*वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *विकास का दूसरा नाम भाजपा है -कृपलानी* निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की सरगर्मियां में समय के साथ-साथ तेज होती जा रही है और चुनावी संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता गवारिया स्व पिंटू गवारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। वार्ड कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब जब शहर ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है तब -तब शहर के विकास ने नए आयामो को छुआ है। कृपलानी ने कहा कि शहर की सड़क हो, अस्पताल हो, महापुरुषों की मूर्तियां हो या पार्क हो यह सब भाजपा की विकास योजना का ही विजन है और इस विजन को हमें और आगे बढ़ाना है। इससे पूर्व कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी का वार्डवासियों एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया भव्य स्वागत किया।
*वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *विकास का दूसरा नाम भाजपा है -कृपलानी* निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की सरगर्मियां में समय के साथ-साथ तेज होती जा रही है और चुनावी संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता गवारिया स्व पिंटू गवारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। वार्ड कार्यालय
उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब जब शहर ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है तब -तब शहर के विकास ने नए आयामो को छुआ है। कृपलानी ने कहा कि शहर की सड़क हो, अस्पताल हो, महापुरुषों की मूर्तियां हो या पार्क हो यह सब भाजपा की विकास योजना का ही विजन है और इस विजन को हमें और आगे बढ़ाना है। इससे पूर्व कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी का वार्डवासियों एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया भव्य स्वागत किया।
- चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा कांग्रेस को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.1
- आज के लाइव श्री सांवलिया सेठ श्रृंगार दर्शन 🙏✨ दर्शन मात्र से हो मंगलमय दिन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️ आज के लाइव श्री सांवलिया सेठ श्रृंगार दर्शन 🙏✨ दर्शन मात्र से हो मंगलमय दिन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️1
- बेटी के जन्मदिन पर 65 किमी दूर से पहुंचे भामाशाह, 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर किया सम्मान राम रसोड़े में सेवा का अनूठा उदाहरण : भोजन व्यवस्था में भी दिया आर्थिक सहयोग, साथ आए अन्य दानदाताओं ने भी सामग्री भेंट की पवन अग्रवाल चिकारड़ा चिकारड़ा। सेवा का भाव दूरी का मोहताज नहीं होता। इसका उदाहरण रविवार को राती मंगरी मंगलवाड़ में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित राम रसोड़े में देखने को मिला। उदयपुर से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर केएल मोगरा एवं उषा मोगरा अपनी बेटी अनीता के जन्मदिन पर राम रसोड़ा पहुंचे और रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। उन्होंने राम रसोड़े में आने वाली 40 महिलाओं को साड़ियां ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उषा मोगरा ने बताया कि उनकी बेटी अनीता बेंगलुरु में रहती है और रविवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यात्रियों की सेवा में छोटी-सी भेंट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मोगरा परिवार के साथ आए त्रिलोकनाथ, कौशल्या कुंवर, नरेश मेघवाल व पल कुमार ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम रसोड़े में सामग्री भेंट कर सहयोग किया। त्रिलोकनाथ ने कहा कि मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना गया है। बाबा रामदेव के यात्रियों की सेवा के लिए 65 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के नसीब में नहीं आता, बाबा ने स्वयं सेवा का अवसर देकर पुण्य का भागीदार बनाया है। सेवा के लिए लगातार बढ़ रहे सहयोग के हाथ राम रसोड़े में इन दिनों रामदेवरा जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए समिति की ओर से भोजन, नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं क्षेत्र के भामाशाह और दानदाता भी धन, सामग्री और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। श्री राम सेवा समिति के डॉ. ताराचंद ने बताया कि राम रसोड़ा शुरू होने के बाद लगातार ग्रामीण और समाजसेवी इससे जुड़ रहे हैं। एक के सहयोग से दूसरे और दूसरे के सहयोग से ग्यारह की भावना के साथ सेवा का कारवां आगे बढ़ रहा है। समिति के सदस्य दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं और सेवा में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं।3
- निम्बाहेड़ा में गरमाई सियासत! उदयलाल आंजना जमकर बरसे, श्रीचंद कृपलानी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप1
- रामपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आमलिया गांव में 1000 लीटर लहान नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब जप्त, आरोपी फ़रार नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी श्री सोलंकी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रामपुरा पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम आमलिया में दबिश दी, मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलना पाया। कार्यवाही दौरान पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 1000 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा बनी हुई 20 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त की। साथ ही शराब बनाने की भट्टियों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जविवेचना शुरू कर दी।1
- दरोली में प्रजापति समाज द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन, मासिक बैठक में आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक श्रीयादे मंदिर परिसर दरौली में आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि चौखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा थे। बैठक की अध्यक्षता प्रेमलाल प्रजापत माल कि टूस ने की। चौखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत ने बताया की पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भीलो का बेदला एवं मेवाड़ चौखला के संयुक तत्वाधान में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों को निःशुल्क परामर्श, जांच व दवाई प्रदान की गई। महामंत्री डीसी प्रजापत विठोली ने बताया की वागड़ मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान द्वारा दिसंबर माह में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए छात्र-छात्राओ की अंक तालिका का संकलन किया गया।1
- मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।1
- *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *वार्ड नंबर 30 में हुआ भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया के कार्यालय का उद्घाटन !* *विकास का दूसरा नाम भाजपा है -कृपलानी* निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की सरगर्मियां में समय के साथ-साथ तेज होती जा रही है और चुनावी संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता गवारिया स्व पिंटू गवारिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। वार्ड कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब जब शहर ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है तब -तब शहर के विकास ने नए आयामो को छुआ है। कृपलानी ने कहा कि शहर की सड़क हो, अस्पताल हो, महापुरुषों की मूर्तियां हो या पार्क हो यह सब भाजपा की विकास योजना का ही विजन है और इस विजन को हमें और आगे बढ़ाना है। इससे पूर्व कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी का वार्डवासियों एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गवारिया भव्य स्वागत किया।2