logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने किया स्व-गणना, डिजिटल जनगणना अभियान में भागीदारी की अपील_ चतरा: सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा स्थित आवास पर स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। इसे देश के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही है। सांसद ने कहा कि डिजिटल जनगणना से हर नागरिक को अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा मिली है, जो सुरक्षित, सटीक और सरल है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होगी, जिससे सरकार को विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्व-गणना प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। साथ ही परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सांसद ने कहा कि जनगणना केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है, ताकि सही आंकड़ों के आधार पर बेहतर नीतियां और योजनाएं बनाई जा सकें।

10 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
10 hrs ago

_चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने किया स्व-गणना, डिजिटल जनगणना अभियान में भागीदारी की अपील_ चतरा: सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा स्थित आवास पर स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। इसे देश के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही है। सांसद ने कहा कि डिजिटल जनगणना से हर नागरिक को अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा मिली है, जो सुरक्षित, सटीक और सरल है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होगी, जिससे सरकार को विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्व-गणना प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। साथ ही परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सांसद ने कहा कि जनगणना केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है, ताकि सही आंकड़ों के आधार पर बेहतर नीतियां और योजनाएं बनाई जा सकें।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by ER ANAND SINGH
    1
    Post by ER ANAND SINGH
    user_ER ANAND SINGH
    ER ANAND SINGH
    Farmer देव, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by DESH LIVE NEWS CHATRA
    1
    Post by DESH LIVE NEWS CHATRA
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • संख्या-cm-297 01/05/2026 पटना, 01 मई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की विधिवत् पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने फल्गू नदी घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और विमर्श किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बोधि वृक्ष की भी पूजा की। पूजा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा पुस्तक का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बोधगया मठ के मुख्य गद्दी परिसर में माता वराही देवी, माता अन्नपूर्णा देवी, शंकराचार्य जी की गद्दी तथा ठाकुरबाड़ी में अवस्थित देवताओं की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने वहां रखी भगवान बुद्ध की पुरानी मूर्तियों का भी अवलोकन किया। मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से जाने के क्रम में जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का भारी संख्या में लोगों ने स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, विधायक श्री विरेंद्र सिंह, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक श्रीमती ज्योति देवी, विधायक श्री विक्रम सिंह, विधायक श्री रोमित कुमार, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, गया जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, बी०टी०एम०सी० की सचिव श्रीमती श्वेता महारथी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    1
    संख्या-cm-297
01/05/2026
पटना, 01 मई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की विधिवत् पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने फल्गू नदी घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और विमर्श किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बोधि वृक्ष की भी पूजा की। पूजा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा पुस्तक का लोकार्पण किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बोधगया मठ के मुख्य गद्दी परिसर में माता वराही देवी, माता अन्नपूर्णा देवी, शंकराचार्य जी की गद्दी तथा ठाकुरबाड़ी में अवस्थित देवताओं की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने वहां रखी भगवान बुद्ध की पुरानी मूर्तियों का भी अवलोकन किया।
मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
सड़क मार्ग से जाने के क्रम में जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का भारी संख्या में लोगों ने स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, विधायक श्री विरेंद्र सिंह, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक श्रीमती ज्योति देवी, विधायक श्री विक्रम सिंह, विधायक श्री रोमित कुमार, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, गया जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, बी०टी०एम०सी० की सचिव श्रीमती श्वेता महारथी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान रैली का एक झलक
    1
    चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान रैली का एक झलक
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    7 hrs ago
  • चतरा के सिमरिया में रफ़्तार के कहर ने एक जान ले ली है। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पिछले 15 घंटों से ग्रामीण शव के साथ सड़क पर डटे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।सिमरिया-टंडवा मार्ग पर गुरुवार शाम 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई। मृतका आवास योजना की राशि निकालकर घर लौट रही थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार शाम से ही सड़क जाम कर बैठे हैं। आज शुक्रवार सुबह 9 बज चुके हैं, लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुध लेने नहीं पहुँचा है। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कोयला वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बाईपास निर्माण और मुआवजे पर ठोस निर्णय नहीं होता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
