logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील रिपोर्टर अनिल जटिया वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान धरियावद विधानसभा से विधायक थावरचंद डामोर, प्रतापगढ़ विधानसभा प्रत्याशी मांगीलाल निनामा सहित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा में नेताओं ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि BAP की सरकार बनने पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। सभा के दौरान पट्टे सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर भी कई बातें रखी गईं।

19 hrs ago
user_Anil Jatiya news repotar
Anil Jatiya news repotar
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
19 hrs ago

वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील रिपोर्टर अनिल जटिया वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील रिपोर्टर अनिल जटिया प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान धरियावद विधानसभा से विधायक थावरचंद डामोर, प्रतापगढ़ विधानसभा प्रत्याशी मांगीलाल निनामा सहित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा में नेताओं ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि BAP की सरकार बनने पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। सभा के दौरान पट्टे सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर भी कई बातें रखी गईं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP - थाना दलौदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, करीबन 700 लीटर महुआ लहान नष्ट कर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं सीएसपी जितेन्द्र भास्कर (प्रभारी एसडीओपी ग्रामिण मन्दसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 07.09.26 को ग्राम बानीखेडी, एलची मगरा व ग्राम लखमाखेडी के बाछडा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर करिबन 700 लिटर महुआ लहान नष्ट किया जाकर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया। थाना दलौदा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बानीखेडी, एलची मगरा व ग्राम लखमाखेडी के बाछडा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया गया जो डेरो के आसपास झाडीयो, सुनसान बने कमरो मे प्लास्टिक के विभिन्न डिब्बो मे करिबन 700 लिटर महुआ लहान मिला जिसे विधिवत नष्ट किया गया। ग्राम लखमाखेडी के पप्पु पिता नाथु पवार जाति बाछडा के कब्जे से करिबन 11 लिटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब मिलने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जफ्त मनुका - प्लास्टिक के डिब्बे में करिबन 11 लिटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब किमती 1100/- रुपये सराहनीय कार्य - उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोदसिह तौमर, सउनि. तेजसिह डामर, प्रआर नारायाण डाबी, आर. कुलश्रेष्ठ सिह, आर लखन सालवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेक
    3
    MP - थाना दलौदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, करीबन 700 लीटर महुआ लहान नष्ट कर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया
पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं सीएसपी जितेन्द्र भास्कर (प्रभारी एसडीओपी ग्रामिण  मन्दसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 07.09.26 को ग्राम बानीखेडी, एलची मगरा व ग्राम लखमाखेडी के बाछडा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर करिबन 700 लिटर महुआ लहान नष्ट किया जाकर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया।
थाना दलौदा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बानीखेडी, एलची मगरा व ग्राम लखमाखेडी के बाछडा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया गया जो डेरो के आसपास झाडीयो, सुनसान बने कमरो मे प्लास्टिक के विभिन्न डिब्बो मे करिबन 700 लिटर महुआ लहान मिला जिसे विधिवत नष्ट किया गया। ग्राम लखमाखेडी के पप्पु पिता नाथु पवार जाति बाछडा के कब्जे से करिबन 11 लिटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब मिलने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
जफ्त मनुका - प्लास्टिक के डिब्बे में करिबन 11 लिटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब किमती 1100/- रुपये
सराहनीय कार्य - उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोदसिह तौमर, सउनि. तेजसिह डामर, प्रआर नारायाण डाबी, आर. कुलश्रेष्ठ सिह, आर लखन सालवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेक
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • दलौदा में अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी चालक को रौंदा, मौके पर मौत, मृतक अभी भी टैंकर के नीचे दबा, जेसीबी से निकलने का प्रयास, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर, घटना पान सरिया फैक्ट्री के सामने महु नीमच रोड
    1
    दलौदा में अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी चालक को रौंदा, मौके पर मौत, मृतक अभी भी टैंकर के नीचे दबा, जेसीबी से निकलने का प्रयास, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर, घटना पान सरिया फैक्ट्री के सामने महु नीमच रोड
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
    1
    मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल
मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा कांग्रेस को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.
    1
    चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा 
 कांग्रेस  को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    8 hrs ago
  • आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।
    1
    आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया 
जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • बेटी के जन्मदिन पर 65 किमी दूर से पहुंचे भामाशाह, 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर किया सम्मान राम रसोड़े में सेवा का अनूठा उदाहरण : भोजन व्यवस्था में भी दिया आर्थिक सहयोग, साथ आए अन्य दानदाताओं ने भी सामग्री भेंट की पवन अग्रवाल चिकारड़ा चिकारड़ा। सेवा का भाव दूरी का मोहताज नहीं होता। इसका उदाहरण रविवार को राती मंगरी मंगलवाड़ में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित राम रसोड़े में देखने को मिला। उदयपुर से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर केएल मोगरा एवं उषा मोगरा अपनी बेटी अनीता के जन्मदिन पर राम रसोड़ा पहुंचे और रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। उन्होंने राम रसोड़े में आने वाली 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उषा मोगरा ने बताया कि उनकी बेटी अनीता बेंगलुरु में रहती है और रविवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यात्रियों की सेवा में छोटी-सी भेंट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मोगरा परिवार के साथ आए त्रिलोकनाथ, कौशल्या कुंवर, नरेश मेघवाल व पल कुमार ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम रसोड़े में सामग्री भेंट कर सहयोग किया। त्रिलोकनाथ ने कहा कि मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है। बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा के लिए 65 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के नसीब में नहीं आता, बाबा ने स्वयं सेवा का अवसर देकर पुण्य का भागीदार बनाया है। सेवा के लिए लगातार बढ़ रहे सहयोग के हाथ राम रसोड़े में इन दिनों रामदेवरा जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से भोजन, नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं क्षेत्र के भामाशाह और दानदाता भी धन, सामग्री और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। श्री राम सेवा समिति के डॉ. ताराचंद ने बताया कि राम रसोड़ा शुरू होने के बाद लगातार ग्रामीण और समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं। एक के सहयोग से दूसरे और दूसरे के सहयोग से ग्यारह की भावना के साथ सेवा का कारवां आगे बढ़ रहा है। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं और सेवा में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।
    3
    बेटी के जन्मदिन पर 65 किमी दूर से पहुंचे भामाशाह, 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर किया सम्मान

