Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर डीजल को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बारा तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं को डीजल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों से पहले पैसे जमा करा लिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी डीजल नहीं दिया जाता। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रोल पम्प के मैनेजर के इस रवैये से लोग काफी परेशान हैं और इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है, बल्कि कंपनी की साख पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Rohit Sharma
रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर डीजल को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बारा तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं को डीजल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों से पहले पैसे जमा करा लिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी डीजल नहीं दिया जाता। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रोल पम्प के मैनेजर के इस रवैये से लोग काफी परेशान हैं और इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है, बल्कि कंपनी की साख पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज। जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार नया पुरवा निवासी रामनारायण (62 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।1
- हेडफोन व ईयर बड्स बना रहे किशोरों व युवाओं को बहरे, तेज आवाज से 40 वर्षीय व्यक्ति की हो चुकी है मौत तेज आवाज में लंबे समय तक संगीत सुनने की आदत के कारण कम उम्र में ही कई युवाओं में सुनने की समस्या और बहरेपन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानलेवा डीजे की आवाज ही नहीं बल्कि लाउड स्पीकर, हेडफोन व ईयर बड्स किशोरों व युवाओं को बहरा बना रहा है। खासकर हेडफोन व ईयर बड्स लगाने के शौकीन युवाओं में सुनने की क्षमता कम होने की समस्या आम होती जा रही है। डीजे की तेज आवाज से हार्ट के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। यही नहीं ब्रेन हेमरेज होने की आशंका भी होती है। यानी तेज आवाज न केवल कानों को वरन हार्ट व ब्रेन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इससे अलर्ट रहने की जरूरत है।1
- यहा पर ६महिना से खम्भा गिरा है कोई ध्यान नही दे रहा है बिजली भिभाग मे दो बार आपली केशन डाल चुके है खम्भे के साथ जमीन पर तार भी गिरा है इसे जल्द से जल्द ठेक करा या जाये धन्यवाद मेजा खास गांधी नगर2
- प्रयागराज में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात शहर के विभिन्न स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया है जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन पर पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान काले शीशे वेद ड्राइविंग लाइसेंस एवं गाड़ी चलाने वाले द्वारा किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं किया गया है इसकी जांच मुख्यतः की जा रही है1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के उरूवा विकासखंड अंतर्गत सोरांव गांव के पास गोशौरा कला चंपारण स्थित तालाब के किनारे से बकचूंदा गांव को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण जेपी शर्मा, सबल तिवारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग और बालकृष्ण ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों के कारण छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान बकचूंदा रमेश कुमार यादव ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।1
- यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- बारा तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं को डीजल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों से पहले पैसे जमा करा लिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी डीजल नहीं दिया जाता। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रोल पम्प के मैनेजर के इस रवैये से लोग काफी परेशान हैं और इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है, बल्कि कंपनी की साख पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1