logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि चौपाल से जागी उम्मीद: हरिहरपुर में मयूरी ट्रस्ट ने किसानों को दी आधुनिक खेती और शिक्षा की नई राह जारी प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में मयूरी ट्रस्ट द्वारा कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल और किसान प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जानकारी देते हुए बुधवार को दोपहर एक बजे बताया गया कि इस चौपाल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और शिक्षा के महत्व से अवगत कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और शिक्षा दोनों का समन्वित विकास हो सके। मयूरी ट्रस्ट के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि हमारी आधारभूत संरचना है और इसके विकास के बिना समृद्ध समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित चैताली कॉलेज में बीएड, डीएलएड एवं इंटर और बीए में नामांकन लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और कृषि दोनों का समानांतर विकास आवश्यक है। कृषि विशेषज्ञ सुश्री वंशिका ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के फायदे बताए। उन्होंने कम पानी में उपयुक्त फसल चयन, कीट नियंत्रण के उपाय, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान तथा बहु-फसली खेती के माध्यम से दोहरा लाभ लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में मयूरी ट्रस्ट के सचिव चैताली सेनगुप्ता, सिविल इंजीनियर शुभम कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार गुप्ता सहित महिला किसान प्रतिनिधि बुधनी देवी, लीलावती देवी, कमल उरांव, दिनेश टोप्पो, मंगल उरांव, मंगल महतो, सुमति उड़ान समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कृषि विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

1 hr ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
1 hr ago

कृषि चौपाल से जागी उम्मीद: हरिहरपुर में मयूरी ट्रस्ट ने किसानों को दी आधुनिक खेती और शिक्षा की नई राह जारी प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में मयूरी ट्रस्ट द्वारा कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल और किसान प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जानकारी देते हुए बुधवार को दोपहर एक बजे बताया गया कि इस चौपाल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और शिक्षा के महत्व से अवगत कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और शिक्षा दोनों का समन्वित विकास हो सके। मयूरी ट्रस्ट के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि हमारी आधारभूत संरचना है और इसके विकास के बिना समृद्ध समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित चैताली कॉलेज में बीएड, डीएलएड एवं इंटर और बीए में नामांकन लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और कृषि दोनों का समानांतर विकास आवश्यक है। कृषि विशेषज्ञ सुश्री वंशिका ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के फायदे बताए। उन्होंने कम पानी में उपयुक्त फसल चयन, कीट नियंत्रण के उपाय, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान तथा बहु-फसली खेती के माध्यम से दोहरा लाभ लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में मयूरी ट्रस्ट के सचिव चैताली सेनगुप्ता, सिविल इंजीनियर शुभम कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार गुप्ता सहित महिला किसान प्रतिनिधि बुधनी देवी, लीलावती देवी, कमल उरांव, दिनेश टोप्पो, मंगल उरांव, मंगल महतो, सुमति उड़ान समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कृषि विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। आपका एक मत आपके नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सशक्त स्थानीय स्वशासन की दिशा निर्धारित करता है।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
    1
    गुमला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने  जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। आपका एक मत आपके नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सशक्त स्थानीय स्वशासन की दिशा निर्धारित करता है।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जन शिकायत कोषांग अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निष्पादन की गति को तेज करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विभिन्न विभागों एवं अंचलों के कुल 1711 आवेदनों में से अब तक 784 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा 321 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। शेष 606 लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने Google Sheet में प्रत्येक आवेदन की अद्यतन स्थिति उचित टिप्पणी के साथ अंकित करें। साथ ही निष्पादन से संबंधित आधिकारिक पत्र, जो निस्तारण का प्रमाण हो, उसे अपलोड कर उसका लिंक Remarks Link सेक्शन में अनिवार्य रूप से अद्यतन करें, ताकि पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, अंचल कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खेल विभाग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे अपनी प्रविष्टियों को नियमित एवं शुद्ध रूप से अद्यतन रखें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतें। सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियात्मक समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
    1
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जन शिकायत कोषांग अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निष्पादन की गति को तेज करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विभिन्न विभागों एवं अंचलों के कुल 1711 आवेदनों में से अब तक 784 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा 321 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। शेष 606 लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने Google Sheet में प्रत्येक आवेदन की अद्यतन स्थिति उचित टिप्पणी के साथ अंकित करें। साथ ही निष्पादन से संबंधित आधिकारिक पत्र, जो निस्तारण का प्रमाण हो, उसे अपलोड कर उसका लिंक Remarks Link सेक्शन में अनिवार्य रूप से अद्यतन करें, ताकि पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, अंचल कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खेल विभाग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे अपनी प्रविष्टियों को नियमित एवं शुद्ध रूप से अद्यतन रखें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतें।
सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियात्मक समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • चैनपुर – बुधवार शाम करीब 4 बजे चैनपुर ब्लॉक चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर के गेट से जा टकराई। इस दुर्घटना में 5 वर्षीय मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान संजित असुर, कुष्मिता असुर और सरिता असुर (ग्राम लुपुंग पाठ) के रूप में हुई है। सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    चैनपुर – बुधवार शाम करीब 4 बजे चैनपुर ब्लॉक चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर के गेट से जा टकराई।
इस दुर्घटना में 5 वर्षीय मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान संजित असुर, कुष्मिता असुर और सरिता असुर (ग्राम लुपुंग पाठ) के रूप में हुई है। सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गुमला: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीटें पड़ोस के अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। इस प्रावधान के तहत शैक्षणिक सत्र हेतु निम्नलिखित विद्यालयों में नामांकन लिया जाना है: * सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला * सरस्वती शिशु मंदिर, गुमल * सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरनो * डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, गुमला * संत मेरी स्कूल, कुदा, कामडारा * चंचल सिग्नेस स्कूल, अरमई * सरस्वती शिशु मंदिर, भलमंदा * सोलिटियर एजुकेशनल अकादमी, मकरा * उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोनबीर नवाटोली, बसिया * उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल, टोंगों, चैनपुर * मॉट फोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोनबीर नवाटोली, बसिया, * किशोर मोहन लाल साहू, सरस्वती शिशु मंदिर, कयम्बा, पालकोट * रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्यालय, कुदरा, सिसई * कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विद्यालय, निजमा बधराईटोली * संत अन्ना मध्य विद्यालय, दाउदनगर पुग्गु * नोट्रेडेम स्कूल, गुमला * जटया मध्य विद्यालय, बुरहू * संत जेवियर्स स्कूल, गुमला * विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, विशुनपुर अधिनियम के प्रावधान के अनुसार ‘पड़ोस’ से आशय विद्यालय से 01 किलोमीटर की परिधि के अंतर्गत निवास करने वाले बच्चों से है। यदि 01 किलोमीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में बच्चे उपलब्ध नहीं होते हैं, तो विद्यालय की विस्तारित सीमा 06 किलोमीटर की परिधि तक निवास करने वाले बच्चों का नामांकन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएँ तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवेदन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आरटीई अधिनियम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का यह एक सशक्त माध्यम है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे संबंधित विद्यालय अथवा प्रखंड शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें एवं अपने बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
    1
    गुमला: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीटें पड़ोस के अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं।
इस प्रावधान के तहत शैक्षणिक सत्र हेतु निम्नलिखित विद्यालयों में नामांकन लिया जाना है:
* सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला
* सरस्वती शिशु मंदिर, गुमल
* सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरनो
* डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, गुमला
* संत मेरी स्कूल, कुदा, कामडारा
* चंचल सिग्नेस स्कूल, अरमई
* सरस्वती शिशु मंदिर, भलमंदा
* सोलिटियर एजुकेशनल अकादमी, मकरा
* उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोनबीर नवाटोली, बसिया
* उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल, टोंगों, चैनपुर
* मॉट फोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोनबीर नवाटोली, बसिया,
* किशोर मोहन लाल साहू, सरस्वती शिशु मंदिर, कयम्बा, पालकोट
* रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्यालय, कुदरा, सिसई
* कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विद्यालय, निजमा बधराईटोली
* संत अन्ना मध्य विद्यालय, दाउदनगर पुग्गु
* नोट्रेडेम स्कूल, गुमला
* जटया मध्य विद्यालय, बुरहू
* संत जेवियर्स स्कूल, गुमला
* विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, विशुनपुर
अधिनियम के प्रावधान के अनुसार ‘पड़ोस’ से आशय विद्यालय से 01 किलोमीटर की परिधि के अंतर्गत निवास करने वाले बच्चों से है। यदि 01 किलोमीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में बच्चे उपलब्ध नहीं होते हैं, तो विद्यालय की विस्तारित सीमा 06 किलोमीटर की परिधि तक निवास करने वाले बच्चों का नामांकन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएँ तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवेदन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आरटीई अधिनियम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का यह एक सशक्त माध्यम है।
अभिभावकों से अनुरोध है कि वे संबंधित विद्यालय अथवा प्रखंड शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें एवं अपने बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विक्रम शिला फाउंडेशन कि ओर से नन्हे कदम पुस्तक आवश्यक सामग्री एवं बच्चों के डेली रूटीन सिलेबस का किया गया प्रशिक्षण। चैनपुर गुमला झारखंड संवाददाता कुलदीप कुमार कि रिपोर्ट। गुमला। उपायुक्त महोदया प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले की 500 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन से यह कार्यक्रम विक्रमशिला एजूकेशन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से संचालित किया गया। जिसमें जिला समन्वयक पिंटू कुमार दस के द्वारा चैनपुर प्रखंड में 16 से 18 फरवरी तक 40 आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास तथा सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी एवं प्रशांत कुमार महतो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य सेविकाओं की दक्षता बढ़ाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर देखभाल व सीखने का अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। वहीं बताया गया कि क्षेत्र में अभी 140 आंगनबाड़ी केंद्र है जिसमें नन्हे कदम बुक में दिया गया वर्ष भर का डेली रूटीन दिया गया है जिसके आधार से आंगनबाड़ी के शिशूओं को पढ़ाया सिखाया जाएगा जिसमें कठिनाई होनें पर नन्हे कदम का सहायक हैंडबुक का सहारा लेकर बच्चों को पढ़ाया सिखाया जाएगा जिसमें गित दोह शिक्षा संस्कार रहन सहन से लेकर खेल और गित तक सिखाया जाएगा।
