुनाव की दोनों सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव परिणाम में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए, जबकि शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की।
परिणाम घोषित होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। चुनाव के दौरान हुए विवाद, मारपीट और धरना-प्रदर्शन के चलते राजनीतिक माहौल गर्म रहा।
इन चुनाव परिणामों में सपा के लिए शिक्षक सीट पर जीत खास अहमियत रखती है। इस जीत के साथ सपा ने आगरा में MLC चुनाव के तहत अपना खाता खोला है। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई।
दोनों सीटों के परिणामों ने आगरा-अलीगढ़ मंडल की राजनीतिक तस्वीर में भाजपा और सपा की बराबर हिस्सेदारी दर्ज कराई है। अब चुनाव परिणामों के बाद दोनों दलों के समर्थकों और राजनीतिक हलकों में नतीजों को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है।
रिपोर्ट: INDIA NEWS ONE, आगरा
    user_राकेश कुमार
    राकेश कुमार
    Advertising agency आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरमथुरा उपखंड कार्यालय में हेल्पडेस्क शुरू, अब निःशुल्क लिखे जाएंगे प्रार्थना पत्र सरमथुरा। आमजन की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सरमथुरा उपखंड कार्यालय में नई पहल की गई है। उपखंड कार्यालय में आने वाले नागरिकों को प्रार्थना पत्र लिखने में सहायता देने के लिए 28 अक्टूबर को हेल्पडेस्क की स्थापना की गई। इसके माध्यम से जरूरतमंद और अशिक्षित व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हेल्पडेस्क पर आमजन के विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्र निःशुल्क लिखे जाएंगे। इसके साथ ही अशिक्षित एवं जरूरतमंद परिवादियों के आवेदन पत्र भरने तथा उन्हें संबंधित नियमों और कानूनों की जानकारी देने में भी सहायता की जाएगी। उपखंड कार्यालय सरमथुरा में पहली बार इस प्रकार की हेल्पडेस्क शुरू की गई है, जिससे कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को आवेदन तैयार कराने में सुविधा मिलेगी। हेल्पडेस्क पर पहुंचा पहला परिवाद हेल्पडेस्क शुरू होने के साथ ही बड़ागांव निवासी भगवान सिंह पुत्र रामदयाल ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल पत्र लिखा गया। अन्य कार्यालयों में भी हेल्पडेस्क शुरू करने की अपील इस पहल के माध्यम से आमजन को सरकारी कार्यालयों में आवेदन संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। उपखंड अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे इस निःशुल्क सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं। साथ ही सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालयों में भी हेल्पडेस्क संचालित करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो।
    4
    सरमथुरा उपखंड कार्यालय में हेल्पडेस्क शुरू, अब निःशुल्क लिखे जाएंगे प्रार्थना पत्र
सरमथुरा। आमजन की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सरमथुरा उपखंड कार्यालय में नई पहल की गई है। उपखंड कार्यालय में आने वाले नागरिकों को प्रार्थना पत्र लिखने में सहायता देने के लिए 28 अक्टूबर को हेल्पडेस्क की स्थापना की गई। इसके माध्यम से जरूरतमंद और अशिक्षित व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
हेल्पडेस्क पर आमजन के विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्र निःशुल्क लिखे जाएंगे। इसके साथ ही अशिक्षित एवं जरूरतमंद परिवादियों के आवेदन पत्र भरने तथा उन्हें संबंधित नियमों और कानूनों की जानकारी देने में भी सहायता की जाएगी। उपखंड कार्यालय सरमथुरा में पहली बार इस प्रकार की हेल्पडेस्क शुरू की गई है, जिससे कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को आवेदन तैयार कराने में सुविधा मिलेगी।
हेल्पडेस्क पर पहुंचा पहला परिवाद
हेल्पडेस्क शुरू होने के साथ ही बड़ागांव निवासी भगवान सिंह पुत्र रामदयाल ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल पत्र लिखा गया।
अन्य कार्यालयों में भी हेल्पडेस्क शुरू करने की अपील
इस पहल के माध्यम से आमजन को सरकारी कार्यालयों में आवेदन संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। उपखंड अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे इस निःशुल्क सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं। साथ ही सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालयों में भी हेल्पडेस्क संचालित करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रूपबास: उपजिला अस्पताल चैकोरा में नहीं, रूपबास में बनो, 6वें दिन भी दिया गया धरना... रूपबास उपजिला चिकित्सालय रूपबास के लिए ग्राम पंचायत चैकोरा के नगला देविया में भूमि आवंटन के विरोध में छठवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। SDM कार्यालय के बाहर दिए धरने की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अस्पताल रूपबास के नाम से स्वीकृत किया है तो भवन भी यहीं बनना चाहिए। चैकोरा की जमीन शहर से 5 किमी दूर, बीहड़ में और कचरा डंपिंग यार्ड के पास है। 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होगी। क्रेशर संघ अध्यक्ष अमर सिंह अंधाना ने मुख्यमंत्री तक मामला ले जाने का समर्थन दिया। धरने में हरिशंकर शर्मा, धीरज शुक्ला एडवोकेट, ओमकार शुक्ला, प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने सरकार के निर्णय की निंदा करते हुए इसे निरस्त कर रूपबास में ही भूमि आवंटित करने की मांग की।
    3
    रूपबास: उपजिला अस्पताल चैकोरा में नहीं, रूपबास में बनो,
 6वें दिन भी दिया गया धरना...
रूपबास उपजिला चिकित्सालय रूपबास के लिए ग्राम पंचायत चैकोरा के नगला देविया में भूमि आवंटन के विरोध में छठवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
SDM कार्यालय के बाहर दिए धरने की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार रहे।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अस्पताल रूपबास के नाम से स्वीकृत किया है तो भवन भी यहीं बनना चाहिए। चैकोरा की जमीन शहर से 5 किमी दूर, बीहड़ में और कचरा डंपिंग यार्ड के पास है। 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होगी।
क्रेशर संघ अध्यक्ष अमर सिंह अंधाना ने मुख्यमंत्री तक मामला ले जाने का समर्थन दिया।
धरने में हरिशंकर शर्मा, धीरज शुक्ला एडवोकेट, ओमकार शुक्ला, प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने सरकार के निर्णय की निंदा करते हुए इसे निरस्त कर रूपबास में ही भूमि आवंटित करने की मांग की।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.