logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली को मारकर जलाया:वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; अधजला शव बरामद, 3 गिरफ्तार जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद किया है।

1 day ago
user_Gopal singh jodha
Gopal singh jodha
Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
1 day ago

जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली को मारकर जलाया:वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; अधजला शव बरामद, 3 गिरफ्तार जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद किया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बारात में DJ पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है। घटना सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुई। देखते ही देखते बढ़ गया विवाद मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया - सोमवार को कोटा के विज्ञान नगर से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय कलोशिया के यहां बारात आई थी। डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद के साथ कुछ युवकों की बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। वह बारात में सवाई माधोपुर आया था। हत्या का मुकदमा दर्ज विशाल (मृतक) के पिता रमेश चंद ने सोमवार देर रात सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 6 नामजद सहित कुल 11 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। रमेश चंद (विशाल के पिता) ने बताया- विशाल की बुआ के बेटे की शादी थी। रात को खाना खाने के बाद विशाल काली बस्ती, शकरपुरा (कोटा) लौटने के लिए निकला। मैंने उसे साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वह अकेला ही चला गया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह सिगरेट पीने के लिए एक दुकान पर रुका, तभी सीमेंट फैक्ट्री इलाके में रहने वाले कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। विशाल कोटा में डीजे का काम करता था। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा 8 साल का और छोटा 7 साल का है।
    3
    बारात में DJ पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है।
घटना सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुई।
देखते ही देखते बढ़ गया विवाद मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया - सोमवार को कोटा के विज्ञान नगर से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय कलोशिया के यहां बारात आई थी।
डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद के साथ कुछ युवकों की बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।
विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। वह बारात में सवाई माधोपुर आया था।
हत्या का मुकदमा दर्ज विशाल (मृतक) के पिता रमेश चंद ने सोमवार देर रात सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 6 नामजद सहित कुल 11 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रमेश चंद (विशाल के पिता) ने बताया- विशाल की बुआ के बेटे की शादी थी। रात को खाना खाने के बाद विशाल काली बस्ती, शकरपुरा (कोटा) लौटने के लिए निकला। मैंने उसे साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वह अकेला ही चला गया।
थोड़ी दूर जाने के बाद वह सिगरेट पीने के लिए एक दुकान पर रुका, तभी सीमेंट फैक्ट्री इलाके में रहने वाले कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। विशाल कोटा में डीजे का काम करता था। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा 8 साल का और छोटा 7 साल का है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • jjograjbheel@gmail.combv
    1
    jjograjbheel@gmail.combv
    user_Jvgtcict Ykgkykcyk
    Jvgtcict Ykgkykcyk
    Dechu, Jodhpur•
    1 hr ago
  • रेल की चपेट में आने से 6 ऊंटों की मौत, मचा हड़कंप लाठी।लाठी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 राज्यपशु ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान 2 ऊंट रेल के इंजन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 20-30 मिनट तक रेल बीच रास्ते खड़ी रही। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि बाद करीब 1 बजे राज्यपशु ऊंटों का झुंड लाठी रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इस दौरान जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रही लीलण एक्सप्रेस यहां पहुंच गई और उसकी आवाज सुनकर ऊंटों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 5 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से 2 ऊंट इंजन में बुरी तरह से फंस गए, ऊंटों के इंजन में बुरी तरह से फंस जाने के कारण रेल को बीच ट्रेक ही खड़ा करना पड़ा। ऊंटों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। करीब 20-30 मिनट बाद रेल को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे के जमादार रेंवतराम चौधरी, वन्यजीवप्रेमी मुकेश भील सहित ग्रामीण सुबह मौके पर पहुंचे और