उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्य दर्जा मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल श्री माली रविवार को अमरोहा ब्लॉक के गांव गालिब बढ़ा पहुंचे। यहां उन्होंने नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष ऋषभ चौधरी के आवास पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ऋषभ चौधरी को अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि वे लगातार उनके सामाजिक कार्यों से परिचित रहते हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सोहन लाल श्री माली ने जंतर-मंतर के घटनाक्रम और रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उठ रही बुलडोजर की मांग सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्य करती है और विकास के साथ जनहित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकासशील राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं और सड़क, हाईवे, गंगा एक्सप्रेसवे व नालियों जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्य दर्जा मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल श्री माली रविवार को अमरोहा ब्लॉक के गांव गालिब बढ़ा पहुंचे। यहां उन्होंने नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष ऋषभ चौधरी के आवास पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ऋषभ चौधरी को
अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि वे लगातार उनके सामाजिक कार्यों से परिचित रहते हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सोहन लाल श्री माली ने जंतर-मंतर के घटनाक्रम और रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उठ रही बुलडोजर की मांग सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश
सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्य करती है और विकास के साथ जनहित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकासशील राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं और
सड़क, हाईवे, गंगा एक्सप्रेसवे व नालियों जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
- अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र स्थित ग्राम ढवारसी पेट्रोल पंप के सामने कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- अमरोहा पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त सोनू को थाना बछरायूं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्ष 2016 से वांछित इस आरोपी के खिलाफ अपहरण, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपी पर पहले ₹12 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹25 हजार कर दिया गया था। सफलता मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- युवाओं का आंदोलन रंग लाया है। इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी के जिला उपाध्यक्ष ने अपना बयान जारी किया है।1
- एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। मंच से बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि इस बार वे दरी नहीं बिछाएंगे और उनके इस कदम से लखनऊ में 'बाबा', नागपुर वाले और अखिलेश यादव सभी परेशान हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया और कहा कि भारत को मजबूत बनाने के लिए अपनी लीडरशिप बनानी होगी। ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को 'बेनामी और गूंगी लीडरशिप' करार देते हुए जनता से केवल मतदाता बनने के बजाय जागरूक नागरिक बनने की अपील की। जौहर यूनिवर्सिटी को मिले नोटिस का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने यूनिवर्सिटी को रेगुलाइज क्यों नहीं किया। उन्होंने ठाकुरद्वारा विधानसभा में मस्जिदों और मदरसों को बुलडोज करने की लिस्ट बनाए जाने का आरोप लगाया और नवाबजान से इस पर बोलने को कहा। इसके अलावा, ओवैसी ने कहा कि यूपी की सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही है और प्रदेश से बीफ एक्सपोर्ट होने पर मोदी-योगी को कोई तकलीफ नहीं होती। उन्होंने राम मंदिर में चोरी को लेकर भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछा। गठबंधन का प्रस्ताव रखते हुए ओवैसी ने कहा कि यदि अखिलेश कुर्सी पर बैठेंगे तो वे भी सामने बैठेंगे और वे गठबंधन के लिए तैयार हैं। अपने संबोधन में उन्होंने दिल्ली, कश्मीर और जामिया मिलिया इस्लामिया में हुई घटनाओं तथा पेलेट गन के इस्तेमाल की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग की कि पेलेट गन चलाने का आदेश देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि जब जनता सड़कों पर उतरती है, तो आरएसएस और मोदी डरते हैं।3
- मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुजफ्फरनगर जिला इकाई के तत्वाधान में 27वें विजय दिवस के उपलक्ष्य में "शहीदों को श्रद्धांजलि एवम शहीद परिवारों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हापुड़ जिला इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हुए और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कारगिल शहीद स्मारक प्रांगण "भारत माता की जय" और "वीर शहीद अमर रहे" के नारों से गूंज उठा तथा राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने देशभक्त वीरों को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करते हुए संस्था के संबंध में जानकारी दी और लोगों से संस्था से जुड़ने का आग्रह किया। मंच से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के पी सिंह ने मुकेश त्यागी को पटका पहनाकर घोषणा की कि वे आज से हापुड़ के नए जिलाध्यक्ष होंगे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी तथा जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्य दर्जा मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल श्री माली रविवार को अमरोहा ब्लॉक के गांव गालिब बढ़ा पहुंचे। यहां उन्होंने नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष ऋषभ चौधरी के आवास पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ऋषभ चौधरी को अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि वे लगातार उनके सामाजिक कार्यों से परिचित रहते हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सोहन लाल श्री माली ने जंतर-मंतर के घटनाक्रम और रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उठ रही बुलडोजर की मांग सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्य करती है और विकास के साथ जनहित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकासशील राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं और सड़क, हाईवे, गंगा एक्सप्रेसवे व नालियों जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।4
- अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बछरायूं पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 10 वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरोहा के थाना बछरायूं अंतर्गत ग्राम चौखट निवासी सोनू पुत्र रामकुँवर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2016 में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में थाना बछरायूं में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान सह-आरोपी सविता देवी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी सोनू लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वर्ष 2017 में न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध उद्घोषणा एवं कुर्की वारंट जारी किए गए थे, जिसके बाद उसके खिलाफ मफरूरी में आरोप पत्र दाखिल किया गया। लंबे समय तक गिरफ्तारी न होने पर सोनू पर पहले ₹12 हजार और बाद में ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस संयुक्त कार्रवाई में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बेताब जावला, महिला कांस्टेबल ग्रेशी वशिष्ठ, एसओजी प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक बिजेंद्र मलिक सहित सर्विलांस व एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1