logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय। पैक्स अध्यक्षों का प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम। लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर से सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पैक्स अध्यक्षों के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।बताया गया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष इस परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत दरबा पंचायत के लिए रवाना हुए हैं। दरबा पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में जाना जाता है, जहां सहकारिता मॉडल एवं विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है। प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों को विकसित पंचायत के कार्यों, सहकारिता मॉडल और सफल योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन मॉडलों को लागू कर किसानों को अधिक लाभ पहुंचा सकें।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

7 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
7 hrs ago

लखीसराय। पैक्स अध्यक्षों का प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम। लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर से सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पैक्स अध्यक्षों के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।बताया गया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष इस परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत दरबा पंचायत के लिए रवाना हुए हैं। दरबा पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में जाना जाता है, जहां सहकारिता मॉडल एवं विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है। प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों को विकसित पंचायत के कार्यों, सहकारिता मॉडल और सफल योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन मॉडलों को लागू कर किसानों को अधिक लाभ पहुंचा सकें।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर से सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पैक्स अध्यक्षों के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।बताया गया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष इस परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत दरबा पंचायत के लिए रवाना हुए हैं। दरबा पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में जाना जाता है, जहां सहकारिता मॉडल एवं विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है। प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों को विकसित पंचायत के कार्यों, सहकारिता मॉडल और सफल योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन मॉडलों को लागू कर किसानों को अधिक लाभ पहुंचा सकें।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
    1
    लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर से सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पैक्स अध्यक्षों के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।बताया गया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष इस परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत दरबा पंचायत के लिए रवाना हुए हैं। दरबा पंचायत को एक विकसित पंचायत के रूप में जाना जाता है, जहां सहकारिता मॉडल एवं विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है।
प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों को विकसित पंचायत के कार्यों, सहकारिता मॉडल और सफल योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन मॉडलों को लागू कर किसानों को अधिक लाभ पहुंचा सकें।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🔹 MLC आवास पर देर रात चीखने-चिल्लाने की आवाज़ से हड़कंप...... 🔹 पटना के एक होटल में 3 आतंकियों के घुसने की सूचना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट.... 🔹 फोरलेन पर युवकों का जानलेवा स्टंट, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग..... 🔹 अपराध, राजनीति और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट..... 🔹 सोशल मीडिया पर चर्चा में आई बड़ी घटनाएं.......
    1
    🔹 MLC आवास पर देर रात चीखने-चिल्लाने की आवाज़ से हड़कंप......
🔹 पटना के एक होटल में 3 आतंकियों के घुसने की सूचना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट....
🔹 फोरलेन पर युवकों का जानलेवा स्टंट, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग.....
🔹 अपराध, राजनीति और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट.....
🔹 सोशल मीडिया पर चर्चा में आई बड़ी घटनाएं.......
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Md Shahbaz
    2
    Post by Md Shahbaz
    user_Md Shahbaz
    Md Shahbaz
    अरियारी, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • 14–15 फरवरी 2026 को जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “माटी का बल दंगल” कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। राज्यभर से करीब 300 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा खेल मंत्री श्रेसी सिंह के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। महिला वर्ग में सद्भावना खेलकूद अकादमी के कोच धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में सात बालिका पहलवानों ने भाग लिया। 50–60 किलो वर्ग में पटना की धनवंती कुमारी तथा 60–75 किलो वर्ग में साध्वी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से ₹50–50 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की गई। महिला वर्ग में जुगनू भारद्वाज (बेगूसराय) और कल्पना कुमारी (गोपालगंज) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ₹1 लाख पुरस्कार जीता। पुरुष वर्ग में 120 किलो+ वर्ग में चंदन पांडे (आरा) विजेता बने, जबकि 60–70 किलो वर्ग में सुधांशु कुमार (पटना) ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डमी चेक देकर सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि बिहार में कुश्ती की परंपरा मजबूत है और बेटियां भी अखाड़े में अपनी ताकत का लोहा मनवा रही
    1
    14–15 फरवरी 2026 को जमुई के कृष्ण सिंह स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “माटी का बल दंगल” कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। राज्यभर से करीब 300 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा खेल मंत्री श्रेसी सिंह के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा।
महिला वर्ग में सद्भावना खेलकूद अकादमी के कोच धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में सात बालिका पहलवानों ने भाग लिया। 50–60 किलो वर्ग में पटना की धनवंती कुमारी तथा 60–75 किलो वर्ग में साध्वी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से ₹50–50 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
महिला वर्ग में जुगनू भारद्वाज (बेगूसराय) और कल्पना कुमारी (गोपालगंज) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ₹1 लाख पुरस्कार जीता। पुरुष वर्ग में 120 किलो+ वर्ग में चंदन पांडे (आरा) विजेता बने, जबकि 60–70 किलो वर्ग में सुधांशु कुमार (पटना) ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को डमी चेक देकर सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि बिहार में कुश्ती की परंपरा मजबूत है और बेटियां भी अखाड़े में अपनी ताकत का लोहा मनवा रही
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Jamui, Bihar•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिये.
    1
    बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिये.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • जमुई स्टेडियम के माटी का बल दंगल लड़ने पहुंचे नेशनल खिलाड़ी ! नेशनल पहलवान से सीधे बातचीत सुनिए !
    1
    जमुई स्टेडियम  के माटी का बल दंगल लड़ने पहुंचे नेशनल खिलाड़ी  !
नेशनल पहलवान से सीधे बातचीत सुनिए !
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर में फिर से नया इतिहास रचा
    1
    समस्तीपुर में फिर से नया इतिहास रचा
    user_Manisha Kumari jurnlist
    Manisha Kumari jurnlist
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 2140 महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि ट्रांसफर किया। जिसका लाइव प्रसारण किया गया। डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि डीबीटी प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
    1
    लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 2140 महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि ट्रांसफर किया। जिसका लाइव प्रसारण किया गया। डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि डीबीटी प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.