मृत ऊंटों को ट्रेक से दूर करवाया। लाठी सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है। ग्रामीण कृषि के साथ पशुपालन भी करते है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट भी है। पोकरण-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित कुछ गांवों के उत्तर और दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रेक निकलता है। इन पटरियों के आसपास सूनसान जंगल होने से मवेशी यहां चरते है। इस दौरान रेलवे ट्रेक के आसपास पशु चरने के दौरान कई बार रेल की चपेट में आकर काल का ग्रास हो जाते है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से मवेशी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए कोई कवायद नहीं की जा रही है।
    1
    रेल की चपेट में आने से 6 ऊंटों की मौत, मचा हड़कंप
लाठी।लाठी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 राज्यपशु ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान 2 ऊंट रेल के इंजन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 20-30 मिनट तक रेल बीच रास्ते खड़ी रही। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि बाद करीब 1 बजे राज्यपशु ऊंटों का झुंड लाठी रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इस दौरान जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रही लीलण एक्सप्रेस यहां पहुंच गई और उसकी आवाज सुनकर ऊंटों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 5 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से 2 ऊंट इंजन में बुरी तरह से फंस गए,
ऊंटों के इंजन में बुरी तरह से फंस जाने के कारण रेल को बीच ट्रेक ही खड़ा करना पड़ा। ऊंटों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। करीब 20-30 मिनट बाद रेल को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे के जमादार रेंवतराम चौधरी, वन्यजीवप्रेमी मुकेश भील सहित ग्रामीण सुबह मौके पर पहुंचे और मृत ऊंटों को ट्रेक से दूर करवाया।
लाठी सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है। ग्रामीण कृषि के साथ पशुपालन भी करते है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट भी है। पोकरण-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित कुछ गांवों के उत्तर और दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रेक निकलता है। इन पटरियों के आसपास सूनसान जंगल होने से मवेशी यहां चरते है। इस दौरान रेलवे ट्रेक के आसपास पशु चरने के दौरान कई बार रेल की चपेट में आकर काल का ग्रास हो जाते है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से मवेशी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए कोई कवायद नहीं की जा रही है।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बालोतरा। राजाराम छात्रावास बालोतरा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गांव की गैर दलो ने अपनी प्रस्तुति दी।
    1
    बालोतरा।
राजाराम छात्रावास बालोतरा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गांव की गैर दलो ने अपनी प्रस्तुति दी।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by TILORARAM Godara अध्यक्ष वीर त
    1
    Post by TILORARAM Godara अध्यक्ष वीर त
    user_TILORARAM Godara अध्यक्ष वीर त
    TILORARAM Godara अध्यक्ष वीर त
    Social worker फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आज जोधपुर विद्युत वितरण निगम की संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में डिस्कॉम के सभी प्रमुख श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक (Managing Director) के साथ एक महत्वपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान समिति ने जोधपुर डिस्कॉम में किए जा रहे निजीकरण (Privatization) के प्रयासों का पुरजोर विरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट किया कि यह कदम न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही आम उपभोक्ताओं के। जोधपुर डिस्कॉम के शानदार प्रदर्शन के बावजूद निजीकरण का प्रयास तर्कहीन समिति ने वार्ता में तकनीकी तथ्यों के साथ पक्ष रखते हुए बताया कि जोधपुर डिस्कॉम पिछले दो वर्षों (2024-25 और 2025-26) से राष्ट्रीय रैंकिंग में ऐतिहासिक सुधार कर रहा है। निगम ने अपने वित्तीय और तकनीकी घाटों में निरंतर कमी की है। पिछले दो वर्षों में विद्युत विभाग हर क्षेत्र में गतिशील रहा है, चाहे वह सोलर (Solar) ऊर्जा हो या विंड (Wind) एनर्जी; सभी क्षेत्रों में उत्पादन और वितरण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। ऐसी स्थिति में जब सरकारी तंत्र के अधीन रहते हुए कर्मचारी डिस्कॉम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा निजीकरण की ओर धकेलना कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के बीच भारी विरोध और असुरक्षा पैदा कर रहा है। संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए मार्च माह में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे अप्रैल में इसके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर उनका घेराव किया जाएगा। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे, आज की इस महत्वपूर्ण बैठक और वार्ता में जोधपुर डिस्कॉम के सभी प्रमुख संगठनों ने एक सुर में विरोध जताया, जिनमें जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बिजली इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ जोधपुर, जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ, राजस्थान विद्युत लेखा कर्मचारी संघ, राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन, कर्मचारी मजदूर संघ, राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, बिजली इंजीनियर एसोसिएशन (AITUC), पावर इंजीनियर संगठन साथ थे इन सभी के पदाधिकारी जगदीश प्रसाद दाधीच, डॉ करण सिंह राजपुरोहित, विनोद सोनी, कुलदीप सांखला, हुकुमचंद चौहान, राम प्रकाश चौधरी, हिम्मत सिंह, यशपाल चौधरी, मनोज सैनी, मुकेश कटारिया, भीमराज सांखला, भरत गुर्जर, मलखान मीणा, विजय गॉड, अवतार सिंह, नवीन यादव, दिनेश, मोहन सिंह मीणा, जयराम सिंह बागड़ी, लालचंद गुर्जर, सुरेश चंद मीणा, जितेंद्र सिंह, चंदन शर्मा, इत्यादि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे इन सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वे डिस्कॉम के निजीकरण को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। ओर 30 अप्रैल को जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर विशाल रैली ओर प्रदर्शन करेंगे।
    1
    आज जोधपुर विद्युत वितरण निगम की संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में डिस्कॉम के सभी प्रमुख श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक (Managing Director) के साथ एक महत्वपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान समिति ने जोधपुर डिस्कॉम में किए जा रहे निजीकरण (Privatization) के प्रयासों का पुरजोर विरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट किया कि यह कदम न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही आम उपभोक्ताओं के। जोधपुर डिस्कॉम के शानदार प्रदर्शन के बावजूद निजीकरण का प्रयास तर्कहीन समिति ने वार्ता में तकनीकी तथ्यों के साथ पक्ष रखते हुए बताया कि जोधपुर डिस्कॉम पिछले दो वर्षों (2024-25 और 2025-26) से राष्ट्रीय रैंकिंग में ऐतिहासिक सुधार कर रहा है। निगम ने अपने वित्तीय और तकनीकी घाटों में निरंतर कमी की है। पिछले दो वर्षों में विद्युत विभाग हर क्षेत्र में गतिशील रहा है, चाहे वह सोलर (Solar) ऊर्जा हो या विंड (Wind) एनर्जी; सभी क्षेत्रों में उत्पादन और वितरण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। ऐसी स्थिति में जब सरकारी तंत्र के अधीन रहते हुए कर्मचारी डिस्कॉम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा निजीकरण की ओर धकेलना कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के बीच भारी विरोध और असुरक्षा पैदा कर रहा है। संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए मार्च माह में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे अप्रैल में इसके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर उनका घेराव किया जाएगा। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे,  आज की इस महत्वपूर्ण बैठक और वार्ता में जोधपुर डिस्कॉम के सभी प्रमुख संगठनों ने एक सुर में विरोध जताया, जिनमें जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बिजली इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ जोधपुर, जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ, राजस्थान विद्युत लेखा कर्मचारी संघ, राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन, कर्मचारी मजदूर संघ, राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, बिजली इंजीनियर एसोसिएशन (AITUC), पावर इंजीनियर संगठन साथ थे इन सभी के पदाधिकारी जगदीश प्रसाद दाधीच, डॉ करण सिंह राजपुरोहित, विनोद सोनी, कुलदीप सांखला, हुकुमचंद चौहान, राम प्रकाश चौधरी, हिम्मत सिंह, यशपाल चौधरी, मनोज सैनी, मुकेश कटारिया, भीमराज सांखला, भरत गुर्जर, मलखान मीणा, विजय गॉड, अवतार सिंह, नवीन यादव, दिनेश, मोहन सिंह मीणा, जयराम सिंह बागड़ी, लालचंद गुर्जर, सुरेश चंद मीणा, जितेंद्र सिंह, चंदन शर्मा, इत्यादि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे इन सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वे डिस्कॉम के निजीकरण को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। ओर 30 अप्रैल को जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर विशाल रैली ओर प्रदर्शन करेंगे।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन। राखी नगरी में मां आशापुरा सेवा समिति द्वारा 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के 200 से अधिक बुजुर्गों का हुआ बहुमान। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राखी में मां आशापुरा सेवा समिति राखी के तत्वाधान में बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के महिला व पुरुष अर्थात पूरे गांव के सभी बुजुर्गों का स्व.श्रीमती प्यारी देवी धर्मपत्नी स्व.श्री मंगनीरामजी सिंघवी परिवार की ओर से तिलक लगाकर, माला पहनाकर,शाल ओढ़ाकर तथा पारितोषिक द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राखी ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान, विकास अधिकारी समदडी करनाराम पटेल, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक गणपतसिंह चौहान, समाजसेवी मानसिंह चौहान, शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी, प्राचार्य राकेश मीणा, सेवानिवृत प्राचार्य भंवरसिंह राव, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मां आशापुरा सेवा समिति के कर्णधार जसराज, भंवरलाल, बाबूलाल, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंघवी, मदनलाल बाफना, सूरजमल रांका,सुगालचंद लुंकड़, पुष्पा लुंकड़, सुनीता बागरेशा, पुष्पा सिंघवी तथा मां आशापुरा सेवा समिति राखी की समस्त कार्यकारिणी रही। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य शिक्षाविद् भंवरसिंह राव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय जाने माने प्रखर वक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले ठाकुर चक्रवर्तीसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मां आशापुरा सेवा समिति ने इस राखी नगरी की पावन धरा पर ऐसा भव्य और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन रखा शायद ही बालोतरा जिले का बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम है जिसमें हर जाति वर्ग के सभी बुजुर्गों का बहुमान किया गया है। धन्य है ऐसे परिवार को। विकास अधिकारी महोदय श्रीमान करनाराम पटेल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कार्यक्रम तो बहुत देखे लेकिन ऐसा भव्य और अनूठा कार्यक्रम मैंने कहीं नहीं देखा जिसमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो। हमारे इस क्षेत्र का भव्य और अनूठा कार्यक्रम है। हमारी इस आदर्श पीढ़ी का सम्मान ही हमारे जीवन का सबसे पुण्य कर्म है। शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा आजकल के बच्चे अपने मां-बाप की सेवा करने से कतराते हैं, लेकिन मैं धन्यवाद देना चाहूंगा इस सिंघवी परिवार को जिन्होंने पूरे गांव के 200 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान करने का जो बीड़ा उठाया है। बहुत सराहनीय कदम है। आजकल की युवा पीढ़ी को हमें उनसे सीख लेनी चाहिए कि हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है कि हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इतने बड़े और भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कर्णधार समाजसेवी जसराज सिंघवी ने इस भव्य कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथियों और बड़े बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि की सबसे बड़ी मेहरबानी तो हमारे ऊपर यह रही कि यह अपने गांव के सभी बड़े बुजुर्ग असहाय होते हुए भी अपना कीमती समय निकालकर, परिवार के सदस्यों का सहारा लेकर इस कार्यक्रम में पधारे। हमारे लिए यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की उपलब्धियां और उनके अनुभव और समाज में उनके योगदान पर हमें अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उनकी राह पर चलना चाहिए। और बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति की धरोहर है। कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद-बड़े बुजुर्ग छत्तरसिंह चौहान, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर, हरकंवर, नारायणी देवी, अजातशत्रु सिंह, सुल्तानसिंह चौहान ,पन्नेसिंह शेखावत, भंवरसिंह राव, अचलसिंह, भगवतसिंह चौहान, पुजारी वीरदास वैष्णव, हड़मानाराम खागड़ा, मोहनलाल सुथार, मोतीसिंह, मदनसिंह राव, तगाराम, भूराराम सोलंकी, मंगलाराम, हिंदूराम पाविया, वीराराम टोटीया, अशोक सिंह, हड़मत सिंह पवार, केवलदास, सोहन दास, मगाराम सुथार, पीरसिंह रावणा,गणेशाराम, भेराराम मेघवाल, बाबूलाल देवड़ा, भेराराम प्रजापत, धीरज गुर्जर, स्वरूप सिंह राव, मुरलीधर, धर्मेंद्र, दिनेश प्रजापत,गौतम हरिजन आदि कार्यकर्ताओं का अपार सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की खबर गांव गांव तक पहुंची जो इस भव्य कार्यक्रम का हर कोई सराहना करता नजर आया। कि हमारी नजरों में ऐसा पहला कार्यक्रम और भव्य हमने देखा है। धन्य है ऐसे परिवार को जिसने पूरे गांव के बुजुर्गों का बहुमान किया।
    6
    बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।
राखी नगरी में मां आशापुरा सेवा समिति द्वारा 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के 200 से अधिक बुजुर्गों का हुआ बहुमान।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राखी में मां आशापुरा सेवा समिति राखी के तत्वाधान में बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के महिला व पुरुष  अर्थात पूरे गांव के सभी बुजुर्गों का स्व.श्रीमती प्यारी देवी धर्मपत्नी स्व.श्री मंगनीरामजी सिंघवी परिवार की ओर से तिलक लगाकर, माला पहनाकर,शाल ओढ़ाकर तथा पारितोषिक द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राखी ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान, विकास अधिकारी समदडी करनाराम पटेल, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक गणपतसिंह चौहान, समाजसेवी मानसिंह चौहान, शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी,  प्राचार्य राकेश मीणा, सेवानिवृत प्राचार्य भंवरसिंह राव, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर ने अतिथि के तौर पर शिरकत की।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मां आशापुरा सेवा समिति के कर्णधार जसराज, भंवरलाल, बाबूलाल, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंघवी, मदनलाल बाफना, सूरजमल रांका,सुगालचंद लुंकड़, पुष्पा लुंकड़, सुनीता बागरेशा, पुष्पा सिंघवी तथा मां आशापुरा सेवा समिति राखी की समस्त कार्यकारिणी रही।
कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य शिक्षाविद् भंवरसिंह राव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय जाने माने प्रखर वक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले ठाकुर चक्रवर्तीसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मां आशापुरा सेवा समिति ने इस राखी नगरी की पावन धरा पर ऐसा भव्य और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन रखा शायद ही बालोतरा जिले का बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम है जिसमें हर जाति वर्ग के सभी बुजुर्गों का बहुमान किया गया है। धन्य है ऐसे परिवार को। विकास अधिकारी महोदय श्रीमान करनाराम पटेल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कार्यक्रम तो बहुत देखे लेकिन ऐसा भव्य और अनूठा कार्यक्रम मैंने कहीं नहीं देखा जिसमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो। हमारे इस क्षेत्र का भव्य और अनूठा कार्यक्रम है। हमारी इस आदर्श पीढ़ी का सम्मान ही हमारे जीवन का सबसे पुण्य कर्म है। शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा आजकल के बच्चे अपने मां-बाप की सेवा करने से कतराते हैं, लेकिन मैं धन्यवाद देना चाहूंगा इस सिंघवी परिवार को जिन्होंने पूरे गांव के 200 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान करने का जो बीड़ा उठाया है। बहुत सराहनीय कदम है। आजकल की युवा पीढ़ी को हमें उनसे सीख लेनी चाहिए कि हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है कि हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इतने बड़े और भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कर्णधार समाजसेवी जसराज सिंघवी ने इस भव्य कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथियों और बड़े बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि की सबसे बड़ी मेहरबानी तो हमारे ऊपर यह रही कि यह अपने गांव के सभी बड़े बुजुर्ग असहाय होते हुए भी अपना कीमती समय निकालकर, परिवार के सदस्यों का सहारा लेकर इस कार्यक्रम में पधारे। हमारे लिए यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की उपलब्धियां और उनके अनुभव और समाज में उनके योगदान पर हमें अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उनकी राह पर चलना चाहिए। और बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति की धरोहर है।
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद-बड़े बुजुर्ग छत्तरसिंह चौहान, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर, हरकंवर, नारायणी देवी, अजातशत्रु सिंह, सुल्तानसिंह चौहान ,पन्नेसिंह शेखावत, भंवरसिंह राव,  अचलसिंह, भगवतसिंह चौहान, पुजारी वीरदास वैष्णव, हड़मानाराम खागड़ा, मोहनलाल सुथार, मोतीसिंह, मदनसिंह राव, तगाराम, भूराराम सोलंकी, मंगलाराम, हिंदूराम पाविया, वीराराम टोटीया, अशोक सिंह, हड़मत सिंह पवार, केवलदास, सोहन दास, मगाराम सुथार, पीरसिंह रावणा,गणेशाराम, भेराराम मेघवाल, बाबूलाल देवड़ा, भेराराम प्रजापत, धीरज गुर्जर, स्वरूप सिंह राव, मुरलीधर, धर्मेंद्र, दिनेश प्रजापत,गौतम हरिजन आदि कार्यकर्ताओं का अपार सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में लोग मौजूद रहे।  इस कार्यक्रम की खबर गांव गांव तक पहुंची जो इस भव्य कार्यक्रम का हर कोई सराहना करता नजर आया। कि हमारी नजरों में ऐसा पहला कार्यक्रम और भव्य हमने देखा है। धन्य है ऐसे परिवार को जिसने पूरे गांव के बुजुर्गों का बहुमान किया।
    user_Dilip Singh Rajpurohit
    Dilip Singh Rajpurohit
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अजमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र से 11वीं कक्षा की एग्जाम के दौरान एक छात्र द्वारा उत्तर पुस्तिका (आंसर बुक) की रील बना कर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह वीडियो 11 मार्च का बताया जा रहा है।
    1
    अजमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र से 11वीं कक्षा की एग्जाम के दौरान एक छात्र द्वारा उत्तर पुस्तिका (आंसर बुक) की रील बना कर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह वीडियो 11 मार्च का बताया जा रहा है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.