Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू नहीं होने देने को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला लातेहार में फूका गया लातेहार में राहुल गांधी का पुतला फूका गया
Nihit Kumar
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू नहीं होने देने को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला लातेहार में फूका गया लातेहार में राहुल गांधी का पुतला फूका गया
More news from झारखंड and nearby areas
- *स्कूली बच्चों से भरे टेंपो हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 8 सूत्री मांगों के साथ 4 घंटे सड़क जाम* *प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार के पहल पर हटा जाम* संवाद सूत्र जागरण महुआडांड़ (लातेहार): स्कूली बच्चों से भरी टेंपो के पलटने से एक बच्चे की मौत और स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था के बाद अक्सी गांव में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। घटना के विरोध में ग्राम अक्सी के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 5:00 बजे से ही महुआडांड़ डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक लिखित मांग पत्र प्रशासन को सौंपा।धरना स्थल पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर ही स्वास्थ्य प्रभारी से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांग पत्र उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपते हुए सड़क जाम समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन समाप्ति के पश्चात धरना स्थल पर ही मृतक बच्चे की मां अपने इकलौते पुत्र की मृत्यु पर बिलख पड़ी, जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार ढांढ़स बंधाते मृतक बच्चे के स्वजनों के साथ उनके घर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।1
- तेज आंधी से तुरी टोला में भारी तबाही, पेड़ गिरने से खपरैल मकान ध्वस्त, बेटी की शादी से पहले टूटा आशियाना, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार लातेहार: सदर प्रखंड के सांसग पंचायत के समीप तुरी टोला ग्राम में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवा और मूसलधार बारिश के कारण एक विशाल सखुआ का पेड़ संजय तुरी के खपरैल मकान पर गिर पड़ा, जिससे उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।घटना के संबंध में भुक्तभोगी संजय तुरी ने बताया कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बगल में खड़ा सखुआ का बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर पड़ा, जिससे छत सहित पूरा खपरैल मकान बर्बाद हो गया। घर में रखे खाने-पीने के सामान सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नष्ट हो गईं।संजय तुरी ने बताया कि वे एक गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष उनकी बेटी की शादी तय हुई है और अब शादी में मात्र 12 दिन ही शेष हैं। ऐसे में यह घटना उनके लिए किसी बड़ी विपत्ति से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि वे बेटी की शादी की तैयारी करें या फिर अपने उजड़े हुए घर की मरम्मत। पीड़ित परिवार ने इस घटना में लगभग 2 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें। इस संबंध में जब अंचलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आपदा प्रबंधन के तहत उन्हें मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके और वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। *क्या कहते हैं मुखिया पति मंगलदेव उरांव* इस संबंध में मुखिया पति मंगलदेव उरांव ने कहा कि यह जानकारी मुझे मिली है पंचायत स्तर से पीड़ित परिवार के लिए जो भी हमसे बन पाएगा हम उनके लिए करेंगे अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उनको मुआवजा दिलाने का काम भी हम करेंगे1
- लातेहार में राहुल गांधी का पुतला फूका गया4
- लातेहार। हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना पर लातेहार प्रेस क्लब के पत्रकारों ने काला बिला लगाकर विरोध किया। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- Post by Shamsher Alam1
- पत्रकार पर हमले के विरोध में लातेहार प्रेस क्लब का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार। हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार को लातेहार प्रेस क्लब के सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित पत्रकार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर आघात हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा हैं। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन द्वारा त्वरित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।1
- Post by AAM JANATA1
- महुआडांड़ (संवाददाता):नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जारी सियासी घमासान अब महुआडांड़ की सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ तीखा आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलकर आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इतने अहम कानून पर कांग्रेस का रुख नकारात्मक रहा है, जिससे आम जनता में गलत संदेश गया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सीधे-सीधे महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। *मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल का तीखा बयान:* मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने दो टूक कहा,नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का मजबूत प्रयास है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने से पीछे हट रहे हैं। अब देश की जनता सब समझ रही है और ऐसे नेताओं को जवाब जरूर देगी।”उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ कानून नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है और इसे हर हाल में जमीन पर उतारना जरूरी है। *प्रदर्शन में ये रहे प्रमुख चेहरे:* प्रशांत सिंह (मंडल अध्यक्ष), अमित जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल, दिलीप प्रसाद, संजय राय, विश्वनाथ राम, रोहित सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजेंद्र सोनी, कृष्णा लोहारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई और सरकार से मांग उठी कि अधिनियम को जल्द और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को इसका वास्तविक लाभ मिल सके1