Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामचरित मानस में कलियुग की भविष्य वाणी पहले से ही लिखी हुई है
MANNU SIDAR ji
रामचरित मानस में कलियुग की भविष्य वाणी पहले से ही लिखी हुई है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- एक असहाय परिवार को संत रामपाल जी महाराज जी ने 8 लाख की बड़ी मदद की1
- पटवारियों ने शुरू की हड़ताल | किसानों का काम लटका : पड़ेगा असर | PV ऐप सत्यपान से परेशान पटवारी सारंगढ़ - राजस्व पटवारी संघ ने जिला मुख्यालय तहसील कार्यालय के पास 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल धरने में बैठे हैं। पटवारियों ने कहा पटवारी सत्यापन ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं, पटवारियों पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई और वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण न होने पर गहरा आक्रोश जताया है। PV ऐप की तकनीकी कमियां और निलंबन का विरोध पटवारी संघ का कहना है कि PV ऐप के माध्यम से फसल के भौतिक सत्यापन कार्य में लगातार व्यावहारिक और तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। इसके बारे में पूर्व में भी ज्ञापन देकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका था, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। संघ ने आरोप लगाया कि ऐप का बहिष्कार करने पर बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और महासमुंद जिलों में संघ पदाधिकारियों एवं पटवारियों का स्थानांतरण, निलंबन और कारण बताओ नोटिस जारी करने जैसी द्वेषपूर्ण कार्रवाइयां की जा रही हैं। संघ ने इन सभी प्रतिकूल कार्रवाइयों को तत्काल शून्य (निरस्त) करने की मांग की है। अन्य शासकीय कार्यों की अनदेखी का आरोप पटवारियों का कहना है कि वे डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन, किसान पंजीयन, बकेट क्लेम, जनगणना (प्रथम चरण), लघु सिंचाई संगणना, एनएच सर्वे, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, स्वामित्व योजना, सेवा संकल्प शिविर और प्रोटोकॉल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं। इसके बावजूद केवल PV ऐप को लेकर कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है। मुख्य मांगें: PV ऐप की तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और महासमुंद में पटवारियों पर की गई निलंबन, ट्रांसफर व नोटिस की कार्रवाई तत्काल रद्द हो। वर्षों से लंबित वेतन विसंगति को दूर किया जाए तथा पदोन्नति का अधिकार दिया जाए। वेतन विसंगति एवं पदोन्नति को अटकाने वाले दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। पटवारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर त्वरित सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो जिले के सभी पटवारी अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे। हड़ताल के कारण राजस्व एवं अन्य शासकीय कार्यों में होने वाली किसी भी असुविधा और व्यवधान की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- सक्ती में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 178वीं महाआरती में शामिल हुईं कथावाचिका शुभी मिश्रा, 51 दीपों से की आरती, महाआरती सनातन सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल – अधिवक्ता चितरंजय पटेल सक्ती में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 178वीं महाआरती में शामिल हुईं कथावाचिका शुभी मिश्रा, 51 दीपों से की आरती, महाआरती सनातन सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल – अधिवक्ता चितरंजय पटेल, नगर के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 178वीं महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर चांपा की सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री शुभी मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने हनुमान लला को 51 दीपों की महाआरती अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कथावाचिका शुभी मिश्रा ने मंदिर परिवार द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि भव्य महाआरती का हिस्सा बनना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। इसके लिए उन्होंने हनुमान लला के चरणों में साधुवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित महाआरती केवल धर्म और अध्यात्म का संदेश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सनातन सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में भी उभर रही है। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई 178वीं महाआरती में धार्मिक आस्था के साथ सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया गया।1
- सुहेला खड ग्राम पंचायत रावन में 21 नवदुर्गा माता किया गया दर्शन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल प्रथम आगमन पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी पदाधिकारियों सैंकड़ों की संख्या में जोरदार स्वागत किया गया। रावन में अमित बघेल का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से गूंजा गांव, 21 दुर्गा माता शक्तियों के किए दर्शन रावन। सुहेला क्षेत्र के ग्राम पंचायत रावन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के प्रथम आगमन पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर आतिशबाजी की गई। वहीं, कार्यकर्ताओं ने ‘जय छत्तीसगढ़ महतारी’ के जयकारे लगाते हुए फूल-मालाओं एवं गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। 