Shuru
Apke Nagar Ki App…
Md Shahbaz
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Md Shahbaz2
- पैसा नहीं,छुआता,,है और इंसान छुआ,, आखिर ये लोग कौन हैं,,इंसान जोड़ो यात्रा, के तहत, देखिए, BLCP ITS TEM ASHOK SAMRAT के साथ,,1
- बरबीघा में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य झांकियां, देर रात तक चला आयोजन बरबीघा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की रात्रि बरबीघा नगर क्षेत्र में भव्य झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच विभिन्न मंदिरों से आकर्षक झांकियां नगर भ्रमण पर निकलीं, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की मनोहारी झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम को लेकर बरबीघा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही और झांकियों के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। नगर के प्रमुख मंदिर परिसरों में रात 11:00 बजे तक पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शिव भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सोमवार की सुबह महाशिवरात्रि के अनुष्ठान का समापन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। प्रशासन और आयोजन समिति के समन्वय से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।4
- शेखपुरा - शहर के बुधौली बाजार से बाबा भूत नाथ की बारात में बाबा के गानों पर खुब झूमें. जहाँ हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुये बारात में महिला श्रद्धांलुओं की संख्या पुरुषों से अधिक दिखाई दिये.1
- लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर से सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पैक्स अध्यक्षों के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।बताया गया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष इस परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत दरबा पंचायत के लिए रवाना हुए हैं। दरबा पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में जाना जाता है, जहां सहकारिता मॉडल एवं विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है। प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों को विकसित पंचायत के कार्यों, सहकारिता मॉडल और सफल योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन मॉडलों को लागू कर किसानों को अधिक लाभ पहुंचा सकें।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।1
- 🔹 MLC आवास पर देर रात चीखने-चिल्लाने की आवाज़ से हड़कंप...... 🔹 पटना के एक होटल में 3 आतंकियों के घुसने की सूचना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट.... 🔹 फोरलेन पर युवकों का जानलेवा स्टंट, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग..... 🔹 अपराध, राजनीति और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट..... 🔹 सोशल मीडिया पर चर्चा में आई बड़ी घटनाएं.......1
- 14–15 फरवरी 2026 को जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “माटी का बल दंगल” कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। राज्यभर से करीब 300 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा खेल मंत्री श्रेसी सिंह के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। महिला वर्ग में सद्भावना खेलकूद अकादमी के कोच धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में सात बालिका पहलवानों ने भाग लिया। 50–60 किलो वर्ग में पटना की धनवंती कुमारी तथा 60–75 किलो वर्ग में साध्वी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से ₹50–50 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की गई। महिला वर्ग में जुगनू भारद्वाज (बेगूसराय) और कल्पना कुमारी (गोपालगंज) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ₹1 लाख पुरस्कार जीता। पुरुष वर्ग में 120 किलो+ वर्ग में चंदन पांडे (आरा) विजेता बने, जबकि 60–70 किलो वर्ग में सुधांशु कुमार (पटना) ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डमी चेक देकर सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि बिहार में कुश्ती की परंपरा मजबूत है और बेटियां भी अखाड़े में अपनी ताकत का लोहा मनवा रही1
- करंडे थाना परिसर से निकली शिव-पार्वती की पालकी, श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ महाशिवरात्रि। गौरतलब है करंडे थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की रात्रि 9 बजे करंडे थाना परिसर से भगवान शिव-पार्वती की भव्य पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखी गई और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “हर-हर महादेव” के जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा। पालकी प्रस्थान से पूर्व थाना परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार एवं उनकी पत्नी ने श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। पालकी यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रात भर भक्ति गीतों और कीर्तन का दौर चलता रहा। सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1