पंडारक में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। खगड़िया से 4 आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और कीमती सामान बरामद। पटना जिला के पंडारक थाना क्षेत्र में स्थित “अपना इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस” दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की चोरी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर डीएसपी-1 रामकृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते हुए कांड का उद्भेदन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धनंजय कुमार, अमन कुमार, सुदामा पासवान और मुकेश कुमार शामिल हैं, जो सभी खगड़िया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, चोरी की गई कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनें तथा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। डीएसपी-1 रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के कारण इस मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है। फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- पटना जिला के पंडारक थाना क्षेत्र में स्थित “अपना इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस” दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की चोरी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर डीएसपी-1 रामकृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते हुए कांड का उद्भेदन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धनंजय कुमार, अमन कुमार, सुदामा पासवान और मुकेश कुमार शामिल हैं, जो सभी खगड़िया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, चोरी की गई कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनें तथा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। डीएसपी-1 रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के कारण इस मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है। फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।1
- मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में भारत गणना 2027 (जनगणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्याणपुर बस्ती में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जो 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इसके साथ ही स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है, जिसके तहत नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करना है, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इस दौरान प्रतिभागियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डाटा संग्रहण, मोबाइल ऐप के उपयोग और अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 16 सुपरवाइजर एवं 160 प्रगणक भाग ले रहे हैं। इन्हें ट्रेनर संजीत ठाकुर, सुबोध राम, धर्मेंद्र राम, राजीव कुमार, संजय कुमार एवं अमरनाथ राम द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरोज कुमार राय, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, पूजा कुमारी, अर्चना यादव, त्रिभुवन चौपाल, पंकज राय, मनोज कुमार, रामनाथ राय, अभिनव कुमार, मनोज शर्मा, विवेक कुमार, कुंदन कुमार, राहुल झा मो.हाशिम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से इस बार जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।1
- Post by JMBNEWS1
- बाढ़ SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपराधियों ने एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी से आकर दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से खगड़िया से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरा जरूर लगाएं, ताकि अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिल सके। ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए Samvad Digital TV News चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like और Share जरूर करें।1
- बिहार के 24 वे मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने लोक भवन में 15 अप्रैल 2026 को लिया शपथ, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा का बिहार में पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य सम्राट चौधरी को प्राप्त हुआ साथ हैं नीतीश युग के 20 वर्षों का अंत एवं सम्राट युग का हुआ शुभारंभ देखते हैं बिहार के जनता के उम्मीद पर कितना खरा उतर पाते हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।1
- वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड से भ्रष्टाचार की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। प्रखंड के हांसी मलाही गांव स्थित एक स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान भारी अनियमितता बरती जा रही है। आरोप है कि भवन निर्माण में पिलर ढालते समय सरिया (लोहे की छड़) का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों का खुला उल्लंघन है। #BreakingNews #VaishaliNews #Bhagwanpur #CorruptionExposed #SchoolScam #BiharNews #GroundReport #ViralNews #EducationSystem #ConstructionScam #PublicVoice #LocalNews #NewsUpdate #HindiNews #TrendingNow #RealityCheck #SystemFail #AwarenessPost #ShareNow #ViralPost1
- आज में महिलाओं द्वारा भव्य "स्कूटी रैली" निकाली गई। यह रैली "नारीशक्ति वंदन अधिनियम" के तहत संसद में महिलाओं को मिले 33% आरक्षण के समर्थन में आयोजित की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि द्वारा दिए गए इस ऐतिहासिक फैसले से देश की आधी आबादी को नई शक्ति और पहचान मिली है। अब महिलाएं संसद में अधिक संख्या में भागीदारी कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह रैली महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।1
- पटोरी अनुमंडल क्षेत्र स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में बिहार अग्नि सेवा सप्ताह 2026 एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत गुरुवार को लक्ष्य अकादमी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और जोश का परिचय दिया। पुरुष वर्ग में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अभिनव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रवि राज द्वितीय और सतीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग की 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें शबनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निशा कुमारी ने द्वितीय तथा रूपम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरिशंकर मिश्रा एवं अमरेंद्र कुमार ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हरिशंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान शत्रुध्न कुमार, भीम कुमार, राममूर्ति कुमार, राहुल कुमार, विजय गुप्ता, रमेश राय एवं त्रिलोकी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1