Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
Rakeshsharma Rakeshsharma
मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मनासा में भीषण सड़क हादसा सावलिया जी जा रहे 6 श्रद्धालु घायल मनासा। में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान में सावलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ईको गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मनासा -नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु अपनी नई गाड़ी से निकले थे, तभी ब्रेकर पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और पीछे से आ रही पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।1
- रामपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आमलिया गांव में 1000 लीटर लहान नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब जप्त, आरोपी फ़रार नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी श्री सोलंकी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रामपुरा पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम आमलिया में दबिश दी, मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलना पाया। कार्यवाही दौरान पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 1000 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा बनी हुई 20 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त की। साथ ही शराब बनाने की भट्टियों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जविवेचना शुरू कर दी।1
- सीतामऊ इंदु बालोद्यान के सामने किराना दुकान से एक चोर डेढ़ लाख रुपए से भरी थैली उड़ाकर ले गए जानकारी के अनुसार ग्राहक गाड़ी खड़ी कर समान खरीद रहा था1
- चित्तौड़गढ़ /निम्बाहेड़ा कांग्रेस को कहा अलविदा..भाजपा का थामा हाथ... देखिए खबर इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल पर... घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा.1
- भारी बारिश के बीच अधूरा रहा अंतिम संस्कार, शेड के अभाव में नहीं जल पाई चिता शामगढ़ तहसील के ग्राम कुंडला खुर्द से मार्मिक मामला सामने आया है।** रविवार को करीब 65 वर्षीय महिला भूमि बाई प्रजापति का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के मुक्तिधाम ले गए, लेकिन अंतिम संस्कार शुरू होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। मुक्तिधाम में शेड नहीं होने के कारण चिता पूरी तरह नहीं जल सकी। ग्रामीणों ने चिता को जलाने के लिए टायरों और करीब **3 हजार रुपये का पेट्रोल** तक जुटाया, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रयास सफल नहीं हो सके। घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। मृतका के पोते पप्पू प्रजापति ने बताया कि मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता भी खराब है और वहां बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि **कई बार ग्राम पंचायत से शेड निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक शेड नहीं बनाया गया।** ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 20 दिनों में इस मुक्तिधाम से लगभग चार शव यात्राएं निकल चुकी हैं और बारिश के कारण अंतिम संस्कार प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम का निर्माण कई महीनों से चल रहा है, लेकिन अब तक शेड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पप्पू प्रजापति ने सवाल उठाते हुए कहा कि **“आज मेरी दादी की चिता अधूरी जल पाई, इसकी जवाबदारी कौन लेगा?”** यह मामला ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं और मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए शेड का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।1
- दलौदा में अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी चालक को रौंदा, मौके पर मौत, मृतक अभी भी टैंकर के नीचे दबा, जेसीबी से निकलने का प्रयास, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर, घटना पान सरिया फैक्ट्री के सामने महु नीमच रोड1
- सागर में शराब पीने से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। लोग मर रहे हैं,मुख्यमंत्री दुबई घूम रहे हैं। सीधे तौर पर दोनों उपमुख्यमंत्री, जिले के मंत्री और उनको संरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। रमाकांत पटेल ( प्रवक्ता) आप मध्य प्रदेश1
- MP - जहरीली शराब पीने से लगभग 9 लोगों की मौत,अन्य कई बीमार....SP अनुराग सुजानिया और कलेक्टर प्रतिभा पाल मौके पर। जहरीली शराब पीने से लगभग 9 लोगों की मौत,अन्य कई बीमार....SP अनुराग सुजानिया और कलेक्टर प्रतिभा पाल मौके पर।1