    4
    विक्रम शिला फाउंडेशन कि ओर से नन्हे कदम पुस्तक आवश्यक सामग्री एवं बच्चों के डेली रूटीन सिलेबस का किया गया प्रशिक्षण।
चैनपुर गुमला झारखंड
संवाददाता कुलदीप कुमार कि रिपोर्ट।
गुमला। उपायुक्त महोदया प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले की 500 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन से यह कार्यक्रम विक्रमशिला एजूकेशन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से संचालित किया गया।
जिसमें जिला समन्वयक पिंटू कुमार दस के द्वारा चैनपुर प्रखंड में 16 से 18 फरवरी तक 40 आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास तथा सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी एवं प्रशांत कुमार महतो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) भी उपलब्ध कराई गई।
इस पहल का उद्देश्य सेविकाओं की दक्षता बढ़ाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर देखभाल व सीखने का अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है।
वहीं बताया गया कि क्षेत्र में अभी 140 आंगनबाड़ी केंद्र है जिसमें नन्हे कदम बुक में दिया गया वर्ष भर का डेली रूटीन दिया गया है जिसके आधार से आंगनबाड़ी के शिशूओं को पढ़ाया सिखाया जाएगा जिसमें कठिनाई होनें पर नन्हे कदम का सहायक हैंडबुक का सहारा लेकर बच्चों को पढ़ाया सिखाया जाएगा जिसमें गित दोह शिक्षा संस्कार रहन सहन से लेकर खेल और गित तक सिखाया जाएगा।
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Farmer Gumla, Jharkhand•
    1 hr ago
  • डायन बिसाही मामले में तिहरे हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत ने डायन बिसाही मामले में तिहरे हत्याकांड के आरोपी लूटो गांव निवासी विपदा उरांव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के सजा सुनाई। मालूम हो कि 25 सितंबर 2021 को आरोपी ने डायन बिसाही के शक में छोटा खटगा निवासी बसमणी देवी, सोमारी देवी और बंधन उरांव की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपनी बीमारी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अदालत ने आरोपी को दोषी कर देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। बाइट, अजय कुमार रजक, लोक अभियोजक, गुमला न्यायालय।
    3
    डायन बिसाही मामले में तिहरे हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत ने डायन बिसाही मामले में तिहरे हत्याकांड के आरोपी लूटो गांव निवासी विपदा उरांव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के सजा सुनाई। मालूम हो कि 25 सितंबर 2021 को आरोपी ने डायन बिसाही के शक में छोटा खटगा निवासी बसमणी देवी, सोमारी देवी और बंधन उरांव की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपनी बीमारी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अदालत ने आरोपी को दोषी कर देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।
बाइट, अजय कुमार रजक, लोक अभियोजक, गुमला न्यायालय।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • नया छत्तीसगढ़ डांस वीडियो वायरल
    1
    नया छत्तीसगढ़ डांस वीडियो वायरल
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • गुमला: आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आज समाहरणालय परिसर स्थित मटेरियल सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव से संबंधित सामग्री की उपलब्धता, संधारण, पैकेजिंग एवं वितरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों जैसे बैलेट यूनिट से संबंधित सहायक सामग्री, सील, टैग, प्रपत्र, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री के रख-रखाव एवं सूचीकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों का भौतिक सत्यापन करते हुए चेकलिस्ट के अनुरूप पैकेटवार तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान तिथि के पूर्व किसी प्रकार की कमी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मटेरियल डिस्पैच की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए। प्रत्येक मतदान दल को सामग्री वितरण के समय हस्ताक्षरयुक्त प्राप्ति रसीद सुनिश्चित की जाए तथा रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित रूप से किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सामग्री भंडारण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वितरण दिवस के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता सूक्ष्म स्तर की तैयारी पर निर्भर करती है, इसलिए प्रत्येक चरण में सतर्कता एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
    1
    गुमला: आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आज समाहरणालय परिसर स्थित मटेरियल सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव से संबंधित सामग्री की उपलब्धता, संधारण, पैकेजिंग एवं वितरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों से मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों जैसे बैलेट यूनिट से संबंधित सहायक सामग्री, सील, टैग, प्रपत्र, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री के रख-रखाव एवं सूचीकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों का भौतिक सत्यापन करते हुए चेकलिस्ट के अनुरूप पैकेटवार तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान तिथि के पूर्व किसी प्रकार की कमी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मटेरियल डिस्पैच की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए। प्रत्येक मतदान दल को सामग्री वितरण के समय हस्ताक्षरयुक्त प्राप्ति रसीद सुनिश्चित की जाए तथा रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित रूप से किया जाए।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सामग्री भंडारण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वितरण दिवस के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करने को कहा गया।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता सूक्ष्म स्तर की तैयारी पर निर्भर करती है, इसलिए प्रत्येक चरण में सतर्कता एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.