एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* जनपद जालौन, 07 सितंबर 2026 *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है।
एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* जनपद जालौन, 07 सितंबर 2026 *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है।
- एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* जनपद जालौन, 07 सितंबर 2026 *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है।1
- जालौन. नगर पालिका के अजब कारनामें.. शिकायत करने पर दे देती है नोटिस... अगर शिकायत करता कानूनी जानकारी रखता है.. तो पाला बदलने मे देर नहीं लगाती ताजा मामला ज्वालागंज( पुरानी नझाई )का है जहाँ अजय राठौर ने ने अतिक्रमण की शिकायत की तो नगर पालिका जालौन ने 13-08,-2026 आख्या लगायी राघवेंद्र सिंह tc द्वारा मोके पर जाँच की गई पर कोई अतिक्रमण नहीं है उल्टा आख्या मे मे अजय राठौर को आदेशित कर दिया आप मकान कागज लेकर आइये जब अजय राठौर ने दोबारा शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करदी.. तो जालौन नगर पालिका समझ गयी अब पाला बदलो आनन फानन दूसरा नोटिस 02=09=2026 को तैयार कराया गया जहाँ कोई अतिक्रमण नहीं था वहां अब अतिक्रमण दिख गया और नोटिस भी भेज दिया ये है नगर पालिका के अधिकारियो की कार्यशैली.. अब इस पर क्या कार्यवाही होती है.....या.. जहाँ जो पहुंचना है वहां वो पंहुचा दिया जायेगा.. और सब फिर पहले जैसा.. आप क्या कहना चाहते है इस मामले मे जरूर बताये... भीम राजावत जिला संवाददाता 4टीवी news जालौन.. तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन.. Mo.9 628800458#upnews india #vayral #letestnews #jalaunnagarpalika #jalaun #dmjalaun #vayral #orai #konch #kalpi #madhogadh1
- शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* जनपद जालौन माधौगढ़ शराब की दुकानों पर नियमों के पालन और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया सोमवार को माधौगढ़ नगर क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था स्टॉक बिक्री रजिस्टर लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की अभियान के दौरान एसडीएम राकेश सोनी क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने विभिन्न शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से दुकान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान बिक्री रजिस्टर में दर्ज विवरण से किया और अभिलेखों को भी जांचा आप को बता दें निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित रेट एवं समय सीमा के अनुसार ही की जाए किसी भी ग्राहक से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने यानी ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम राकेश सोनी ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि बिक्री के दौरान ग्राहकों के साथ किसी प्रकार की मनमानी न की जाए और दुकान के आसपास भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए वहीं सीओ अजय सिंह ने दुकानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब की विभिन्न श्रेणियों और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल की अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी कि शराब की बिक्री में किसी भी तरह की अनियमितता ओवररेटिंग अवैध बिक्री या नियमों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही का उद्देश्य शराब की दुकानों पर पारदर्शी बिक्री व्यवस्था कायम करना ओवररेटिंग पर रोक लगाना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है अधिकारियों ने साफ किया कि क्षेत्र में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा बता दें अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए4
- जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को मिल रही पेंशन - बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को हर माह मिल रही आर्थिक मदद उरई,जालौन । शासन की पेंशन योजनाएं जनपद के 1,32,475 जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहारा बनी हैं। वृद्धावस्था, दिव्यांग, कुष्ठ और निराश्रित पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में हर माह सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय से भुगतान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 15,824 लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कुष्ठ पेंशन योजना में 112 लाभार्थियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता मिल रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 85,016 बुजुर्गों को हर माह एक हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। वहीं निराश्रित पेंशन योजना के 31,523 लाभार्थियों को भी प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। चारों योजनाओं को मिलाकर जिले में कुल 1,32,475 लाभार्थी नियमित पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, कुष्ठ रोगियों और निराश्रितों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिल रही है। प्रशासन के अनुसार पात्र लाभार्थियों की स्थिति, पेंशन भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।1
- कोंच,चोरी से इनकार करना पड़ा भारी, किशोर को बेल्टों से पीटा; गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन सोमवार को शाम 7 बजे नगर के पटेल नगर मोहल्ले में एक 8 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने चोरी करने से मना करने पर किशोर के साथ बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। किशोर की बहन शीला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अर्जुन पर आकाश और भड़ास नामक युवकों द्वारा बीते कुछ दिनों से चोरी करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अर्जुन ने चोरी को गलत काम बताते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके इनकार से नाराज दोनों युवकों ने अर्जुन के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान किशोर के शरीर पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। वहीं, किशोर की बहन शीला ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि किशोर को चोरी जैसे गलत काम के लिए दबाव में लाया जा रहा था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पुलिस से जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- शाम 7 बजे युवक को मारी गोली, एंबुलेंस में घायल ने बताया घटनाक्रम उरई। अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में सोमवार शाम करीब 7 बजे युवक को गोली मारे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान मोहित यादव निवासी रामनगर के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मोहित को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान एंबुलेंस में घायल युवक द्वारा बताया गया घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए घटना के संबंध में जानकारी देता दिखाई दे रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि घटना से कुछ घंटे पहले मोहित यादव और कथित तौर पर रेशु ठाकुर के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, इन आरोपों और चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल लोगों और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। स्थान : उरई, जालौन रिपोर्ट : रणजीत गौतम उरई जालौन की वारदात1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | उरई में देर रात खूनी वारदात से सनसनी! अजनारी रोड पर लल्ला धाम के पास बाइक सवार को रोककर पहले चाकू से हमला, फिर अवैध हथियार से गोली चलाने का आरोप—पूरी वारदात CCTV में कैद! उरई। अजनारी रोड पर लल्ला धाम के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर रोककर उसके साथ हमला किया गया। पीड़ित के मुताबिक, करीब 15 लोगों ने उसे घेर लिया और पहले चाकू से हमला किया, इसके बाद अवैध हथियार से गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसे गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 🚑 एंबुलेंस में पीड़ित ने सुनाई पूरी कहानी पीड़ित ने एंबुलेंस में बताया कि करीब कितने लोगों ने उस पर हमला किया और घटना के दौरान क्या हुआ। हालांकि हमलावरों का मकसद क्या था, विवाद की असली वजह क्या है और घटना में कितने लोग शामिल थे—यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। 📹 CCTV में कैद हुई वारदात! घटना के CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है। ⚠️ देर रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। अब पुलिस जांच में सामने आएगा कि गोली किसने चलाई और हमले के पीछे की असली वजह क्या थी।1
- घर के पास युवक पर चाकुओं से हमला, फिर कट्टे से मारी गोली उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी इलाके में एक युवक पर हथियारबंद हमलावरों ने पहले चाकुओं से हमला किया और इसके बाद कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।1