चतरा सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत: 14 घंटे से चक्का जाम, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े चतरा के सिमरिया में रफ़्तार के कहर ने एक जान ले ली है। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पिछले 15 घंटों से ग्रामीण शव के साथ सड़क पर डटे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।सिमरिया-टंडवा मार्ग पर गुरुवार शाम 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई। मृतका आवास योजना की राशि निकालकर घर लौट रही थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार शाम से ही सड़क जाम कर बैठे हैं। आज शुक्रवार सुबह 9 बज चुके हैं, लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुध लेने नहीं पहुँचा है। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कोयला वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बाईपास निर्माण और मुआवजे पर ठोस निर्णय नहीं होता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
चतरा सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत: 14 घंटे से चक्का जाम, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े चतरा के सिमरिया में रफ़्तार के कहर ने एक जान ले ली है। सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पिछले 15 घंटों से ग्रामीण शव के साथ सड़क पर डटे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।सिमरिया-टंडवा मार्ग पर गुरुवार शाम 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई। मृतका आवास योजना की राशि निकालकर घर लौट रही थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार शाम से ही सड़क जाम कर बैठे हैं। आज शुक्रवार सुबह 9 बज चुके हैं, लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुध लेने नहीं पहुँचा है। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कोयला वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बाईपास निर्माण और मुआवजे पर ठोस निर्णय नहीं होता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
- प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत अंतर्गत लेम्बोडीह गांव में शुक्रवार को बारिश के साथ वज्रपात होने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई है। घटना कोलकोले पंचायत के लेम्बोडीह गांव की है। जानकारी के अनुसार लेम्बोडीह गांव निवासी मोहन गंझू पिता डोमन गंझू के एक दुधारू गाय घर के किनारे प्रतिदिन की तरह चर रहे थे। अचानक बारिश होने से गाय एक पेड़ के नीचे बच रहे थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई, और वज्रपात के चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई है। मोहन गंझू बताते हैं कि गाय के दूध से ही मेरे घर में पूरे परिवार का जीवन यापन हुआ करता था। अब बहुत आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं पीड़िता ने प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है।1
- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1
- चतरा: सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा स्थित आवास पर स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। इसे देश के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही है। सांसद ने कहा कि डिजिटल जनगणना से हर नागरिक को अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा मिली है, जो सुरक्षित, सटीक और सरल है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होगी, जिससे सरकार को विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्व-गणना प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। साथ ही परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सांसद ने कहा कि जनगणना केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है, ताकि सही आंकड़ों के आधार पर बेहतर नीतियां और योजनाएं बनाई जा सकें।1
- Post by Hindustan Express News1
- अब किराना, कॉस्मेटिक, जनरल आइटम सहित सभी घरेलू सामान मिलेगा सस्ते दरों पर। 🎉 शुरुआती ऑफर के साथ ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट। ग्राहकों ने भी सामान के रेट और सुविधा पर जताई संतुष्टि।1
- पतरातु के एलेक्सा रिसॉर्ट में आयोजित की गई भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर पतरातु के एलेक्सा रिसॉर्ट में आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। पत्रकारों के इस महाकुंभ में भारत के विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी कलम के सिपाहियों का समागम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को देश के सर्वोच्च सदन में उठाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके भविष्य से जुड़ी चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डालकर समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि अक्सर उनकी अपनी आवाज अनसुनी रह जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तभी मजबूत होगा जब पत्रकार स्वयं को सुरक्षित और समर्थ महसूस करेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकार संघ द्वारा रखे गए मांग पत्र पर अपनी पूर्ण सहमति जताते हुए विश्वास दिलाया कि कोविड काल से बंद रेलवे कन्सेशन की बहाली, पत्रकार सुरक्षा कानून (प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने, केंद्रीय टोल टैक्स में छूट और राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करने जैसे विषयों को वे आगामी लोकसभा के मानसून सत्र में संसद के पटल पर पूरी मजबूती के साथ रखेंगे। मनीष जायसवाल ने पत्रकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं संसद से लेकर सड़क तक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ। पत्रकार समाज का दर्पण हैं और उनके हितों की रक्षा करना शासन व प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर देश-विदेश से आए पत्रकार प्रतिनिधियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस आश्वासन का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई ।1
- 13 माइल पुल के पास हाईवा आगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार1
- चतरा के सिमरिया में सड़क हादसे के बाद पिछले 16 घंटों से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रशासन की ओर से मुआवजे के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया है।सिमरिया-टंडवा मार्ग पर गुरुवार शाम हुई महिला की मौत के बाद लगा जाम शुक्रवार सुबह 11 बजे अधिकारियों की पहल पर खुला। सिमरिया के co गौरव कुमार राज ने जानकारी दी कि मृतका के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में सड़क आपदा के तहत 1,25,000 रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से प्रदान की गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यदि नए नियमों के तहत 4 लाख रुपये का प्रावधान लागू हो गया है, तो परिजनों को पूरी राशि दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, सिमरिया बीडीओ की ओर से बीपीएल मद के तहत 20,000 रुपये दिए गए हैं। चूंकि मृतका अबु आवास योजना की लाभुक थी, इसलिए योजना के प्रावधानों के तहत परिजनों को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जाएगा। करीब 16 घंटों तक सड़क पर डटे परिजनों और ग्रामीणों ने इन घोषणाओं के बाद प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन पुनः सुचारू हो सका।1