*फसलों को आगजनी से बचाने को डीएम की विशेष अपील* देवरिया, 2 अप्रैल। जनपद में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों पर कटाई कार्य शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने किसानों, कंबाइन मशीन संचालकों एवं ग्राम प्रधानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कंबाइन व भूसा मशीनों पर फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू की अनिवार्य व्यवस्था रहे तथा बिना सुरक्षा संसाधनों के मशीनों का संचालन न किया जाए। डीएम ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तत्काल ट्रैक्टर से जुताई कर उसके फैलाव को रोका जा सकता है। ग्राम प्रधानों को गांव स्तर पर पानी व ट्रैक्टर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि तेज धूप और तेज हवाओं के दौरान भूसा मशीन का संचालन न करें तथा कटाई के समय खेतों में धूम्रपान से बचें। साथ ही मशीनों की नियमित जांच करें और पास में पानी की व्यवस्था रखें। डीएम ने पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
*फसलों को आगजनी से बचाने को डीएम की विशेष अपील* देवरिया, 2 अप्रैल। जनपद में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों पर कटाई कार्य शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने किसानों, कंबाइन मशीन संचालकों एवं ग्राम प्रधानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कंबाइन व भूसा मशीनों पर फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू की अनिवार्य व्यवस्था रहे तथा बिना सुरक्षा संसाधनों के मशीनों का संचालन न किया जाए। डीएम ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तत्काल ट्रैक्टर से जुताई कर उसके फैलाव को रोका जा सकता है। ग्राम प्रधानों को गांव स्तर पर पानी व ट्रैक्टर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि तेज धूप और तेज हवाओं के दौरान भूसा मशीन का संचालन न करें तथा कटाई के समय खेतों में धूम्रपान से बचें। साथ ही मशीनों की नियमित जांच करें और पास में पानी की व्यवस्था रखें। डीएम ने पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
- *डीएम देवरिया की अपील* 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है।1
- देवरिया जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा आग लगने की घटना को देखते हुए आया आवश्यक दिशा निर्देश।1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली व एन्टी थेप्ट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कसया ढाले के दाहिने माल गोदाम के पास से 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1.सम्पूर्णानन्द मिश्रा पुत्र श्री हरिवंश मिश्रा निवासी बसन्तपुर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया हालमुकाम पुरवा चौराहा मुड़ाडीह थाना कोतवाली जनपद देवरिया को चोरी की मोटर साइकिल टीवीएस राइडर (बिना नम्बर प्लेट की) व 2. हरिशंकर गोड़ उर्फ आलोक पुत्र राजकुमार गोड़ निवासी परसिया भण्डारी थाना कोतवाली जनपद देवरिया को चोरी की मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस (बिना नम्बर प्लेट की) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त चोरी की बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 317(2),317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग आस-पास के क्षेत्रों से मौका देखकर वाहन चोरी करते हैं तथा चोरी की गयी मोटर साइकिलों को बेचकर पैसों को आपस में बाट लेते है। उक्त चोरी की बरामद मोटरसाइकिल क्रमशः हीरो स्पेलेण्डर प्लस के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-888/2024 व मोटर साइकिल टीवीएस राइडर के सम्बन्ध में थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2026 के अभियोग का सफल अनावरण किया गया ।1
- *फसलों को आगजनी से बचाने को डीएम की विशेष अपील* देवरिया, 2 अप्रैल। जनपद में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों पर कटाई कार्य शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने किसानों, कंबाइन मशीन संचालकों एवं ग्राम प्रधानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कंबाइन व भूसा मशीनों पर फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू की अनिवार्य व्यवस्था रहे तथा बिना सुरक्षा संसाधनों के मशीनों का संचालन न किया जाए। डीएम ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तत्काल ट्रैक्टर से जुताई कर उसके फैलाव को रोका जा सकता है। ग्राम प्रधानों को गांव स्तर पर पानी व ट्रैक्टर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि तेज धूप और तेज हवाओं के दौरान भूसा मशीन का संचालन न करें तथा कटाई के समय खेतों में धूम्रपान से बचें। साथ ही मशीनों की नियमित जांच करें और पास में पानी की व्यवस्था रखें। डीएम ने पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।1
- देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का खौफनाक मामला सामने आया है बराव गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने ही मवेशी बाड़े में छिपा दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि काजल नाम की युवती देर रात घर से खेत की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी परिजन परेशान थे तभी सूचना मिला की एक मवेशी बाड़े में युवती संदिग्ध परिस्थितयो में शव पड़ा है ऐसा बताया जाता है कि प्रेमी प्रेमिका में कुछ दिनों से कुछ मनमुटाव भी चल रहा था जिसके लिए दोनों में विवाद हुआ था और प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी हालांकि सूत्रों की मानो तो आरोपी पुलिस हिरासत में है । मामले की पुलिस जांच कर रही है2
- *देवरिया थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवती की गला दबाकर हत्या किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव की बाइट*1
- देवरिया (बैतालपुर): जनपद के बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्री श्री 1008 अंजनी सूत महायज्ञ के आठवें दिन भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार को महायज्ञ के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें आस्था और उल्लास का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति और संगीत की जुगलबंदी गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर निकली इस राम बारात ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। बारात में सजे-धजे रथ पर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूपों के दर्शन के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। भक्ति गीतों पर युवा और महिलाएं जमकर थिरके, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव में डूबा नजर आया। बाजार भ्रमण के साथ हुआ स्वागत यह भव्य बारात पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे बैतालपुर बाजार का भ्रमण की। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजक मंडल पूरी तरह सक्रिय रहा। भ्रमण के पश्चात बारात पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अमित मणि,अनिल मणि 'गुल्लू',अजय मणि, उमेश धर द्विवेदी,डब्लू बरनवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, युवा और महिलाएं शामिल रहे। महायज्ञ से बढ़ी क्षेत्र की रौनक पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे इस 9 दिवसीय महायज्ञ से आसपास के गांवों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ की पूर्णता की ओर बढ़ते कदमों के साथ ही श्रद्धालुओं की श्रद्धा और बढ़ती जा रही है। राम बारात के इस अलौकिक दृश्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।1
- देवरिया । शहर में नकली नोटों के बड़े कारोबार के खुलासे के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त विवेक यादव की देवरिया सदर से भाजपा विधायक Shalabh Mani Tripathi के साथ वायरल तस्वीर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के ट्वीट के बाद बयानबाज़ी और तीखी हो गई है। विपक्ष जहां इस तस्वीर को मुद्दा बनाकर भाजपा पर सवाल उठा रहा है, वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए सपा पर ही आरोप मढ़ दिए हैं। वायरल फोटो पर सफाई देते हुए विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र अपने लोगों से अपराध करवाने का रहा है और जब उनके लोग पकड़े जाते हैं तो तस्वीरें दिखाकर बचने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जो भी व्यक्ति उनके पास अपनी समस्या लेकर आता है, उसकी मदद करना उनका कर्तव्य है और वह यह नहीं देखते कि सामने वाला किस दल से जुड़ा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नकली नोट छापने वाला आरोपी समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और सपा हमेशा अपराधियों को संरक्षण देती रही है। विधायक के मुताबिक इस पूरे खुलासे ने विपक्ष का असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है। फिलहाल, नकली नोट कांड की जांच जारी है, लेकिन इस मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी घमासान और तेज होने के आसार हैं।1