कालीसिंध पुलिया से कूदे युवक की जान बची करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया पनवाड़ समदखेड़ी स्थित कालीसिंध नदी की पुलिया से शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक अचानक करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोटा की एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। युवक की पहचान उम्मेदपुरा निवासी टिंकू मेहता (33) पुत्र चंद्रमोहन मेहता के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में कमांडर हेमराज के नेतृत्व में दीपक, धर्मवीर और अनोप सिंह शामिल थे। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस को सुपुर्द किया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस की सहायता से पनवाड़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया। टीम के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया
कालीसिंध पुलिया से कूदे युवक की जान बची करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया पनवाड़ समदखेड़ी स्थित कालीसिंध नदी की पुलिया से शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक अचानक करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोटा की एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। युवक की पहचान उम्मेदपुरा निवासी टिंकू मेहता (33) पुत्र चंद्रमोहन मेहता के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में कमांडर हेमराज के नेतृत्व में दीपक, धर्मवीर और अनोप सिंह शामिल थे। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस को सुपुर्द किया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस की सहायता से पनवाड़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया। टीम के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया
- कालीसिंध पुलिया से कूदे युवक की जान बची करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया पनवाड़ समदखेड़ी स्थित कालीसिंध नदी की पुलिया से शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक अचानक करीब 70 फीट ऊंची पुलिया से नदी में कूद गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोटा की एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। युवक की पहचान उम्मेदपुरा निवासी टिंकू मेहता (33) पुत्र चंद्रमोहन मेहता के रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में कमांडर हेमराज के नेतृत्व में दीपक, धर्मवीर और अनोप सिंह शामिल थे। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस को सुपुर्द किया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एम्बुलेंस की सहायता से पनवाड़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया। टीम के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया1
- 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पुखराज बिश्नोई (20) निवासी साहेब नगर, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर तथा जयराम बिश्नोई (36) निवासी गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।1
- आज मेट्रो में हुई बारिश गर्मी से मिली राहत किसान भाइयों को नुकसान मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश किसान भाइयों की फैसले अभी तक खेतों में पड़ी हुई है नुकसान की संभावना है अटरू1
- प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में केलखेड़ी का परचम लहराने 43 सदस्यीय टीम माण्डलगढ़ रवाना केलखेड़ी। जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय केलखेड़ी की 43 सदस्यीय टीम प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेने के लिए आज उत्साह एवं उमंग के साथ माण्डलगढ़ के लिए रवाना हुई। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे भैया-बहिनों एवं उनके साथ जाने वाले आचार्य-दीदी एवं गुरुजनों ने प्रस्थान से पूर्व विद्यालय में आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने सभी प्रतिभागियों का मुँह मीठा कराकर शुभकामनाओं एवं मंगलकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। जिला स्तर पर शानदार सफलता के बाद अब केलखेड़ी की यह टीम प्रान्तीय मंच पर अपनी प्रतिभा, संस्कार और संस्कृति की छटा बिखेरने के लिए तैयार है। विद्यालय परिवार में टीम के प्रस्थान को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने कहा कि “जिला स्तर की सफलता हमारे भैया-बहिनों की मेहनत, आचार्य-दीदी एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है। प्रान्तीय स्तर पर भी सभी प्रतिभागी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और केलखेड़ी का नाम गौरवान्वित करें।” विद्यालय परिवार ने प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेने वाली 43 सदस्यीय टीम को विजयश्री के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अब लक्ष्य प्रान्तीय विजय—केलखेड़ी का गौरव, संस्कृति का वैभव1
- हरनावदाशाहजी में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा के दौरान शामिल अखाड़े में करतब दिखाते युवा1
- सुकेत नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी जीता भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों एक-एक वोट से विजयी सुकेत नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी जीता भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों एक-एक वोट से विजयी सुकेत नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास चौहान ने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल इस्लाम को एक वोट से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही नगर पालिका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने मतदान किया। मतदान में भाजपा को 13 वोट तथा कांग्रेस को 12 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार विकास चौहान ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर सुकेत नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया। गौरतलब है कि इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस के उमरदीन चौधरी को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद जीता था। लगातार दोनों प्रमुख पदों पर मिली जीत के साथ सुकेत नगर पालिका में भाजपा का पूर्ण कब्जा हो गया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस खेमे में परिणाम को लेकर मायूसी देखने को मिली।4
- बारां के ऐतिहासिक डोल मेले को भव्य, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भाई साहब कमल जी राठौड़ देर रात तक मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए। बारां के ऐतिहासिक डोल मेले को भव्य, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भाई साहब कमल जी राठौड़ देर रात तक मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए।1
- रात 2:30 बजे भी मैदान में कमल राठौड़! बारां के ऐतिहासिक डोल मेले को भव्य, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भाई साहब कमल जी राठौड़ देर रात तक मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए। रात 2:30 बजे भी मैदान में कमल राठौड़! बारां के ऐतिहासिक डोल मेले को भव्य, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भाई साहब कमल जी राठौड़ देर रात तक मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए। आमजन की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान को लेकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार पर जोर दिया। जनता की सुविधा के लिए समर्पण, बारां के लिए जिम्मेदारी। #Baran #DholMela #BaranDholMela #KamalRathore #BaranNews #BaranCity #RajasthanNews #GroundReport #UpdateBaran1