प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू, पहले दिन भाषा, उर्दू व विज्ञान की परीक्षा आयोजित हसनपुरा/सीवान | हसनपुरा नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग एक से आठवीं तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जहां प्रथम पाली में वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाषा व उर्दू विषय की परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग छह से आठ तक के बच्चों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। वही आज बुधवार को प्रथम पाली में वर्ग एक से आठ तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली में वर्ग तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं की पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। वही विभिन्न कक्षाओं और विषयों के अनुसार परीक्षा 20 सितंबर तक संचालित होगी। इस दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार टैग विद्यालयों में कदाचारमुक्त परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक अपने टैग विद्यालयों में पहुंचकर ई-शिक्षा एप के माध्यम से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर रहे हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों की परीक्षा संपन्न करा रहे हैं। मौके पर शिक्षकों में बृज कुमार साह गोंड, कमलेश कुमार राम, शिरीन, सुषमा कुमारी, प्रह्लाद कुमार, विजय यादव, मोबशेरा कौसर, विनोद कुमार, कृष्णा नंद त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे।

- आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे1
- गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।1
- सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।1
- 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe1
- बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।1
- बागी बलिया के लाल विवेक यादव की शानदार एंट्री! 🇮🇳 दुबहर क्षेत्र के रामपुर टीढ़ी गांव निवासी विवेक कुमार यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जिले का मान बढ़ाया है। पहली बार वर्दी पहनकर गृह जनपद पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से लेकर भृगु मंदिर तक लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हर तरफ भारत माता की जय और विवेक के सम्मान में नारे गूंजते रहे। विवेक के पिता यूपी पुलिस में रहे हैं। पिता का जो सपना अधूरा रह गया था, उसे बेटे ने कंधों पर सितारे सजाकर पूरा कर दिखाया। 🇮🇳 युवाओं को विवेक का संदेश भी प्रेरणादायक है— “शिकायतें छोड़ो, खुद पर काम करो... मंजिल जरूर मिलेगी।” ❤️ बलिया के इस जांबाज बेटे को दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳 #VivekYadav #Lieutenant #IndianArmy #Ballia #बलिया #जयहिंद #IndianArmyPride1
- गोपालगंज में पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में परिजनों का हंगामा! गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के बसहाँ मोड़ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान क्लिनिक के एक स्टाफ के चोटिल होने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद डॉक्टर के क्लिनिक छोड़कर फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीज पर्व के दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ गांव निवासी शिवजी महतो की पत्नी प्रियंका देवी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बसहाँ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया। हालांकि महिला की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस क्लिनिक लेकर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।1
- ग्यासपुर सहयोग शिविर में दिखा त्वरित न्याय का असर, मिनटों में सुधरी जमाबंदी सिसवन। ग्यासपुर में राजस्व विभाग के सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। आवेदक राजेन्द्र यादव की जमाबंदी में नाम व खाता खेसरा की त्रुटि को दस्तावेज जांच कर ऑन द स्पॉट सुधार दिया गया। त्वरित समाधान से आवेदक ने प्रशासन का आभार जताया।1