Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायसेन नगर में माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा रायसेन। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा लोक आस्था का महापर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कठिन उपवास रखकर शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद मुखर्जी नगर से माता गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती और नृत्य करती चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में विधि-विधान और आरती के साथ तालाब के घाट पर गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Vineet maheshwari
रायसेन नगर में माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा रायसेन। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा लोक आस्था का महापर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कठिन उपवास रखकर शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद मुखर्जी नगर से माता गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती और नृत्य करती चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में विधि-विधान और आरती के साथ तालाब के घाट पर गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- रायसेन। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा लोक आस्था का महापर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कठिन उपवास रखकर शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद मुखर्जी नगर से माता गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती और नृत्य करती चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में विधि-विधान और आरती के साथ तालाब के घाट पर गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- चाय के विवाद में देवर बना हैवान, भाभी की बेरहमी से की हत्या; भतीजे के सामने मार डाला एमपी के रायसेन में देवर ने भाभी की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक चाय बनाने से मना करने पर गुस्से में उसने भाभी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, खोहा निवासी खेमचंद मालवीय सुबह खेत पर काम के लिए घर से निकला था। घर पर उसकी पत्नी पूजा मालवीय (32) अपने 8 वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ मौजूद थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे पूजा किचन में खाना बना रही थी, तभी उसका देवर रामू मालवीय (27) वहां पहुंचा और चाय बनाने को कहा। पूजा ने किसी कारणवश चाय बनाने से मना कर दिया।1
- स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग का आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई; रिश्वत मांगने का भी आरोपइटावा से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक साधारण चाय विक्रेता की जान बिजली बिल के सदमे में चली गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को अचानक ₹1.60 लाख का भारी-भरकम बिजली बिल थमा दिया गया, जिसे देखकर वह गहरे सदमे में चला गया। परिजनों के अनुसार, बिल में गड़बड़ी स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण हुई थी। उन्होंने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप यह भी है कि समस्या ठीक करने के बदले रिश्वत की मांग की गई। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते चाय विक्रेता को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।1
- त्योहार अपनों के बिना अधूरे हैं, और इस बात को बखूबी समझा है भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासन ने। ईद के मौके पर जेलर एमएस मरावी की अगुवाई में आज कैदियों और उनके परिजनों के लिए एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। Kkd न्यूज़ की टीम ने जब मौके का जायजा लिया, तो वहां सुरक्षा और संवेदना का अद्भुत संगम देखने को मिला। 130 जवानों की तैनाती, आधा किलोमीटर लंबा पंडाल, मेडिकल टीम और पेयजल की बेहतरीन व्यवस्था ने हजारों लोगों को राहत दी। चलने में असमर्थ बुजुर्गों को पुलिस ने खुद सहारा देकर अपनों से मिलवाया। जेल प्रशासन की इस शानदार पहल से आज कई चेहरों पर ईद की असली मुस्कान लौट आई।1
- AM news Parivar ki taraf se deshvasiyon ko Pradesh vasiyon ko Eid Mubarak ☺1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* (भोपाल) भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात व्यवस्था को लेकर हकीकत प्रशासन के दावों से बिल्कुल उलट नजर आई। जेल प्रशासन भले ही बेहतर व्यवस्था के लाख दावे करे, लेकिन जमीन पर हालात बदहाल दिखाई दिए। मुलाकात के लिए पहुंचे परिजन घंटों लाइन में खड़े रहे, अव्यवस्था और भीड़ के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक परिजन का बेटा भी भीड़ में गुम हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। न तो भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम दिखे और न ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।1
- ऑपरेशन F.A.C.E के तहत विदिशा पुलिस का डबल एक्शन — फर्जी सिम गिरोह पर करारा प्रहार 150+ फर्जी सिम एक्टिव करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार — एक चेहरे से कई सिम बेचने वाले एजेंट बेनकाब विदिशा जिले में फर्जी सिम कार्ड गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Vidisha Police ने ऑपरेशन F.A.C.E (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत सिरोंज एवं बासौदा देहात क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी सिम एक्टिवेशन का बड़ा खुलासा जांच में सामने आया कि POS एजेंटों द्वारा उपभोक्ताओं के आधार कार्ड एवं वोटर आईडी का दुरुपयोग कर, उनकी जानकारी के बिना, उनके स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक्टिव किए जा रहे थे। बासौदा देहात में बड़ा मामला सायबर सेल की CAF रिपोर्ट के आधार पर खुलासा हुआ कि आरोपी छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान 150 से अधिक फर्जी सिम कार्ड एक्टिव किए गए। आरोपी द्वारा एक ही नाम-पते का बार-बार उपयोग कर वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। आरोपी: छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह (35 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, गंजबासौदा लागू धाराएं: धारा 419, 420, 468, 471 भादवि 66C, 66D आईटी एक्ट 42(3)(ई) दूरसंचार अधिनियम आरोपी को 20 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी की कार्यप्रणाली पूछताछ में आरोपी ने बताया कि: अधिक सिम बेचने के नाम पर कंपनियों से बोनस व कमीशन लिया जाता था सिम को अन्य नेटवर्क में पोर्ट कर पुनः लाभ अर्जित किया जाता था फर्जी सिम के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे Paytm) पर खाते बनाकर आर्थिक लाभ लिया गया सिरोंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिरोंज में एक ही चेहरे से कई सिम एक्टिव करने का मामला सामने आया। 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार आरोपी: इम्तियाज (35 वर्ष), निवासी हाजीपुर, सिरोंज फराज (25 वर्ष), निवासी दरीवालन, सिरोंज छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह (35 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, गंजबासौदा सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Rohit Kashwani के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। सराहनीय भूमिका इस अभियान में निरीक्षक, थाना प्रभारी, साइबर टीम एवं आरक्षकों की टीम ने मिलकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस की अपील विदिशा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संचार साथी ऐप का उपयोग कर अपने नाम पर जारी सिम कार्डों की जानकारी अवश्य जांचें। 👉 किसी भी संदिग्ध सिम को तुरंत बंद कराएं 👉 अनधिकृत उपयोग की सूचना तुरंत पुलिस को दें ➡️ निष्कर्ष यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम है। फर्जी सिम का उपयोग अक्सर धोखाधड़ी, ठगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में होता है, ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।3
- Post by Vineet maheshwari1