logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर के डॉ. मनोज चौधरी फिर बने जीवन दाता | छतरपुर न्यूज़ छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 5 साल की बच्ची के गले में फंसा ₹5 का सिक्का बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ग्राम दीनू निवासी सुरेंद्र चढ़ार की 5 वर्षीय पुत्री मोनिका चढ़ार मोबाइल चलाते समय गलती से मुंह में रखा ₹5 का सिक्का निगल गई। सिक्का गले में फंसने से बच्ची को सांस लेने, खाना खाने और पानी पीने में काफी परेशानी होने लगी। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने सावधानीपूर्वक बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है। डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलते समय सिक्के या छोटी वस्तुएं मुंह में रखने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।

6 hrs ago
user_Ankit Speaks News
Ankit Speaks News
Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

छतरपुर के डॉ. मनोज चौधरी फिर बने जीवन दाता | छतरपुर न्यूज़ छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 5 साल की बच्ची के गले में फंसा ₹5 का सिक्का बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ग्राम दीनू निवासी सुरेंद्र चढ़ार की 5 वर्षीय पुत्री मोनिका चढ़ार मोबाइल चलाते समय गलती से मुंह में रखा ₹5 का सिक्का निगल गई। सिक्का गले में फंसने से बच्ची को सांस लेने, खाना खाने और पानी पीने में काफी परेशानी होने लगी। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने सावधानीपूर्वक बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है। डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलते समय सिक्के या छोटी वस्तुएं मुंह में रखने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 5 साल की बच्ची के गले में फंसा ₹5 का सिक्का बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ग्राम दीनू निवासी सुरेंद्र चढ़ार की 5 वर्षीय पुत्री मोनिका चढ़ार मोबाइल चलाते समय गलती से मुंह में रखा ₹5 का सिक्का निगल गई। सिक्का गले में फंसने से बच्ची को सांस लेने, खाना खाने और पानी पीने में काफी परेशानी होने लगी। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने सावधानीपूर्वक बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है। डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलते समय सिक्के या छोटी वस्तुएं मुंह में रखने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।
    1
    छतरपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनोज चौधरी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 5 साल की बच्ची के गले में फंसा ₹5 का सिक्का बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम दीनू निवासी सुरेंद्र चढ़ार की 5 वर्षीय पुत्री मोनिका चढ़ार मोबाइल चलाते समय गलती से मुंह में रखा ₹5 का सिक्का निगल गई। सिक्का गले में फंसने से बच्ची को सांस लेने, खाना खाने और पानी पीने में काफी परेशानी होने लगी।
परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने सावधानीपूर्वक बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है।
डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलते समय सिक्के या छोटी वस्तुएं मुंह में रखने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने पठापुर रोड पर हवाई फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के पठापुर रोड पर तीन दिन पहले फरियादिया और उसके परिजनों पर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत राजपूत पिता रामाधीन राजपूत, निवासी मातगुवां पंकज कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा, निवासी बालाजीपुरम हनुमान टोरिया के पास, छतरपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    छतरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने पठापुर रोड पर हवाई फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के पठापुर रोड पर तीन दिन पहले फरियादिया और उसके परिजनों पर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में
हेमंत राजपूत पिता रामाधीन राजपूत, निवासी मातगुवां
पंकज कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा, निवासी बालाजीपुरम हनुमान टोरिया के पास, छतरपुर
शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इंदौर..... जमीन विवाद मे अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने मांगी पुलिस सुरक्षा..... फिल्म अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद और मिल रही धमकियों को लेकर इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन सौंपकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। - जानकारी के अनुसार विजेंद्र घाटगे की इंदौर के जमुडी हप्सी क्षेत्र में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन है। उन्होंने इस जमीन को क्षेत्र में रहने वाले एक किसान को खेती के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि बाद में संबंधित किसान ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे खाली करने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह प्रकरण फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। विजेंद्र घाटगे का कहना है कि जब भी वे अपनी जमीन पर जाने की कोशिश करते हैं, तो संबंधित किसान की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार मिल रही इन धमकियों से चिंतित होकर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इसी के तहत उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने अभिनेता विजेंद्र घाटगे के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एसीपी गांधी नगर को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। गौरतलब है कि विजेंद्र घाटगे का संबंध इंदौर के होलकर राजवंश से भी है। वे इंदौर के राजा तुकोजीराव तृतीय की बेटी सिताराजे के पुत्र हैं, जिसके कारण वे होलकर राजघराने के नाती माने जाते हैं। फिलहाल जमीन विवाद और सुरक्षा की मांग से जुड़ा यह मामला चर्चा में है और अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कदम उठाती है। बाइट - कृष्णलाल चांदनी , डीसीपी , इंदौर
    2
    इंदौर.....
