गोपालगंज में पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में परिजनों का हंगामा! गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के बसहाँ मोड़ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान क्लिनिक के एक स्टाफ के चोटिल होने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद डॉक्टर के क्लिनिक छोड़कर फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीज पर्व के दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ गांव निवासी शिवजी महतो की पत्नी प्रियंका देवी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बसहाँ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया। हालांकि महिला की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस क्लिनिक लेकर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
गोपालगंज में पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में परिजनों का हंगामा! गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के बसहाँ मोड़ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान क्लिनिक के एक स्टाफ के चोटिल होने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद डॉक्टर के क्लिनिक छोड़कर फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीज पर्व के दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ गांव निवासी शिवजी महतो की पत्नी प्रियंका देवी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बसहाँ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया। हालांकि महिला की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस क्लिनिक लेकर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
- हड़बोड़ा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, शाम छह बजे बरामद हुआ शव नरकटियागंज। धूमनगर रेलवे लाइन के समीप हड़बोड़ा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद के वार्ड संख्या सात निवासी राधेश्याम प्रसाद के पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लक्की नदी में अकेले नहा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी अशोक कुमार और शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।1
- कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।। कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- चकिया में जाम से निजात की कवायद, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी आज मंगलवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के निर्देश पर नगर परिषद में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे माईकिंग कर टेंपो, रिक्शा तथा छोटे-छोटे सामानों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारे नहीं लगाएं। नगर परिषद द्वारा बाजार समिति में चिन्हित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस पहल के बाद अब देखना होगा कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और टेंपो-रिक्शा को चिन्हित स्थान पर व्यवस्थित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।1
- #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!1
- आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे1
- गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।1
- गणपति की पूजा मंडप में उमड़ रही है भक्तों की भीड़,लग रहे हैं गणपति बप्पा मोरया के नारे।1
- बैकुंठपुर विधानसभा पेट दर्द की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टरों ने किया क्लीनिक में इलाज महिला के मौत हंगामा पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप ,गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ मोड़ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक में इलाज के दौरान सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका बसहाँ गांव निवासी शिवजी महतो की पत्नी प्रियंका देवी 22बर्षीयी बताई गई है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के बाहर शव रखकर हंगामा किया। इस दौरान क्लिनिक के एक स्टाफ के चोटिल होने की भी सूचना है। परिजनों के अनुसार, तीज पर्व के दौरान सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रियंका देवी के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए मां सरस्वती क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने महिला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस से ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस क्लिनिक लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि मृतका के मामा के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं, डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही से इनकार करते हुए खुद को फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ।। शव को परिजनों ने किलीनिक पर रखकर हंगामा किया। सोमवार को तीन बजे कि घटना है। मंगलवार को सुबह तक शव किलीनिक पर पडा हुआ था। बैकुंठपुर थाने के पुलिस घटनास्थल पर है संचालक क्लिनिक छोड फरार।1
- जिहुली हत्याकांड: फरार 2 अभियुक्तों पर 4 लाख का इनाम, SP का बड़ा एक्शन जिहुली हत्याकांड में SP का बड़ा एक्शन, 2 फरार अभियुक्तों पर 2-2 लाख का इनाम पूर्वी चंपारण: पताही थाना क्षेत्र के जिहुली हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर पुलिस ने 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है। हत्याकांड में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए KSR BIHAR NEWS का वीडियो पूरा देखें।1