Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सरपंचो के प्रति लोगो मे आक्रोश दिखाई दे रहा है पूर्व सरपंचो के शाशन काल मे कई काम अधूरे छुट गए और कई सरपंचो ने कार्यों को पूरा नहीं किया जिससे ग्रामीण बहुत ही आक्रोश मे दिखाई दे रहे है
Sonu Merotha
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सरपंचो के प्रति लोगो मे आक्रोश दिखाई दे रहा है पूर्व सरपंचो के शाशन काल मे कई काम अधूरे छुट गए और कई सरपंचो ने कार्यों को पूरा नहीं किया जिससे ग्रामीण बहुत ही आक्रोश मे दिखाई दे रहे है
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सरपंचो के प्रति लोगो मे आक्रोश दिखाई दे रहा है पूर्व सरपंचो के शाशन काल मे कई काम अधूरे छुट गए और कई सरपंचो ने कार्यों को पूरा नहीं किया जिससे ग्रामीण बहुत ही आक्रोश मे दिखाई दे रहे है1
- प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में केलखेड़ी का परचम लहराने 43 सदस्यीय टीम माण्डलगढ़ रवाना केलखेड़ी। जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय केलखेड़ी की 43 सदस्यीय टीम प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेने के लिए आज उत्साह एवं उमंग के साथ माण्डलगढ़ के लिए रवाना हुई। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे भैया-बहिनों एवं उनके साथ जाने वाले आचार्य-दीदी एवं गुरुजनों ने प्रस्थान से पूर्व विद्यालय में आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने सभी प्रतिभागियों का मुँह मीठा कराकर शुभकामनाओं एवं मंगलकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। जिला स्तर पर शानदार सफलता के बाद अब केलखेड़ी की यह टीम प्रान्तीय मंच पर अपनी प्रतिभा, संस्कार और संस्कृति की छटा बिखेरने के लिए तैयार है। विद्यालय परिवार में टीम के प्रस्थान को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने कहा कि “जिला स्तर की सफलता हमारे भैया-बहिनों की मेहनत, आचार्य-दीदी एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है। प्रान्तीय स्तर पर भी सभी प्रतिभागी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और केलखेड़ी का नाम गौरवान्वित करें।” विद्यालय परिवार ने प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेने वाली 43 सदस्यीय टीम को विजयश्री के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अब लक्ष्य प्रान्तीय विजय—केलखेड़ी का गौरव, संस्कृति का वैभव1
- अब सड़क पर यदि गड्ढे दिखे तो लोकपथ 2 नाम के ऐप पर फोटो खींचकर डालिए चार दिन में गड्ढे भर दिए जाएंगे एमपी के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा गडकरी जी के सामने आज भोपाल में राज्यपाल मध्य प्रदेश राज्य परिवहन बस सेवा का परिचालन करने के लिए आज बसें लॉन्च की गई अब सड़क पर यदि गड्ढे दिखे तो लोकपथ 2 नाम के ऐप पर फोटो खींचकर डालिए चार दिन में गड्ढे भर दिए जाएंगे एमपी के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा गडकरी जी की मौजूदगी में आज भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य परिवहन सुगम बस सेवा को प्रदेश को दी बड़ी सौगात लगभग 300 बसों का होगा संचालन बसें लॉन्च की गई1
- हरनावदाशाहजी में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा के दौरान शामिल अखाड़े में करतब दिखाते युवा1
- पर्युषण पर्व का हुआ समापन, नगर तलेन निकली श्रीजी कीशोभायात्रा तलेन नगर के सकल जैन समाज द्वारा दसलक्षण धर्म पर्वाधिराज पर्युषण पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया गया।इस कड़ी मे इस वर्ष भी पर्यूषण पर्वाधिराज के समापन के अवसर पर शुक्रवार को श्री जी की भव्य शोभायात्रा धूम धाम से निकाली गयी यह शोभायात्रा को दोपहर 2:30 बजे बैंड बाजे के साथ जैन मंदिर से शुरू हुई जो की नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची जहाँ महाआरती कर प्रसाद वितरण हुआ. वही इस शोभायात्रा का नगर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया वही इस शोभयात्रा मे बड़ी संख्या में नगर व आसपास क्षेत्र के जैन समाज के लोग व नगर के सभी समाज के वरिष्ठजन शामिल रहे।1
- पापी रा मुख से ऐसे ही भजनो के लिए जुड़े रहे1
- अनंत चतुर्दशी पर लटेरी के जैन मंदिर में गूंजे जयकारे: महाआरती में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु *अनंत चतुर्दशी पर लटेरी के जैन मंदिर में गूंजे जयकारे: महाआरती में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु* * धूप-दीप और भजनों की धुन पर झूमे धर्मावलंबी, विश्व शांति की कामना के साथ संपन्न हुआ *पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व* *लटेरी* (विदिशा)। 25 सितम्बर 2026 पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के समापन दिवस अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लटेरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विशेष महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही जिनालय में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को आयोजित विशेष आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्तिरस में झूम उठे। *श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा* दिन की शुरुआत प्रातःकाल श्रीजी के जलाभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से 14 नियमों का पालन करते हुए अनंत चतुर्दशी व्रत की पूजा अर्चना की तथा धूप खेवकर उत्तम क्षमा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। *दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर* संध्या बेला में आयोजित विशेष महाआरती का मुख्य आकर्षण रहा। जैसे ही संगीत और वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर मंगल आरती शुरू हुई, मंदिर प्रांगण "जय महावीर", "जय आदिनाथ" के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पुरुष, महिला व युवा श्रद्धालु हाथों में सजे थाल लेकर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए भक्ति गीतों पर झूमने लगे। *उत्तम क्षमावाणी का संदेश* आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने अनंत चतुर्दशी और पर्यूषण पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व आत्मा की शुद्धि, त्याग, तपस्या और आत्मनिरीक्षण का अवसर है। महाआरती के उपरांत सभी ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए 'मिच्छामी दुक्कड़म्' कहते हुए क्षमायाचना की तथा विश्व शांति व जनकल्याण की मंगल भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को मंगल प्रभावना का वितरण किया गया। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सकल जैन समाज व स्थानीय युवा मंडल का सराहनीय योगदान रहा।1
- कालीसिंध पुलिया से कूदे युवक की जान बची करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया पनवाड़ समदखेड़ी स्थित कालीसिंध नदी की पुलिया से शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक अचानक करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोटा की एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। युवक की पहचान उम्मेदपुरा निवासी टिंकू मेहता (33) पुत्र चंद्रमोहन मेहता के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में कमांडर हेमराज के नेतृत्व में दीपक, धर्मवीर और अनोप सिंह शामिल थे। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस को सुपुर्द किया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस की सहायता से पनवाड़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया। टीम के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया1