Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरमान इदरीसी
More news from दिल्ली and nearby areas
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बुलंदशहर में आयोजित पुस्तक मेला बना ज्ञान एवं प्रेरणा का उत्सव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बुलंदशहर में एनसीईआरटी पुस्तक मेले का भव्य आयोजन प्रधानाचार्या सविता प्रजापति के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज बुलंदशहर श्री सी. पी. सिंह द्वारा फीता काटकर (रिबन कटिंग) किया गया। तत्पश्चात सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। सरस्वती वंदना की मनोहारी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। इस अवसर पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बुलंदशहर श्री पी. पी श्रीवास्तव ,अधिवक्ता पैनल से श्री लोकेश कुमार शर्मा तथा एडीईओएस श्री सतीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या सविता प्रजापति ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्व, नियमित अध्ययन की आदत तथा ज्ञानवर्धन में पुस्तकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और छात्राओं को अधिक पठन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री नरेश कुमार, प्रवक्ता, जेपी जनता कॉलेज द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष संयोजन श्रीमती मारुति एवं प्रतिमा अग्निहोत्री ने किया। श्रीमती खुशबू मित्तल , श्रीमती मंजू लता, कु लक्षिता,रजनी शर्मा सहित सभी शिक्षिकाओं का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा। स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी अनुशासन एवं सहयोग से कार्यक्रम को ऊंचाई तक पहुंचाया। अंत में प्रधानाचार्या सविता प्रजापति ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से यह पुस्तक मेला अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। — समाप्त —1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- खड़ी ट्रेन पर चढ़ना पड़ा भारी: हाई टेंशन तार छूते ही युवक की दर्दनाक मौत एक दर्दनाक हादसे में खड़ी ट्रेन पर चढ़ा एक युवक अपनी जान गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार, युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। इसी दौरान उसने ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन को छू लिया। करंट इतना तेज था कि युवक तुरंत उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया। घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऊपर मौजूद तार में कितनी खतरनाक वोल्टेज होती है। यह हादसा एक बार फिर साफ करता है कि चाहे ट्रेन खड़ी हो या चल रही हो, उसकी छत पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है।1
- अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें... सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- यूपी की लड़की ने क्या किया धमाका1
- Post by TIME NEWS 9 INDIA1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.1