logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बबीना: खेत में पानी के गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता 51 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस बबीना। थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गांव में बुधवार को खेत के बीच बने पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (51 वर्ष), निवासी उरई के रूप में हुई है। वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की चप्पलें मिलीं, जबकि उनके हाथ में टॉर्च भी थी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।

1 hr ago
user_ARIF mansoori
ARIF mansoori
Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बबीना: खेत में पानी के गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता 51 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस बबीना। थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गांव में बुधवार को खेत के बीच बने पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (51 वर्ष), निवासी उरई के रूप में हुई है। वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की चप्पलें मिलीं, जबकि उनके हाथ में टॉर्च भी थी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बबीना: खेत में पानी के गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता 51 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस बबीना। थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गांव में बुधवार को खेत के बीच बने पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (51 वर्ष), निवासी उरई के रूप में हुई है। वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की चप्पलें मिलीं, जबकि उनके हाथ में टॉर्च भी थी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।
    1
    बबीना: खेत में पानी के गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता 51 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
बबीना। थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गांव में बुधवार को खेत के बीच बने पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (51 वर्ष), निवासी उरई के रूप में हुई है। वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की चप्पलें मिलीं, जबकि उनके हाथ में टॉर्च भी थी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सफाई कर्मचारियों की मांगों पर 27 नवंबर तक निर्णय नहीं, तो 28 से प्रदेशव्यापी सफाई बंद आंदोलन
    1
    सफाई कर्मचारियों की मांगों पर 27 नवंबर तक निर्णय नहीं, तो 28 से प्रदेशव्यापी सफाई बंद आंदोलन
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ललितपुर पुलिस द्वारा गिरे / खोये हुये 125 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये । दीपावली त्यौहार से ठीक पहले ललितपुर पुलिस की इस पहल ने नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया । ◆ देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से कुल 125 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद । ◆ बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रूपये । ◆पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित । ◆ अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे । ◆ ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से दिया धन्यवाद । ◆ पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत । श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था । उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 24 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । आज दिनांक 04.11.2026 को श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
    1
    ललितपुर पुलिस द्वारा गिरे / खोये हुये 125  मोबाइल फोन किये गये बरामद, अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये ।

दीपावली त्यौहार से ठीक पहले ललितपुर पुलिस की इस पहल ने नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया ।

◆ देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से कुल 125 अदद गिरे/खोये  मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद ।
◆ बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रूपये ।
◆पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित ।
◆ अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे ।
◆ ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से दिया धन्यवाद ।
◆ पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत ।
   श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था । उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 24 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