21 दुर्गा माता शक्तियों के किए दर्शन स्वागत कार्यक्रम के बाद अमित बघेल ने उपस्थित सेनानियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके पश्चात वे रावन के दशहरा मैदान में विराजमान 21 दुर्गा माता शक्तियों के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माता रानी को श्रीफल एवं चुनरी अर्पित की और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गांव के अन्य लोगों से भी मुलाकात की तथा सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़िया समाज को एकजुट होने का दिया संदेश इस अवसर पर अमित बघेल ने छत्तीसगढ़िया समाज को अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखना होगा और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं पहचान को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कहा, “जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई।” उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर को बचाने के लिए सभी छत्तीसगढ़िया भाइयों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। 2028 में सरकार बनाने का किया आह्वान अमित बघेल ने अपने संबोधन में आगामी वर्ष 2028 में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़िया समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों, सेनानियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया अस्मिता, संस्कृति, सामाजिक एकता और अधिकारों की रक्षा का संदेश प्रमुखता से सामने आया ।4
- डभरा में नवरात्रि की धूम, नगर में सजे मां दुर्गा के दरबार, गरबा-डांडिया और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता के साथ दशहरा पर होगा 45 से 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, डभरा में नवरात्रि की धूम, नगर में सजे मां दुर्गा के दरबार, गरबा-डांडिया और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता के साथ दशहरा पर होगा 45 से 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। आकर्षक ढंग से सजाए गए दुर्गा पंडाल और माता रानी के मनमोहक स्वरूप नवरात्रि की रौनक बढ़ा रहे हैं। पूरा नगर इन दिनों नवरात्रि के उल्लास में डूबा हुआ है। नगर के अलग-अलग वार्डों में मां दुर्गा के दरबार सजाए गए हैं, जहां माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नवरात्रि के अवसर पर नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। नवरात्रि के दौरान डभरा में दो स्थानों पर अलग-अलग दिनों में गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 9 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए भक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता और डांडिया नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं, श्रद्धा दर्शन द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही लोक गायिका प्रीति रात्रे भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से आयोजन में समां बांधेंगी। धार्मिक गीतों, गरबा और डांडिया के साथ नवरात्रि पर्व की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। नवरात्रि के साथ ही नगर में दशहरा पर्व की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस बार नगर पंचायत डभरा द्वारा लगभग 45 से 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। कारीगर पुतले को तैयार करने में जुटे हुए हैं। डभरा में दशहरा पर्व पर होने वाला रावण दहन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इस आयोजन को देखने के लिए नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार भी दशहरा पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना, गरबा-डांडिया, भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिताओं और कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ डभरा में दशहरा पर्व की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक आयोजनों के संग नगर में त्योहारों की रौनक देखने को मिल रही है।1
- राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार बनाहिल चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; अन्य साथियों के साथ चोरी में शामिल होने की बात आई सामने जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राइस मिल के डामर प्लांट कार्यालय में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रात में कार्यालय में घुसकर चोरी की कोशिश पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे राइस मिल के चौकीदार भूपेन्द्र साहू ने प्रार्थी मुकेश केड़िया को फोन कर सूचना दी थी कि कुछ लोग डामर प्लांट के कार्यालय में चोरी करने के लिए घुसे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बनाहिल चौक के पास पकड़े गए आरोपी विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मुलमुला पुलिस ने बनाहिल चौक के पास घेराबंदी की। यहां से वीरू केवट (25) और शिवा कुमार केवट (26), दोनों निवासी बनाहिल, को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इन धाराओं के तहत कार्रवाई पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(1) और 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नजिर हुसैन, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, आरक्षक राजेश कश्यप और थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।1
- दुर्ग में वाहन और मकानों में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार; दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल। दुर्ग में वाहन और मकानों में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार; दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल।1
- रामचरित मानस में कलियुग की भविष्य वाणी पहले से ही लिखी हुई है1