logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️ 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️

1 hr ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️ 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️ 🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    1
    🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️

🌹 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏 | आज दिनांक 3 नवंबर 2026 | मंडफिया धाम, चित्तौड़गढ़ 🚩 जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौडगढ : पावली पंचायत के सरपंच प्रत्याशी से सीधी वार्तालाप राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली से सरपंच प्रत्याशी रतनलाल जाट (नारायणपुरा) से संवाददाता से सीधी वार्तालाप हुई, जिसमें सरपंच प्रत्याशी रतनलाल जाट ने बताया कि पूरी पंचायत में सीसी रोड लाइट ,सर्किल लाइट ,पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय, पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में रिक्त अध्यापक पद की पूर्ति आदि के बारे में संवाददाता से सीधी वार्तालाप में बताया गया, दो दर्जन ग्रामीणों के साथ पंचायत के हर मोहल्ले व गल्ली में सरपंच प्रत्याशी लोगों से कर रहे हैं अपील।
    4
    चित्तौडगढ : पावली पंचायत के सरपंच प्रत्याशी से सीधी वार्तालाप
राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली से सरपंच प्रत्याशी रतनलाल जाट (नारायणपुरा) से संवाददाता से सीधी वार्तालाप हुई, जिसमें सरपंच प्रत्याशी रतनलाल जाट ने बताया कि पूरी पंचायत में सीसी रोड लाइट ,सर्किल लाइट ,पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय, पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में रिक्त अध्यापक पद की पूर्ति आदि के बारे में संवाददाता से सीधी वार्तालाप में बताया गया, दो दर्जन ग्रामीणों के साथ पंचायत के हर मोहल्ले व गल्ली में सरपंच प्रत्याशी लोगों से कर रहे हैं अपील।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पांच पंचायत समितियों के मतदान दल रवाना चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पांच पंचायत समितियों के मतदान दल रवाना जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने कार्मिकों को दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश, ईवीएम की जांच से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक बरती जाएगी विशेष सतर्कता चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद चित्तौड़गढ़, भदेसर, भोपाल सागर, कपासन और राशमी पंचायत समितियों के लिए मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, मतदान कार्मिकों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने मतदान कार्मिकों को रवाना होने से पहले मतदान सामग्री और ईवीएम की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रत्येक कार्य समय पर पूरा किया जाए। मतदान के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी या अन्य समस्या सामने आने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सूचना दें और उनके निर्देशानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने सभी कार्मिकों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों को मतदान दलों के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील परिस्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संयमित और शालीन व्यवहार रखते हुए निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों की रही मौजूदगी मतदान दलों की रवानगी और प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, यूआईटी से अंशुल अमेरिया सहित पांचों पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण टीम के डॉ. कनक जैन और ओमप्रकाश पालीवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पांच पंचायत समितियों के मतदान दल रवाना
चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पांच पंचायत समितियों के मतदान दल रवाना
जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने कार्मिकों को दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश, ईवीएम की जांच से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक बरती जाएगी विशेष सतर्कता
चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद चित्तौड़गढ़, भदेसर, भोपाल सागर, कपासन और राशमी पंचायत समितियों के लिए मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, मतदान कार्मिकों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने मतदान कार्मिकों को रवाना होने से पहले मतदान सामग्री और ईवीएम की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रत्येक कार्य समय पर पूरा किया जाए। मतदान के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी या अन्य समस्या सामने आने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सूचना दें और उनके निर्देशानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने सभी कार्मिकों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों को मतदान दलों के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील परिस्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संयमित और शालीन व्यवहार रखते हुए निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
मतदान दलों की रवानगी और प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, यूआईटी से अंशुल अमेरिया सहित पांचों पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण टीम के डॉ. कनक जैन और ओमप्रकाश पालीवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ कथित मारपीट के विरोध में बेगूं बाजार बंद, बेगूं। नगर के व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ थाने मे पुलिस द्वारा कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बेगूं बाजार बंद रखकर विरोध जताया। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे लालबाई-फूलबाई चौक पर धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। व्यापारियों एवं नगरवासियों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मोहित एवं मिलन डांगी के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबित करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
    4
    व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ कथित मारपीट के विरोध में बेगूं बाजार बंद,
बेगूं। नगर के व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ थाने मे पुलिस द्वारा कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बेगूं बाजार बंद रखकर विरोध जताया। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे लालबाई-फूलबाई चौक पर धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।
व्यापारियों एवं नगरवासियों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मोहित एवं मिलन डांगी के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबित करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
    user_दुर्गालाल बोहरा
    दुर्गालाल बोहरा
    Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पूरी तरह बैन लगाने की मांग पर होगा फैसला दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो सकती है। अदालत में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, निर्माताओं ने पूर्ण प्रतिबंध का विरोध किया है। आखिर कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं और आगे क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्न बी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सरकार विचार-विमर्श के लिए दो हफ्ते का समय मांग रही है, लेकिन इस दौरान पटाखों की बिक्री, ढुलाई और डिलीवरी जारी है। वहीं, याचिकाकर्ता अर्जुन गोपाल की वकील उत्तरा बब्बर ने कहा कि बाजार में ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर भ्रामक लेबल वाले पटाखे बिक रहे हैं। इनकी असलियत जांचने के लिए प्रभावी व्यवस्था या काम करने वाला QR कोड मौजूद नहीं है। बच्चों के फेफड़ों पर पड़ रहा असर सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने पटाखों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों में पहुंचकर खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों को 14 से 16 साल के ऐसे बच्चों के फेफड़ों में भी काले धब्बे मिल रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। दिवाली के बाद अस्पतालों में सांस और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की बात भी सामने रखी गई। क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह सुरक्षित हैं? अपराजिता सिंह ने साफ किया कि ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण मुक्त नहीं हैं। CSIR और NEERI के फॉर्मूले के मुताबिक, सामान्य पटाखों की तुलना में इनसे करीब 30 फीसदी कम उत्सर्जन होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गंभीर प्रदूषण के दौरान निर्माण कार्य रोकने और स्कूल ऑनलाइन करने जैसे कदम उठाने पड़ते हैं, तो पटाखे चलाने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?
    1
    दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पूरी तरह बैन लगाने की मांग पर होगा फैसला
दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो सकती है। अदालत में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, निर्माताओं ने पूर्ण प्रतिबंध का विरोध किया है। आखिर कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं और आगे क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्न बी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सरकार विचार-विमर्श के लिए दो हफ्ते का समय मांग रही है, लेकिन इस दौरान पटाखों की बिक्री, ढुलाई और डिलीवरी जारी है।
वहीं, याचिकाकर्ता अर्जुन गोपाल की वकील उत्तरा बब्बर ने कहा कि बाजार में ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर भ्रामक लेबल वाले पटाखे बिक रहे हैं। इनकी असलियत जांचने के लिए प्रभावी व्यवस्था या काम करने वाला QR कोड मौजूद नहीं है।
बच्चों के फेफड़ों पर पड़ रहा असर
सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने पटाखों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों में पहुंचकर खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों को 14 से 16 साल के ऐसे बच्चों के फेफड़ों में भी काले धब्बे मिल रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। दिवाली के बाद अस्पतालों में सांस और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की बात भी सामने रखी गई।
क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह सुरक्षित हैं?
अपराजिता सिंह ने साफ किया कि ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण मुक्त नहीं हैं। CSIR और NEERI के फॉर्मूले के मुताबिक, सामान्य पटाखों की तुलना में इनसे करीब 30 फीसदी कम उत्सर्जन होता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब गंभीर प्रदूषण के दौरान निर्माण कार्य रोकने और स्कूल ऑनलाइन करने जैसे कदम उठाने पड़ते हैं, तो पटाखे चलाने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    15 hrs ago
  • * *जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.75 लाख का डोडाचूरा और पिकअप जब्त* *275 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ मंदसौर का एक आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का दूसरा आरोपी फरार* *लोकेशन -नीमच* *जिला ब्यूरो चीफ -अजय चंद्रवंशी* नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान नंबर की पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के गुराड़िया लालमुहा निवासी 21 वर्षीय मनीष दमामी को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजाता निवासी देवाराम फरार है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    * *जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.75 लाख का डोडाचूरा और पिकअप जब्त*

