Shuru
Apke Nagar Ki App…
Contact Rakshanam Healthcare Clinic waraseoni for more details
Dr. Gaurav Puri
Contact Rakshanam Healthcare Clinic waraseoni for more details
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Contact Rakshanam Healthcare Clinic waraseoni for more details1
- बाघ के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल बाघ के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल मशरूम संग्रहण के दौरान हुआ हमला, घायल ग्रामीण को बैहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती कान्हाथ टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र खापा बफर के अंतर्गत वृत्त मोवाला एवं बीट मोवाला के कक्ष क्रमांक 1106 के बोदल बेहरा क्षेत्र में 17 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7 बजे बाघ के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना के बाद वन विभाग के मैदानी अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैहर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करेली, पोस्ट करेली, तहसील बैहर निवासी करीब 40 वर्षीय श्री संतोष मेहराम, पिता डिमन लाल मेहराम, मशरूम संग्रहण के लिए बफर क्षेत्र के वन में गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ, पैर एवं सिर पर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना वरिष्ठ वन अधिकारियों को भी दी गई। घायल को दी गई अग्रिम सहायता वन विभाग द्वारा घायल ग्रामीण को नियमानुसार अग्रिम सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही विभाग द्वारा घटना की परिस्थितियों तथा क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों और उनके संभावित आवागमन मार्गों की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आवश्यक एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे मशरूम संग्रहण अथवा अन्य कार्यों के लिए अकेले जंगल या वन क्षेत्र में न जाएं। वन क्षेत्र में जाते समय विशेष सावधानी बरतें और वन्यजीव दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विभाग ने ग्रामीणों से यह भी कहा है कि क्षेत्र में किसी वन्यजीव की गतिविधि अथवा उपस्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम वन अमले या वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी कार्रवाई लगातार की जा रही है।2
- एक पखवाड़ा बाद भी नहीं बदले बम्हनी स्कूल के हाल, हालत जस की तस1
- सिवनी के मठ मंदिर में विराजे 8 फीट ऊंचे अष्टधातु महादेव, देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु! 🔱 सिवनी के प्रसिद्ध मठ मंदिर में इन दिनों भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। करीब 8 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान महादेव की यह दिव्य प्रतिमा मंदिर परिसर की भव्यता में चार चांद लगा रही है। इस प्रतिमा को विक्की कश्यप और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। खास बात यह है कि विक्की कश्यप की टीम हर वर्ष भगवान शिव की नई और आकर्षक प्रतिमा का निर्माण करती है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है। श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचते हैं तो भव्य स्वरूप में विराजे महादेव के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। सावन के पावन माह में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से मठ मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि आस्था, कला और भक्ति का अद्भुत संगम है—जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बार-बार मठ मंदिर पहुंच रहे हैं। सिवनी के मठ मंदिर में विराजे 8 फीट ऊंचे अष्टधातु महादेव, देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु! सिवनी के प्रसिद्ध मठ मंदिर में इन दिनों भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। करीब 8 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान महादेव की यह दिव्य प्रतिमा मंदिर परिसर की भव्यता में चार चांद लगा रही है। इस प्रतिमा को विक्की कश्यप और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। खास बात यह है कि विक्की कश्यप की टीम हर वर्ष भगवान शिव की नई और आकर्षक प्रतिमा का निर्माण करती है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है। श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचते हैं तो भव्य स्वरूप में विराजे महादेव के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। सावन के पावन माह में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से मठ मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि आस्था, कला और भक्ति का अद्भुत संगम है—जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बार-बार मठ मंदिर पहुंच रहे हैं।1
- *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा राजीव गांधी जयंती मनाई गई* ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के ग्राम बादलपार चौहान ट्रेडर्स में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा आधूनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती एवं सदभावना दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कुलदीप ककोडिया, सुनील राठौर, देवन मरावी,मूलचंद राठौर,दयालू मरकाम,भारतसिंह रघुवंशी, दिलीप चौहान,दयाराम भलावी,संजय पाल, दुर्गेश भलावी, भीम सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र ककोडिया,शिवम उइके,शुभम चौहान,शिवलाल कोरचे,सुमरन रघुवंशी,नीलसिंह रघुवंशी, रविन्द्र सरयाम, कृपाराम गोनगे,वारेलाल परते, सूरज पवार,सुनील देशमुख, विपिन रजक बलराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।1
- काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है। *काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है।* *चार महीने से कुंभकर्णी नींद में सो रहा प्रशासन: फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बावजूद नगर परिषद और तहसील चांद के अफसरों ने 4 महीने से फाइल पर कुंडली मार रखी है और कार्रवाई शून्य है।* *सरकारी मशीनरी का सरेआम मज़ाक: पुलिस की फाइलों में नामजद आरोपी बेखौफ होकर झूठी शिकायतों का ताना-बाना बुन रहा है, जबकि चांद का पूरा प्रशासनिक अमला लाचार तमाशबीन बना हुआ है।* *धोखाधड़ी पर FIR दर्ज कराने से पीछे क्यों हटे जिम्मेदार?: सरकारी समय की बर्बादी और फर्जी दस्तावेज के खेल पर नगर परिषद चांद आखिरकार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से क्यों भाग रही है?* *भ्रष्ट तंत्र की शह या सफेदपोशों का हाथ?: सवाल उठता है कि क्या एक अपराधी अकेले पूरे अमले को नचा रहा है, या फिर तहसील और नगर परिषद के अंदर बैठे आस्तीन के सांप उसे शह दे रहे हैं?* *क्या कलेक्टर महोदय करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक?: अब सीधी नज़रें छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर पर टिकी हैं—क्या इस प्रशासनिक नकारापन पर गाज गिरेगी और आरोपी पर सख्त एफआईआर दर्ज होगी?* #ChhindwaraNews #ChandTehsil #NagarPalikaChand #ChandPolice #CMHelpline181 #ChhindwaraCollector #FraudAlert #PoliceAdministration #DistrictChhindwara #NewsNation81 #AdministrativeCorruption @CollectorChhindwara @SPChhindwara @ChandPolice @TehsildarChand @CMOCityChand @CMHelplineMP @DMPRChhindwara1
- Seoni News: भक्ति, सुर और मानस पाठ का संगम… बाँकी मंडल ने फिर जीता खिताब1
- खमरिया में नाली खुदाई को लेकर नया विवाद यशवंत टेम्भरे ने तहसीलदार पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप, मामला पहुंचा न्यायालय1