    1
    चतरा के सिमरिया में रफ़्तार के कहर ने एक जान ले ली है। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पिछले 15 घंटों से ग्रामीण शव के साथ सड़क पर डटे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।सिमरिया-टंडवा मार्ग पर गुरुवार शाम 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई। मृतका आवास योजना की राशि निकालकर घर लौट रही थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार शाम से ही सड़क जाम कर बैठे हैं। आज शुक्रवार सुबह 9 बज चुके हैं, लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुध लेने नहीं पहुँचा है। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कोयला वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बाईपास निर्माण और मुआवजे पर ठोस निर्णय नहीं होता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गारू प्रखंड में शुक्रवार दिन में लगभग चार बजे आए तेज आंधी-तूफान ने मायापुर पंचायत के मायापुर छोटी, मायापुर बड़ी तथा बारेसाढ़ पंचायत के परेवाटांड टोला में भारी तबाही मचा दी। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई क्षति ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। कहीं मकान की छत उड़ गई, कहीं जल जीवन मिशन की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई, तो कहीं परिवार खुले आसमान तले आ गया। *मायापुर छोटी में रामराज सिंह के घर की छत उड़ी* मायापुर पंचायत अंतर्गत मायापुर छोटी गांव निवासी रामराज सिंह, पिता बिशेसर सिंह के मकान पर आंधी ने सीधा वार किया। तेज हवा के झोंकों से घर पर लगा अलबेस्टर उड़ गया तथा छप्पर को थामे रखने वाली कंडी बिखर गई। देखते ही देखते मकान की छत खुल गई और घर के भीतर रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक आई इस आफत से परिवार के सदस्य दहशत में बाहर निकल आए। *मायापुर बड़ी में जलमीनार का पाइप फटा, सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त* मायापुर पंचायत के ही मायापुर बड़ी गांव में ज्योति टोप्पो के घर के पास जल जीवन मिशन के तहत लगाया गया जलमीनार भी तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवा और झटके से जलमीनार का पाइप फट गया, जबकि उससे जुड़ा सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गांव की पेयजल आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच जलमीनार खराब होने से पानी की समस्या गंभीर हो सकती है। *परेवाटांड में आकाश सिंह के मकान को भारी नुकसान* बारेसाढ़ पंचायत अंतर्गत परेवाटांड टोला में आकाश सिंह के मकान पर लगा अलबेस्टर टूटकर उड़ गया तथा छप्पर की कंडी भी बिखर गई। तेज हवा के कारण मकान को भारी क्षति पहुंची। घटना के वक्त परिवार के सदस्य किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। अचानक आई इस प्राकृतिक मार से आसपास के ग्रामीण भी सहम गए और देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने मांगी राहत व मुआवजा एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए इस नुकसान ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तूफान इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घरों के साथ सरकारी पेयजल व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित परिवारों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल क्षति का सर्वे कर मुआवजा, राहत सामग्री तथा जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    गारू प्रखंड में शुक्रवार दिन में लगभग चार बजे आए तेज आंधी-तूफान ने मायापुर पंचायत के मायापुर छोटी, मायापुर बड़ी तथा बारेसाढ़ पंचायत के परेवाटांड टोला में भारी तबाही मचा दी। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई क्षति ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। कहीं मकान की छत उड़ गई, कहीं जल जीवन मिशन की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई, तो कहीं परिवार खुले आसमान तले आ गया।
*मायापुर छोटी में रामराज सिंह के घर की छत उड़ी* 
मायापुर पंचायत अंतर्गत मायापुर छोटी गांव निवासी रामराज सिंह, पिता बिशेसर सिंह के मकान पर आंधी ने सीधा वार किया। तेज हवा के झोंकों से घर पर लगा अलबेस्टर उड़ गया तथा छप्पर को थामे रखने वाली कंडी बिखर गई। देखते ही देखते मकान की छत खुल गई और घर के भीतर रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक आई इस आफत से परिवार के सदस्य दहशत में बाहर निकल आए।
*मायापुर बड़ी में जलमीनार का पाइप फटा, सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त* 
मायापुर पंचायत के ही मायापुर बड़ी गांव में ज्योति टोप्पो के घर के पास जल जीवन मिशन के तहत लगाया गया जलमीनार भी तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवा और झटके से जलमीनार का पाइप फट गया, जबकि उससे जुड़ा सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गांव की पेयजल आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच जलमीनार खराब होने से पानी की समस्या गंभीर हो सकती है।
*परेवाटांड में आकाश सिंह के मकान को भारी नुकसान* 
बारेसाढ़ पंचायत अंतर्गत परेवाटांड टोला में आकाश सिंह के मकान पर लगा अलबेस्टर टूटकर उड़ गया तथा छप्पर की कंडी भी बिखर गई। तेज हवा के कारण मकान को भारी क्षति पहुंची। घटना के वक्त परिवार के सदस्य किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। अचानक आई इस प्राकृतिक मार से आसपास के ग्रामीण भी सहम गए और देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने मांगी राहत व मुआवजा एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए इस नुकसान ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तूफान इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घरों के साथ सरकारी पेयजल व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित परिवारों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल क्षति का सर्वे कर मुआवजा, राहत सामग्री तथा जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.