Shuru
Apke Nagar Ki App…
आलमपुर सोनभद्रका नदी का जलस्तर बढ़ा दैनिक हिन्दुस्तान प्रगति समाचार मध्य प्रदेश देखिए खास रिपोर्ट
विजय झा
आलमपुर सोनभद्रका नदी का जलस्तर बढ़ा दैनिक हिन्दुस्तान प्रगति समाचार मध्य प्रदेश देखिए खास रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अतिक्रमण कारी नहीं माने तो चला बुल्डोजर लहार सीएमओ एवं थाना प्रभारी मौक़े पर मौजूद* लहार नगर मे बारिश की वजह से भरे पानी को निकालने के लिए नगर पालिका लहार को लगातार मशक्क करनी पड़ रही हैँ लगातार जा रहें सफाई कर्मियों को नाले पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले लोगों को लगातार धुतकारा जा रहा था जिसके चलते आज सीएमओ नगर पालिका ज्योति सुनहरे एवं थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव मौक़े पर पहुंचे और अतिक्रमण कारियों को समझाकर अतिक्रमण हटाया और सफाई ब्यबस्था को सुचारु रूप से शुरू कराया एवं जल्द ही पानी निकासी की ब्यबस्था को सूद्रण कराया। सुनिए क्या बोली अधिकारी महोदया हमारे द्वारा नगर पालिका लहार का जिस दिन चार्ज लिया नगर मे सफाई ब्यबस्था को लेकर हाहा कार मचा हुआ था जिसको मेने बात करके हल कराया नगर मे निचली बस्तियों मे पानी भरा हैँ जिसे निकलने के लिए आज प्रशासन की सहायता से नाला पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर नाला साफ करने की प्रक्रिया शुरू की गयी जल्द ही पानी निकालकर लोगों को समस्या से निजात दिलाया जायेगा । ज्योति सुनहरे सीएमओ नगर पालिका लहार*1
- आलमपुर सोनभद्रका नदी का जलस्तर बढ़ा दैनिक हिन्दुस्तान प्रगति समाचार मध्य प्रदेश देखिए खास रिपोर्ट1
- स्लग — महाकाल की शाही सवारी में सिंधिया की आस्था, 150 साल पुरानी परंपरा स्लग — महाकाल की शाही सवारी में सिंधिया की आस्था, 150 साल पुरानी परंपरा एंकर — उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी के दौरान आस्था और मराठा विरासत का संगम देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकाल की पालकी का पूजन कर पारंपरिक चरण वंदन की परंपरा निभाई। इस दौरान सिंधिया ने उज्जैन से अपने परिवार के ऐतिहासिक जुड़ाव का जिक्र किया और कहा कि उनके पूर्वजों ने मालवा में मराठा शक्ति के विस्तार के साथ महाकाल मंदिर के जीर्णोद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वीओ — मालवा की ऐतिहासिक राजधानी उज्जैन... और इसी उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी। शाही सवारी के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पारंपरिक पूजा और चरण वंदन की परंपरा निभाने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल की पालकी का पूजन किया और बाबा महाकाल से मालवा, मध्यप्रदेश और पूरे देश की सुख-समृद्धि की कामना की। वीओ — मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने उज्जैन से अपने परिवार के ऐतिहासिक रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज राणोजी भानाजी ने मालवा क्षेत्र में मराठा शक्ति का विस्तार किया था। उज्जैन पहुंचने पर उन्होंने महाकाल मंदिर की तत्कालीन स्थिति देखी और मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद इसे पुनः प्रतिष्ठित कराया। वीओ — सिंधिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज के विचार और मराठा परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा और प्रेरणा से उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को फिर से स्थापित करने के प्रयास आगे बढ़े। वीओ — सिंधिया के मुताबिक भगवान महाकाल की सवारी और चरण वंदन की परंपरा करीब डेढ़ सौ वर्षों से चली आ रही है। गोपाल मंदिर के द्वार पर होने वाली इस परंपरा में सिंधिया परिवार की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है। वीओ — ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाबा महाकाल से कामना की कि उनका आशीर्वाद उज्जैन ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा, मध्यप्रदेश और देश पर बना रहे। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। बाइट — ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री1
- एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* जनपद जालौन, 07 सितंबर 2026 *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है।1
- जालौन. नगर पालिका के अजब कारनामें.. शिकायत करने पर दे देती है नोटिस... अगर शिकायत करता कानूनी जानकारी रखता है.. तो पाला बदलने मे देर नहीं लगाती ताजा मामला ज्वालागंज( पुरानी नझाई )का है जहाँ अजय राठौर ने ने अतिक्रमण की शिकायत की तो नगर पालिका जालौन ने 13-08,-2026 आख्या लगायी राघवेंद्र सिंह tc द्वारा मोके पर जाँच की गई पर कोई अतिक्रमण नहीं है उल्टा आख्या मे मे अजय राठौर को आदेशित कर दिया आप मकान कागज लेकर आइये जब अजय राठौर ने दोबारा शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करदी.. तो जालौन नगर पालिका समझ गयी अब पाला बदलो आनन फानन दूसरा नोटिस 02=09=2026 को तैयार कराया गया जहाँ कोई अतिक्रमण नहीं था वहां अब अतिक्रमण दिख गया और नोटिस भी भेज दिया ये है नगर पालिका के अधिकारियो की कार्यशैली.. अब इस पर क्या कार्यवाही होती है.....या.. जहाँ जो पहुंचना है वहां वो पंहुचा दिया जायेगा.. और सब फिर पहले जैसा.. आप क्या कहना चाहते है इस मामले मे जरूर बताये... भीम राजावत जिला संवाददाता 4टीवी news जालौन.. तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन.. Mo.9 628800458#upnews india #vayral #letestnews #jalaunnagarpalika #jalaun #dmjalaun #vayral #orai #konch #kalpi #madhogadh1
- शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* जनपद जालौन माधौगढ़ शराब की दुकानों पर नियमों के पालन और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया सोमवार को माधौगढ़ नगर क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था स्टॉक बिक्री रजिस्टर लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की अभियान के दौरान एसडीएम राकेश सोनी क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने विभिन्न शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से दुकान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान बिक्री रजिस्टर में दर्ज विवरण से किया और अभिलेखों को भी जांचा आप को बता दें निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित रेट एवं समय सीमा के अनुसार ही की जाए किसी भी ग्राहक से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने यानी ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम राकेश सोनी ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि बिक्री के दौरान ग्राहकों के साथ किसी प्रकार की मनमानी न की जाए और दुकान के आसपास भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए वहीं सीओ अजय सिंह ने दुकानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब की विभिन्न श्रेणियों और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल की अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी कि शराब की बिक्री में किसी भी तरह की अनियमितता ओवररेटिंग अवैध बिक्री या नियमों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही का उद्देश्य शराब की दुकानों पर पारदर्शी बिक्री व्यवस्था कायम करना ओवररेटिंग पर रोक लगाना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है अधिकारियों ने साफ किया कि क्षेत्र में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा बता दें अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए4
- जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को मिल रही पेंशन - बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को हर माह मिल रही आर्थिक मदद उरई,जालौन । शासन की पेंशन योजनाएं जनपद के 1,32,475 जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहारा बनी हैं। वृद्धावस्था, दिव्यांग, कुष्ठ और निराश्रित पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में हर माह सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय से भुगतान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 15,824 लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कुष्ठ पेंशन योजना में 112 लाभार्थियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता मिल रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 85,016 बुजुर्गों को हर माह एक हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। वहीं निराश्रित पेंशन योजना के 31,523 लाभार्थियों को भी प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। चारों योजनाओं को मिलाकर जिले में कुल 1,32,475 लाभार्थी नियमित पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, कुष्ठ रोगियों और निराश्रितों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिल रही है। प्रशासन के अनुसार पात्र लाभार्थियों की स्थिति, पेंशन भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।1
- धारेश्वर स्थित बाबा धारनाथ की शाही सवारी उल्लास उमंग और श्रद्धा के साथ निकाली गई। धारेश्वर स्थित बाबा धारनाथ की शाही सवारी उल्लास उमंग और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरा शहर भक्ति से सरोबार रहा। धार के राजा अधिपति बाबा धारनाथ आज शाही पालकी में विराज कर धारेश्वर मंदिर से धार शहर में निकलकर प्रजा का हाल-चाल जानने निकले हर घर से महिलाएं बाबा धारनाथ की आरती उतारती नजर आई और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की रास्ते भर श्रद्धालु बाबा के दर्शन को आतुर दिखाई दिए धारनाथ की शाही सवारी में झांकियां का कारवां निकला। प्रशासन व पुलिस की तैयारियां के सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही धर्म स्थान रक्षक मंडल ,आरती मंडल के तत्वाधान में यह शाही सवारी निकली। 450 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहें सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। बाबा धारनाथ को पालकी में विराज कर धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, विधायक नीना वर्मा, के द्वारा आरती की गई तत्पश्चात बाबा धारनाथ को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया और बाबा धार शहर मैं नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल-चाल जानने निकले । आपको बता दे की महाकाल की तर्ज पर धार में धार नाथ बाबा भी धार में प्रजा के हाल-चाल जानने निकलते हैं आपको बता दें कि 7 से अधिक डमरू वादन दल और अखाड़े भी शामिल हुए हैं । युवतियां का दल ढोल बजा रहा हे धर्म रक्षक मंडल समिति के सचिव अजय ठाकुर ने बताया कि बाबा धारनाथ का छबीना स्टेट काल में बैलगाड़ी से निकाला जाता था । सन 1946 के बाद बैलगाड़ी पर केले के पत्ते के सजावट कर ढोल मंजीरो के साथ बाबा का छबीना निकलना शुरू हुआ। उसे दौर में केवल छविने में समिति के लोग ही शामिल होते थे। जैसे-जैसे अब समय में परिवर्तन हुआ और अब बाबा धारनाथ की शाही सवारी में भारी तादाद में लोग शामिल होते हैं। जहां पुराने समय में बाबा का छविना कैंडल लाइट में निकाला जाता था वहां अब शाही सवारी का भव्य रूप देखा जा सकता है अब बाबा धरनाथ की शाही सवारी के आगे धार शहर के विधायक, सहित आम जनमानस सड़क बुहारते हुए चलते है। वही आपको बता दें की धार विधायक नीना वर्मा धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने धार जिले के सुख शांति और समृद्धि की कामना की अच्छी फसलों की कामना की बारिश की कामना की। बाइट कलेक्टर बाइट विधायक नीना वर्मा1