घुनघुटी में आधी रात भीषण सड़क हादसा,ट्रक में फँसा है चालक पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में गिट्टी लोड है और वह उत्तर प्रदेश से बुढ़ार की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे आगे वाला ट्रक आधा दब गया और चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया।हादसे का शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और रातभर जेसीबी सहित अन्य उपकरणों की मदद से चालक को निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक अर्जुन यादव, निवासी जिला मिर्जापुर,उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है,जो हादसे के बाद से ही केबिन में फँसा हुआ है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब क्रेन एवं भारी मशीनरी की मदद से राहत कार्य तेज करने की तैयारी में है।मौके पर पुलिस बल एवम 108 एम्बुलेंस तैनात है और बचाव दल लगातार कोशिश कर रहा है कि घायल चालक को जल्द से जल्द बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया जा सके।
घुनघुटी में आधी रात भीषण सड़क हादसा,ट्रक में फँसा है चालक पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।जानकारी के
अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में गिट्टी लोड है और वह उत्तर प्रदेश से बुढ़ार की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे आगे वाला ट्रक आधा दब गया और चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया।हादसे का शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और
तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और रातभर जेसीबी सहित अन्य उपकरणों की मदद से चालक को निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक अर्जुन यादव, निवासी जिला मिर्जापुर,उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है,जो हादसे के बाद से ही
केबिन में फँसा हुआ है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब क्रेन एवं भारी मशीनरी की मदद से राहत कार्य तेज करने की तैयारी में है।मौके पर पुलिस बल एवम 108 एम्बुलेंस तैनात है और बचाव दल लगातार कोशिश कर रहा है कि घायल चालक को जल्द से जल्द बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया जा सके।
- Ram TripathiManpur, Umaria👏on 11 December
- Post by जुनैद खान jk न्यूज1
- हमारे विलायत कला मैं हाईवे में पानी भरा रहता है इसमें कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है1
- Post by Manoj Sahu.5
- 🔥 बरही में इतिहास रचेगा कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में विधायक संजय पाठक दिलाएंगे किसानों को बड़ी सौगात 🔥 कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही नगर में 14 मार्च 2026 को एक भव्य और ऐतिहासिक कृषि महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और तैयारियों का माहौल है। बरही के श्री विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कृषि महोत्सव को विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Sanjay Satyendra Pathak के विशेष प्रयासों से भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। विधायक संजय पाठक लगातार किसानों की उन्नति और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं, और इसी कड़ी में यह कृषि महोत्सव किसानों के लिए नई उम्मीद और नई दिशा लेकर आ रहा है। इस आयोजन में हजारों किसान शामिल होंगे, जिन्हें आधुनिक खेती की तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई के आधुनिक साधन, कृषि उत्पादन बढ़ाने के नए तरीके और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों के सम्मान में विशाल आभार रैली और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र की जनता और किसानों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि “किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि की असली पहचान है, और हमारा प्रयास है कि विजयराघवगढ़ का हर किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बने।” उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में बरही पहुंचकर इस ऐतिहासिक कृषि महोत्सव का हिस्सा बनें और किसानों के सम्मान में आयोजित इस महाआयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं पूरे बरही और आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ✍️ पत्रकार – बालकिशन नामदेव 📞 मोबाइल – 89591 881111
- नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर मैहर। घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन शुक्रवार को मैहर नगर में जोरदार तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक इस आंदोलन में शामिल हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।4
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश मैहर1
- Post by जुनैद खान jk न्यूज2
- 🔥 बरही में इतिहास रचेगा कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में विधायक संजय पाठक दिलाएंगे किसानों को बड़ी सौगात 🔥 कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही नगर में 14 मार्च 2026 को एक भव्य और ऐतिहासिक कृषि महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और तैयारियों का माहौल है। बरही के श्री विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कृषि महोत्सव को विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Sanjay Satyendra Pathak के विशेष प्रयासों से भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। विधायक संजय पाठक लगातार किसानों की उन्नति और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं, और इसी कड़ी में यह कृषि महोत्सव किसानों के लिए नई उम्मीद और नई दिशा लेकर आ रहा है। इस आयोजन में हजारों किसान शामिल होंगे, जिन्हें आधुनिक खेती की तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई के आधुनिक साधन, कृषि उत्पादन बढ़ाने के नए तरीके और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों के सम्मान में विशाल आभार रैली और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र की जनता और किसानों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि “किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि की असली पहचान है, और हमारा प्रयास है कि विजयराघवगढ़ का हर किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बने।” उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में बरही पहुंचकर इस ऐतिहासिक कृषि महोत्सव का हिस्सा बनें और किसानों के सम्मान में आयोजित इस महाआयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं पूरे बरही और आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ✍️ पत्रकार – बालकिशन नामदेव 📞 मोबाइल – 89591 881111
- IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया हिस्सा। #IPL2026 #PrithviShaw #MahakaleshwarTemple1