जमीन विवाद मे अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने मांगी पुलिस सुरक्षा.....
फिल्म अभिनेता विजेंद्र घाटगे ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद और मिल रही धमकियों को लेकर इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन सौंपकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
- जानकारी के अनुसार विजेंद्र घाटगे की इंदौर के जमुडी हप्सी क्षेत्र में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन है। उन्होंने इस जमीन को क्षेत्र में रहने वाले एक किसान को खेती के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि बाद में संबंधित किसान ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे खाली करने से इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह प्रकरण फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। विजेंद्र घाटगे का कहना है कि जब भी वे अपनी जमीन पर जाने की कोशिश करते हैं, तो संबंधित किसान की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार मिल रही इन धमकियों से चिंतित होकर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इसी के तहत उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने अभिनेता विजेंद्र घाटगे के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एसीपी गांधी नगर को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। गौरतलब है कि विजेंद्र घाटगे का संबंध इंदौर के होलकर राजवंश से भी है। वे इंदौर के राजा तुकोजीराव तृतीय की बेटी सिताराजे के पुत्र हैं, जिसके कारण वे होलकर राजघराने के नाती माने जाते हैं। फिलहाल जमीन विवाद और सुरक्षा की मांग से जुड़ा यह मामला चर्चा में है और अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कदम उठाती है।
बाइट - कृष्णलाल चांदनी , डीसीपी , इंदौर
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अगर आप सूना मकान छोड़ कर बाहर रहते हैं तो हो जाइए सावधान चोरों के हौसले बुलंद कही आप को निशाना न बना ले चोरों ने करीब 30लाख की चोरी कर हुए लपुचक्क पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरी कलां के अंतर्गत का है देखिय खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ
    1
    अगर आप सूना मकान छोड़ कर बाहर रहते हैं तो हो जाइए सावधान चोरों के हौसले बुलंद कही आप को निशाना न बना ले चोरों ने करीब 30लाख की चोरी कर हुए लपुचक्क पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरी कलां के अंतर्गत का है देखिय खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने कहा है कि हर घर जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला पंचायतों और ग्राम पंचायतों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सागर संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर घर जल योजना के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें तथा इस योजना के अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं और ग्राम पंचायतों को समारोहपूर्वक हस्तांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक पानी पहुँचाने की यह भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ और साफ पानी पहुंचाने की कार्यवाही समय-सीमा में सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर घर जल योजना के कार्यों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के बाद ग्राम पंचायतों को इस योजना के संचालन और प्रबंधन कैसे करना है, इस संबंध में ग्राम पंचायतों के सचिवों को समुचित प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर जल योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले में कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में हर घर जल योजना के अधूरे निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराएं और ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि हर घर जल योजना के कार्यों की सतत समीक्षा करें और अपूर्ण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने पाईपलाइन की जानकारी पीएम गति शक्ति पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि भारत सरकार ने हाल ही में इस योजना को स्वीकृति दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छतरपुर जिले से प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी, ईई पीएचई संजय कुमरे सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
    2
    प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने कहा है कि हर घर जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला पंचायतों और ग्राम पंचायतों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सागर संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर घर जल योजना के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें तथा इस योजना के अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं और ग्राम पंचायतों को समारोहपूर्वक हस्तांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक पानी पहुँचाने की यह भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ और साफ पानी पहुंचाने की कार्यवाही समय-सीमा में सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर घर जल योजना के कार्यों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के बाद ग्राम पंचायतों को इस योजना के संचालन और प्रबंधन कैसे करना है, इस संबंध में ग्राम पंचायतों के सचिवों को समुचित प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित किया जाए।
