कोंच,चोरी से इनकार करना पड़ा भारी, किशोर को बेल्टों से पीटा; गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन सोमवार को शाम 7 बजे नगर के पटेल नगर मोहल्ले में एक 8 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने चोरी करने से मना करने पर किशोर के साथ बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। किशोर की बहन शीला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अर्जुन पर आकाश और भड़ास नामक युवकों द्वारा बीते कुछ दिनों से चोरी करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अर्जुन ने चोरी को गलत काम बताते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके इनकार से नाराज दोनों युवकों ने अर्जुन के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान किशोर के शरीर पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। वहीं, किशोर की बहन शीला ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि किशोर को चोरी जैसे गलत काम के लिए दबाव में लाया जा रहा था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पुलिस से जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
कोंच,चोरी से इनकार करना पड़ा भारी, किशोर को बेल्टों से पीटा; गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन सोमवार को शाम 7 बजे नगर के पटेल नगर मोहल्ले में एक 8 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने चोरी करने से मना करने पर किशोर के साथ बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। किशोर की बहन शीला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अर्जुन पर आकाश और भड़ास नामक युवकों द्वारा बीते कुछ दिनों से चोरी करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अर्जुन ने चोरी को गलत काम बताते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके इनकार से नाराज दोनों युवकों ने अर्जुन के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान किशोर के शरीर पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। वहीं, किशोर की बहन शीला ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि किशोर को चोरी जैसे गलत काम के लिए दबाव में लाया जा रहा था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पुलिस से जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
- कोंच,चोरी से इनकार करना पड़ा भारी, किशोर को बेल्टों से पीटा; गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन सोमवार को शाम 7 बजे नगर के पटेल नगर मोहल्ले में एक 8 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने चोरी करने से मना करने पर किशोर के साथ बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। किशोर की बहन शीला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अर्जुन पर आकाश और भड़ास नामक युवकों द्वारा बीते कुछ दिनों से चोरी करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अर्जुन ने चोरी को गलत काम बताते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके इनकार से नाराज दोनों युवकों ने अर्जुन के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान किशोर के शरीर पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। वहीं, किशोर की बहन शीला ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि किशोर को चोरी जैसे गलत काम के लिए दबाव में लाया जा रहा था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पुलिस से जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- उरई के मोहल्ला रामनगर में चली गोली गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल1
- शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *शराब की दुकानों पर प्रशासन का सख्त पहरा /एसडीएम-सीओ व आबकारी टीम ने किया औचक निरीक्षण* *बिक्री रजिस्टर /स्टॉक और लाइसेंस समेत व्यवस्थाओं की हुई जांच /ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी* जनपद जालौन माधौगढ़ शराब की दुकानों पर नियमों के पालन और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया सोमवार को माधौगढ़ नगर क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था स्टॉक बिक्री रजिस्टर लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की अभियान के दौरान एसडीएम राकेश सोनी क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने विभिन्न शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से दुकान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान बिक्री रजिस्टर में दर्ज विवरण से किया और अभिलेखों को भी जांचा आप को बता दें निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित रेट एवं समय सीमा के अनुसार ही की जाए किसी भी ग्राहक से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने यानी ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम राकेश सोनी ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि बिक्री के दौरान ग्राहकों के साथ किसी प्रकार की मनमानी न की जाए और दुकान के आसपास भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए वहीं सीओ अजय सिंह ने दुकानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब की विभिन्न श्रेणियों और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल की अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी कि शराब की बिक्री में किसी भी तरह की अनियमितता ओवररेटिंग अवैध बिक्री या नियमों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही का उद्देश्य शराब की दुकानों पर पारदर्शी बिक्री व्यवस्था कायम करना ओवररेटिंग पर रोक लगाना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है अधिकारियों ने साफ किया कि क्षेत्र में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा बता दें अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए4
- जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को मिल रही पेंशन - बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को हर माह मिल रही आर्थिक मदद उरई,जालौन । शासन की पेंशन योजनाएं जनपद के 1,32,475 जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहारा बनी हैं। वृद्धावस्था, दिव्यांग, कुष्ठ और निराश्रित पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में हर माह सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय से भुगतान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 15,824 लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कुष्ठ पेंशन योजना में 112 लाभार्थियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता मिल रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 85,016 बुजुर्गों को हर माह एक हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। वहीं निराश्रित पेंशन योजना के 31,523 लाभार्थियों को भी प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। चारों योजनाओं को मिलाकर जिले में कुल 1,32,475 लाभार्थी नियमित पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, कुष्ठ रोगियों और निराश्रितों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिल रही है। प्रशासन के अनुसार पात्र लाभार्थियों की स्थिति, पेंशन भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।1
- धाम के पास दबंगों द्वारा कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है। घायल ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया और अवैध हथियार से फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी का है।1
- कोंच पुलिस ने लूट का किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 2 बदमाशों ने किया सरेंडर, तीनों बदमाश भेजे गए जेल जालौन के कोंच कोतवाली पुलिस ने जनपदीय एसओजी और सर्विलांस टीम के सहयोग से लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सोमवार दोपहर 2:30 बजे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को कोंच-एट मार्ग से ग्राम बिरगुवां की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब तीन किलोमीटर दूरी पर चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में रवि अहिरवार घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों जमील अहमद और प्रमोद कुमार उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान में सफेद धातु की कमर पेटी (बिछुआ), तीन जोड़ी पायल, 11 सिक्के, पीली धातु की नाक की कील और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए। घटना में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है। रवि के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने 5 सितंबर की रात ग्राम सिमिरिया में अपने दो अन्य साथियों लक्ष्मीकान्त और शिवम प्रजापति के साथ लूट करना स्वीकार किया। दोनों वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- शाम 7 बजे युवक को मारी गोली, एंबुलेंस में घायल ने बताया घटनाक्रम उरई। अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में सोमवार शाम करीब 7 बजे युवक को गोली मारे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान मोहित यादव निवासी रामनगर के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मोहित को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान एंबुलेंस में घायल युवक द्वारा बताया गया घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए घटना के संबंध में जानकारी देता दिखाई दे रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि घटना से कुछ घंटे पहले मोहित यादव और कथित तौर पर रेशु ठाकुर के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, इन आरोपों और चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल लोगों और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। स्थान : उरई, जालौन रिपोर्ट : रणजीत गौतम उरई जालौन की वारदात1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | उरई में देर रात खूनी वारदात से सनसनी! अजनारी रोड पर लल्ला धाम के पास बाइक सवार को रोककर पहले चाकू से हमला, फिर अवैध हथियार से गोली चलाने का आरोप—पूरी वारदात CCTV में कैद! उरई। अजनारी रोड पर लल्ला धाम के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर रोककर उसके साथ हमला किया गया। पीड़ित के मुताबिक, करीब 15 लोगों ने उसे घेर लिया और पहले चाकू से हमला किया, इसके बाद अवैध हथियार से गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसे गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 🚑 एंबुलेंस में पीड़ित ने सुनाई पूरी कहानी पीड़ित ने एंबुलेंस में बताया कि करीब कितने लोगों ने उस पर हमला किया और घटना के दौरान क्या हुआ। हालांकि हमलावरों का मकसद क्या था, विवाद की असली वजह क्या है और घटना में कितने लोग शामिल थे—यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। 📹 CCTV में कैद हुई वारदात! घटना के CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है। ⚠️ देर रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। अब पुलिस जांच में सामने आएगा कि गोली किसने चलाई और हमले के पीछे की असली वजह क्या थी।1