*275 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ मंदसौर का एक आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का दूसरा आरोपी फरार*
*लोकेशन -नीमच*
*जिला ब्यूरो चीफ -अजय चंद्रवंशी*
नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
दरअसल, मध्यप्रदेश में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान नंबर की पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के गुराड़िया लालमुहा निवासी 21 वर्षीय मनीष दमामी को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजाता निवासी देवाराम फरार है।
पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी कर 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च मौके पर करवाया नष्ट, खाद्य व्यापारियों में मंचा हडकम्प धनिया, चना, गुड़ और किशमिश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए भीलवाड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 1000 किलोग्राम गुड़ एवं सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज से 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके साथ ही धनिया साबूत, चना एवं गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए। इसी प्रकार टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। यहां से किशमिश का नमूना लिया गया तथा 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। कार्रवाई के दौरान डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, शाहरूख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का ध्यान रखने की अपील की।
    2
    खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी कर 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च मौके पर करवाया नष्ट, खाद्य व्यापारियों में मंचा हडकम्प

धनिया, चना, गुड़ और किशमिश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए
भीलवाड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 1000 किलोग्राम गुड़ एवं सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज से 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके साथ ही धनिया साबूत, चना एवं गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।
इसी प्रकार टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। यहां से किशमिश का नमूना लिया गया तथा 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई।
कार्रवाई के दौरान डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, शाहरूख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का ध्यान रखने की अपील की।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम, रेगर दिवस, जैन समाज का दीपावली मिलन, मौलाना बरकाती का स्वागत और श्रीराम पंचमुखी सेवा समिति के चुनाव संपन्न चित्तौड़गढ़ में चार बड़ी सामाजिक खबरें: संत आत्माराम जी लक्ष्य की 82वीं स्मृति में रेगर दिवस पर युवाओं ने दिया एकता का संदेश, जैन प्रोफेशनल फोरम का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न, शेरे मेवाड़ मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती का छिपा समाज ने किया जोरदार इस्तकबाल, श्रीराम पंचमुखी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
    1
    चित्तौड़गढ़ में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम, रेगर दिवस, जैन समाज का दीपावली मिलन, मौलाना बरकाती का स्वागत और श्रीराम पंचमुखी सेवा समिति के चुनाव संपन्न


चित्तौड़गढ़ में चार बड़ी सामाजिक खबरें: संत आत्माराम जी लक्ष्य की 82वीं स्मृति में रेगर दिवस पर युवाओं ने दिया एकता का संदेश, जैन प्रोफेशनल फोरम का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न, शेरे मेवाड़ मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती का छिपा समाज ने किया जोरदार इस्तकबाल, श्रीराम पंचमुखी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.