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर जल योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले में कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में हर घर जल योजना के अधूरे निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराएं और ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि हर घर जल योजना के कार्यों की सतत समीक्षा करें और अपूर्ण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने पाईपलाइन की जानकारी पीएम गति शक्ति पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि भारत सरकार ने हाल ही में इस योजना को स्वीकृति दी है। 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छतरपुर जिले से प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी, ईई पीएचई संजय कुमरे सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
    user_राजू जोशी महाराज
    राजू जोशी महाराज
    Social worker बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन में मैकेनिक की अचानक तबियत बिगडने से मौत
    1
    जालौन में मैकेनिक की अचानक तबियत बिगडने से मौत
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेडलाइन: गौशालाओं में बनी सोलर पेयजल टंकियों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई एंकर इन्ट्रो: महोबा जिले के चरखारी विकासखंड से एक अहम खबर सामने आई है, जहां गौशालाओं में क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित कराई गई सोलर पेयजल टंकियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। देखिए रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा की यह रिपोर्ट। वीओ/रिपोर्ट: महोबा जिले के चरखारी विकासखंड में गौशालाओं के लिए बनाई गई सोलर पेयजल टंकियां अब सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों रुपये खर्च कर तैयार कराई गई इन टंकियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार विभिन्न गौशालाओं में सोलर आधारित पेयजल टंकियों के निर्माण पर प्रति कार्य लगभग 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर टंकियों की संरचना कमजोर दिखाई दे रही है। पाइपलाइन, फिटिंग और सोलर पैनलों की स्थापना को लेकर भी स्थानीय लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई टंकियों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता कमजोर है, जिससे भविष्य में इनके संचालन और टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है। साथ ही कुछ स्थानों पर पाइपलाइन और फिटिंग कार्य अधूरा या मानक से कम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कार्यों में पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निविदा प्रक्रिया, तकनीकी स्वीकृति, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर तकनीकी टीम से स्थल निरीक्षण कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और मानक से कम बनी टंकियों का पुनर्निर्माण कराया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    हेडलाइन: गौशालाओं में बनी सोलर पेयजल टंकियों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई
एंकर इन्ट्रो:
महोबा जिले के चरखारी विकासखंड से एक अहम खबर सामने आई है, जहां गौशालाओं में क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित कराई गई सोलर पेयजल टंकियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। देखिए रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा की यह रिपोर्ट।
वीओ/रिपोर्ट:
महोबा जिले के चरखारी विकासखंड में गौशालाओं के लिए बनाई गई सोलर पेयजल टंकियां अब सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों रुपये खर्च कर तैयार कराई गई इन टंकियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार विभिन्न गौशालाओं में सोलर आधारित पेयजल टंकियों के निर्माण पर प्रति कार्य लगभग 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर टंकियों की संरचना कमजोर दिखाई दे रही है। पाइपलाइन, फिटिंग और सोलर पैनलों की स्थापना को लेकर भी स्थानीय लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई टंकियों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता कमजोर है, जिससे भविष्य में इनके संचालन और टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है। साथ ही कुछ स्थानों पर पाइपलाइन और फिटिंग कार्य अधूरा या मानक से कम बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने कार्यों में पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निविदा प्रक्रिया, तकनीकी स्वीकृति, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच होनी चाहिए।
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर तकनीकी टीम से स्थल निरीक्षण कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और मानक से कम बनी टंकियों का पुनर्निर्माण कराया जाए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छतरपुर जिले के महाराजगंज इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अहीरवार परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि भारत पटेल, जी लाल पटेल और उनके साथियों ने कुल्हाड़ी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें वीरेंद्र अहिरवार, हब्बी अहिरवार और उनकी मां घायल हो गए। घायलों के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जातिसूचक शब्द “चमार” कहकर अपमानित भी किया गया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और सुनिए पीड़ितों का क्या कहना है।
    1
    छतरपुर जिले के महाराजगंज इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अहीरवार परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि भारत पटेल, जी लाल पटेल और उनके साथियों ने कुल्हाड़ी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें वीरेंद्र अहिरवार, हब्बी अहिरवार और उनकी मां घायल हो गए।
घायलों के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जातिसूचक शब्द “चमार” कहकर अपमानित भी किया गया।
इस मामले में पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और सुनिए पीड़ितों का क्या कहना है।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.