logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चांदपुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, ₹15 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के अकाउंटेंट समेत 2 गिरफ्तार बिजनौर के चांदपुर में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के अकाउंटेंट और एक प्राइवेट कर्मचारी को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने ₹43,870 के बिलों की अस्थाई पेशगी बंद करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। टीम ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

16 hrs ago
user_Sikandar saifi
Sikandar saifi
Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

चांदपुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, ₹15 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के अकाउंटेंट समेत 2 गिरफ्तार बिजनौर के चांदपुर में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के अकाउंटेंट और एक प्राइवेट कर्मचारी को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने ₹43,870 के बिलों की अस्थाई पेशगी बंद करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। टीम ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तहसील परिसर नौगावां सादात में बुधवार को किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमील ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। भाकियू टिकैत ने किसानों की आवाज की बुलंद नौगावां सादात। तहसील परिसर नौगावां सादात में बुधवार को किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमील ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण किसानों और आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो गुलड़िया बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ० सतपाल यादव ने पशुपालन विभाग से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए क्षेत्र में पशुओं में फैल रही बीमारी पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बिना अधिकृत व्यवस्था के घूमकर इलाज करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि धनौरा क्षेत्र की सीएचसी पर किसानों और ग्रामीणों को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि यदि भविष्य में गन्ने के अगोले को पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। बैठक में संबंधित विभागों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वसीम, राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर चौधरी, पंकज सैनी, कार्तिक सैनी, राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चौधरी, प्रदेश महासचिव अनुज यादव, चरण पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा सैजर, अरुण गुर्जर, लोकेश यादव, सूरज सैनी, शमशाद अंसारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    1
    तहसील परिसर नौगावां सादात में बुधवार को किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमील ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
भाकियू टिकैत ने किसानों की आवाज की बुलंद
नौगावां सादात। तहसील परिसर नौगावां सादात में बुधवार को किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमील ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण किसानों और आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो गुलड़िया बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ० सतपाल यादव ने पशुपालन विभाग से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए क्षेत्र में पशुओं में फैल रही बीमारी पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बिना अधिकृत व्यवस्था के घूमकर इलाज करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि धनौरा क्षेत्र की सीएचसी पर किसानों और ग्रामीणों को अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने कहा कि यदि भविष्य में गन्ने के अगोले को पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। बैठक में संबंधित विभागों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वसीम, राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर चौधरी, पंकज सैनी, कार्तिक सैनी, राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चौधरी, प्रदेश महासचिव अनुज यादव, चरण पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा सैजर, अरुण गुर्जर, लोकेश यादव, सूरज सैनी, शमशाद अंसारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • होटलों में पुलिस की रेड! मुंह छिपाते बाहर निकलीं युवतियां, 2 मैनेजर गिरफ्तार—मामले की जांच जारी।
    1
    होटलों में पुलिस की रेड! मुंह छिपाते बाहर निकलीं युवतियां, 2 मैनेजर गिरफ्तार—मामले की जांच जारी।
    user_Rohil Khan
    Rohil Khan
    Local News Reporter Bijnor, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • नहटौर के श्री हाथी वाला मंदिर में गूंजे भगवान गणेश के जयकारे, 25 सितंबर को होगा भव्य विसर्जन ​बिजनौर/नहटौर: नहटौर स्थित प्रसिद्ध श्री हाथी वाला मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान बुधवार रात्रि को भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर भावविभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा प्रांगण भगवान गणेश के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​भजन संध्या के उपरांत भगवान श्री गणेश को विधि-विधान के साथ महाभोग लगाया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। ​उल्लेखनीय है कि महोत्सव के सभी धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम आचार्य मंगल दास महाराज जी के पावन सानिध्य में संपन्न कराए जा रहे हैं। आचार्य जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को प्रतिमा का पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    नहटौर के श्री हाथी वाला मंदिर में गूंजे भगवान गणेश के जयकारे, 25 सितंबर को होगा भव्य विसर्जन
​बिजनौर/नहटौर:
नहटौर स्थित प्रसिद्ध श्री हाथी वाला मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान बुधवार रात्रि को भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर भावविभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा प्रांगण भगवान गणेश के जयकारों से गुंजायमान रहा।
​भजन संध्या के उपरांत भगवान श्री गणेश को विधि-विधान के साथ महाभोग लगाया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
​उल्लेखनीय है कि महोत्सव के सभी धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम आचार्य मंगल दास महाराज जी के पावन सानिध्य में संपन्न कराए जा रहे हैं। आचार्य जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को प्रतिमा का पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Financial Analyst बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन ने  जल निकासी योजना के निर्माणाधीन नाले का  किया निरीक्षण
 गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
  अमरोहा नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण नाले का निर्माण कार्य कार्ड रोड पर चल रहा है जिसका आज नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभासदगण तथा सीएनडीएस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे! अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है। बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर WKT
    4
    अमरोहा विधायक फार्म हाउस कांड में नया खुलासा, गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर खुलवाए गए कमरे!
अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में फार्म हाउस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास का बयान सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। केयरटेकर के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा के फोन के बाद फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए गए थे। फोन पर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया गया और उसके साथ सुरक्षाकर्मी होने की बात कही गई।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब फार्म हाउस से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है।
अतरासी-हसनपुर रोड स्थित विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है।केयरटेकर के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे रजबपुर थाने में तैनात एक दरोगा का फोन आया था। दरोगा ने फोन पर बताया कि गृह मंत्रालय की एक अधिकारी जांच के सिलसिले में फार्म हाउस पर आई हैं और उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।केयरटेकर का दावा है कि दरोगा के फोन के बाद उससे फार्म हाउस के दो कमरे खोलने के लिए कहा गया।रामनिवास के मुताबिक, उसने जब विधायक उमेश शर्मा से बात कराने की बात कही तो दरोगा ने बताया कि विधायक से उसकी पहले ही बात हो चुकी है।इसके बाद फार्म हाउस में पांच लोगों के ठहरने की बात कही गई। केयरटेकर के अनुसार, इसके बाद वह वहां से चला गया।फार्म हाउस पर उस समय केवल चौकीदार मंगली उर्फ रुस्तम मौजूद था।इसके बाद घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब करीब साढ़े तीन बजे हसनपुर और रजबपुर पुलिस फार्म हाउस पर पहुंची। चौकीदार ने फोन कर केयरटेकर को मामले की जानकारी दी।अब युवती की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और फार्म हाउस के केयरटेकर के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर गृह मंत्रालय की अधिकारी बताकर फार्म हाउस में कमरे किसके कहने पर खुलवाए गए थे। मामले में पुलिस और CRPF से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और केयरटेकर के इस बयान ने फार्म हाउस कांड की जांच में एक नई कड़ी जोड़ दी है।
बाइट:- रामनिवास, केयरटेकर
WKT
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन *अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान* जोया। अमरोहा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    4
    रालोद का जिला स्तरीय सम्मेलन,, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आवाहन 
*अमरोहा: रालोद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान*
जोया। अमरोहा  राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित निशा पैलेस में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार समेत जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा 41 अमरोहा से संभावित प्रत्याशी कामिल पाशा ने भी सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।
सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की तैयारियों, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। अंत में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • किरतपुर टाइम्स की खबर का असर! 🔥 सीएचसी में 4 पंखे बदले, मरीजों को गर्मी से राहत। डॉक्टर लव कुमार का शुक्रिया।
    1
    किरतपुर टाइम्स की खबर का असर! 🔥 सीएचसी में 4 पंखे बदले, मरीजों को गर्मी से राहत। डॉक्टर लव कुमार का शुक्रिया।
    user_Rohil Khan
    Rohil Khan
    Local News Reporter Bijnor, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    2
    नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर दी
जोया।नहर किनारे दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ तहरीर
डिडौली थाना क्षेत्र के नवादा के पास नहर किनारे खड़े दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदेश सैनी पुत्र छगोमल सिंह निवासी मलियापुरा, थाना अमरोहा देहात ने तहरीर में बताया कि गुरूवार को शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र उत्तम सैनी की गाड़ी के साथ डिडौली थाने के गांव मछुआपुरा नवादा के पास नहर के किनारे आइसक्रीम वेंडर बैंक करा रहा था। तभी नहर की पटरी पर खड़े यान सिंह पुत्र कमलू सिंह निवासी नवादा अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और उसके साइड गजाधर सिंह के ऊपर डंडों, हथियार व चाकू से हमला कर दिया।
हमले में साइड के पेट व गले और कंधे पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने
    1
    अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने
अमरोहा गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट: चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के जेल जाने का वीडियो आया सामने
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.