राम रसोड़े में सेवा का अनूठा उदाहरण : भोजन व्यवस्था में भी दिया आर्थिक सहयोग, साथ आए अन्य दानदाताओं ने भी सामग्री भेंट की
पवन अग्रवाल चिकारड़ा
चिकारड़ा। सेवा का भाव दूरी का मोहताज नहीं होता। इसका उदाहरण रविवार को राती मंगरी मंगलवाड़ में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित राम रसोड़े में देखने को मिला। उदयपुर से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर केएल मोगरा एवं उषा मोगरा अपनी बेटी अनीता के जन्मदिन पर राम रसोड़ा पहुंचे और रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। उन्होंने राम रसोड़े में आने वाली 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
उषा मोगरा ने बताया कि उनकी बेटी अनीता बेंगलुरु में रहती है और रविवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यात्रियों की सेवा में छोटी-सी भेंट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मोगरा परिवार के साथ आए त्रिलोकनाथ, कौशल्या कुंवर, नरेश मेघवाल व पल कुमार ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम रसोड़े में सामग्री भेंट कर सहयोग किया। त्रिलोकनाथ ने कहा कि मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है। बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा के लिए 65 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के नसीब में नहीं आता, बाबा ने स्वयं सेवा का अवसर देकर पुण्य का भागीदार बनाया है।
सेवा के लिए लगातार बढ़ रहे सहयोग के हाथ
राम रसोड़े में इन दिनों रामदेवरा जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से भोजन, नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं क्षेत्र के भामाशाह और दानदाता भी धन, सामग्री और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं।
श्री राम सेवा समिति के डॉ. ताराचंद ने बताया कि राम रसोड़ा शुरू होने के बाद लगातार ग्रामीण और समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं। एक के सहयोग से दूसरे और दूसरे के सहयोग से ग्यारह की भावना के साथ सेवा का कारवां आगे बढ़ रहा है। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं और सेवा में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • MP - ब्राह्मण की निंदा करना आसान है किंतु ब्राह्मण बनना केवल जन्म नहीं त्याग और तपस्या की पहचान है। यह नन्हे बटुक आज बचपन त्याग रहे। ताकि कल सनातन का प्रकाश बन सके इतना त्याग अपने बच्चों से करा लेना तभी किसी ब्राह्मण की निंदा करना
    1
    MP - ब्राह्मण की निंदा करना आसान है किंतु ब्राह्मण बनना केवल जन्म नहीं त्याग और तपस्या की पहचान है।
यह नन्हे बटुक आज बचपन त्याग रहे। 
ताकि कल सनातन का प्रकाश बन सके 
इतना त्याग अपने बच्चों से करा लेना तभी किसी ब्राह्मण की निंदा करना
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेम प्रसंग में शादी के बाद हुआ विवाद, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला...?* पीपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी को लेकर विवाद होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरुष पहुंचे और घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
    1
    *प्रेम प्रसंग में शादी के बाद हुआ विवाद, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला...?*

पीपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी को लेकर विवाद होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरुष पहुंचे और घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *विकास का दूसरा नाम भाजपा है -कृपलानी* निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की सरगर्मियां में समय के साथ-साथ तेज होती जा रही है और चुनावी संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता गवारिया स्व पिंटू गवारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। वार्ड कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब जब शहर ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है तब -तब शहर के विकास ने नए आयामो को छुआ है। कृपलानी ने कहा कि शहर की सड़क हो, अस्पताल हो, महापुरुषों की मूर्तियां हो या पार्क हो यह सब भाजपा की विकास योजना का ही विजन है और इस विजन को हमें और आगे बढ़ाना है। इससे पूर्व कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी का वार्डवासियों एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया भव्य स्वागत किया।
    2
    *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !*

 
*वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !*
*विकास का दूसरा नाम भाजपा है -कृपलानी*
निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की सरगर्मियां में समय के साथ-साथ तेज होती जा रही है और चुनावी संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता गवारिया स्व पिंटू गवारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व  मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। वार्ड कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब जब शहर ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है तब -तब शहर के विकास ने नए आयामो  को छुआ है। कृपलानी ने कहा कि शहर की सड़क हो, अस्पताल हो, महापुरुषों की मूर्तियां हो या पार्क हो यह सब भाजपा की विकास योजना का ही विजन है और इस विजन को हमें और आगे बढ़ाना है।
इससे पूर्व कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी का वार्डवासियों एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया भव्य स्वागत किया।
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.