Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार और भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री गुड्डी देवी के नेतृत्व में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्ष की ओछी मानसिकता के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस के खिलाफ कई नारों का स्वर सुनाई दिया
Shamsher Alam
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार और भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री गुड्डी देवी के नेतृत्व में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्ष की ओछी मानसिकता के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस के खिलाफ कई नारों का स्वर सुनाई दिया
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Shamsher Alam1
- चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान रैली का एक झलक1
- अब किराना, कॉस्मेटिक, जनरल आइटम सहित सभी घरेलू सामान मिलेगा सस्ते दरों पर। 🎉 शुरुआती ऑफर के साथ ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट। ग्राहकों ने भी सामान के रेट और सुविधा पर जताई संतुष्टि।1
- तेज आंधी से तुरी टोला में भारी तबाही, पेड़ गिरने से खपरैल मकान ध्वस्त, बेटी की शादी से पहले टूटा आशियाना, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार लातेहार: सदर प्रखंड के सांसग पंचायत के समीप तुरी टोला ग्राम में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवा और मूसलधार बारिश के कारण एक विशाल सखुआ का पेड़ संजय तुरी के खपरैल मकान पर गिर पड़ा, जिससे उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।घटना के संबंध में भुक्तभोगी संजय तुरी ने बताया कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बगल में खड़ा सखुआ का बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर पड़ा, जिससे छत सहित पूरा खपरैल मकान बर्बाद हो गया। घर में रखे खाने-पीने के सामान सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नष्ट हो गईं।संजय तुरी ने बताया कि वे एक गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष उनकी बेटी की शादी तय हुई है और अब शादी में मात्र 12 दिन ही शेष हैं। ऐसे में यह घटना उनके लिए किसी बड़ी विपत्ति से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि वे बेटी की शादी की तैयारी करें या फिर अपने उजड़े हुए घर की मरम्मत। पीड़ित परिवार ने इस घटना में लगभग 2 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें। इस संबंध में जब अंचलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आपदा प्रबंधन के तहत उन्हें मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके और वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। *क्या कहते हैं मुखिया पति मंगलदेव उरांव* इस संबंध में मुखिया पति मंगलदेव उरांव ने कहा कि यह जानकारी मुझे मिली है पंचायत स्तर से पीड़ित परिवार के लिए जो भी हमसे बन पाएगा हम उनके लिए करेंगे अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उनको मुआवजा दिलाने का काम भी हम करेंगे1
- लातेहार में राहुल गांधी का पुतला फूका गया4
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत परहाटोली पंचायत के ग्राम बैलटोली स्थित बाबा कोड़ी नाथ धाम क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।घने प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह प्राचीन शिवधाम अपने भीतर कई ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व समेटे हुए है। यहां स्थापित प्राचीन शिवलिंग वर्षों से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस धाम का इतिहास काफी पुराना है और यहां पूजा-अर्चना की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष नए साल की शुरुआत और विशेष रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचते हैं। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा चुका है, जो इस स्थल की सामाजिक महत्ता को भी दर्शाता है।हालांकि, इतनी ख्याति के बावजूद यहां तक पहुंचने के लिए सड़क की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालुओं को करीब 2 किलोमीटर पहले ही अपने वाहन छोड़ने पड़ते हैं और उसके बाद पैदल चलते हुए नदी पार कर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह मार्ग और भी कठिन व जोखिम भरा हो जाता है। इतना ही नहीं, मंदिर के विस्तार और सुंदरीकरण के लिए निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था, लेकिन धन की कमी के कारण यह कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है। अधूरे निर्माण के चलते न तो मंदिर का समुचित विकास हो पा रहा है और न ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल पा रही हैं।स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सड़क निर्माण, पुल निर्माण तथा मंदिर के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इन मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए, तो बाबा कोड़ी नाथ धाम धार्मिक पर्यटन के रूप में भी उभर सकता है।कठिनाइयों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था इस धाम से जुड़ी हुई है, जो हर साल यहां उमड़ने वाली भीड़ में साफ दिखाई देती है।4
- Post by Sunil singh1
- Post by Shamsher Alam1