आज दिनांक 04.11.2026 को श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बागेश्वर धाम और पंडोखर सरकार के बीच जुबानी तकरार, एक-दूसरे पर किए कटाक्ष बागेश्वर धाम और पंडोखर सरकार के बीच जुबानी तकरार, एक-दूसरे पर किए कटाक्ष धार्मिक जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म, दोनों संतों के बयानों को लेकर लोगों में चर्चा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पं. गुरुशरण शर्मा (पंडोखर सरकार) के बीच एक-दूसरे पर की गई टिप्पणियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों संतों के बयानों और कटाक्षों ने धार्मिक जगत में नई बहस छेड़ दी है। उनके समर्थकों और अनुयायियों के बीच भी इस विषय को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है। हालांकि, दोनों संतों की टिप्पणियों के संदर्भ और वास्तविक आशय को समझना जरूरी है। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    बागेश्वर धाम और पंडोखर सरकार के बीच जुबानी तकरार, एक-दूसरे पर किए कटाक्ष
बागेश्वर धाम और पंडोखर सरकार के बीच जुबानी तकरार, एक-दूसरे पर किए कटाक्ष
धार्मिक जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म, दोनों संतों के बयानों को लेकर लोगों में चर्चा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पं. गुरुशरण शर्मा (पंडोखर सरकार) के बीच एक-दूसरे पर की गई टिप्पणियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों संतों के बयानों और कटाक्षों ने धार्मिक जगत में नई बहस छेड़ दी है। उनके समर्थकों और अनुयायियों के बीच भी इस विषय को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है।
हालांकि, दोनों संतों की टिप्पणियों के संदर्भ और वास्तविक आशय को समझना जरूरी है। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_राजकुमार शर्मा
    राजकुमार शर्मा
    Pharmacist झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायकवार समाज के दशहरा मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, प्रतिभाओं का हुआ रायकवार समाज के दशहरा मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान पीएचडी की मानद उपाधि और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पद प्राप्त करने वालों को अंगवस्त्र व श्रीफल देकर किया सम्मानित झांसी। लक्ष्मी गेट स्थित श्री श्री 1008 श्री रायकवार समाज मंदिर परिसर में समाज की आवश्यक बैठक एवं भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों ने सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार रायकवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव महेश कश्यप उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व पार्षद धीरज रायकवार तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोरी प्रसाद रायकवार शामिल रहे।मुख्य अतिथि महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति और विकास का आधार उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग एवं शिक्षा है। समाज के सभी लोगों को मिलकर रचनात्मक कार्यों में योगदान देना चाहिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार रायकवार ने समाज के हित और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। महेश कश्यप को मथुरा विश्वविद्यालय से पीएचडी की मानद उपाधि प्राप्त होने, किशोरी प्रसाद रायकवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने, इंजीनियर अशोक कुमार रायकवार को निषाद पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने, एसके बाबा को मंडल अध्यक्ष तथा शिक्षक विनोद रायकवार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज की ओर से अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।समारोह में भूपेन्द्र रायकवार (पत्रकार), केशव दास रायकवार, हेमराज रायकवार, कैलाश रायकवार (मंदिर अध्यक्ष सीपरी बाजार), सीताराम रायकवार (पूर्व जिलाध्यक्ष), रिंकी रायकवार (जिला सचिव), अमित रायकवार (जिला महामंत्री), पार्षद आशीष रायकवार, हरीराम रायकवार (सागर गेट), अनिल रायकवार एवं मनीष रायकवार (अधिवक्ता), गोलू रायकवार, हिमांशु रायकवार, ओमप्रकाश रायकवार, गिरजेश कुमार, कौशल कुमार रायकवार, अर्जुन रायकवार और वीरेन्द्र कुमार कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेतृत्वकर्ता शशांक प्रकाश रायकवार ने किया।
    4
    रायकवार समाज के दशहरा मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, प्रतिभाओं का हुआ
रायकवार समाज के दशहरा मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान पीएचडी की मानद उपाधि और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पद प्राप्त करने वालों को अंगवस्त्र व श्रीफल देकर किया सम्मानित झांसी। लक्ष्मी गेट स्थित श्री श्री 1008 श्री रायकवार समाज मंदिर परिसर में समाज की आवश्यक बैठक एवं भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों ने सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार रायकवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव महेश कश्यप उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व पार्षद धीरज रायकवार तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोरी प्रसाद रायकवार शामिल रहे।मुख्य अतिथि महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति और विकास का आधार उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग एवं शिक्षा है। समाज के सभी लोगों को मिलकर रचनात्मक कार्यों में योगदान देना चाहिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार रायकवार ने समाज के हित और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। महेश कश्यप को मथुरा विश्वविद्यालय से पीएचडी की मानद उपाधि प्राप्त होने, किशोरी प्रसाद रायकवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने, इंजीनियर अशोक कुमार रायकवार को निषाद पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने, एसके बाबा को मंडल अध्यक्ष तथा शिक्षक विनोद रायकवार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज की ओर से अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।समारोह में भूपेन्द्र रायकवार (पत्रकार), केशव दास रायकवार, हेमराज रायकवार, कैलाश रायकवार (मंदिर अध्यक्ष सीपरी बाजार), सीताराम रायकवार (पूर्व जिलाध्यक्ष), रिंकी रायकवार (जिला सचिव), अमित रायकवार (जिला महामंत्री), पार्षद आशीष रायकवार, हरीराम रायकवार (सागर गेट), अनिल रायकवार एवं मनीष रायकवार (अधिवक्ता), गोलू रायकवार, हिमांशु रायकवार, ओमप्रकाश रायकवार, गिरजेश कुमार, कौशल कुमार रायकवार, अर्जुन रायकवार और वीरेन्द्र कुमार कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेतृत्वकर्ता शशांक प्रकाश रायकवार ने किया।
    user_Khabar Today
    Khabar Today
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गांव में घुसा मगरमच्छ,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू बामौर(झांसी)। गरौठा तहसील क्षेत्र के ग्राम कचीर में सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ गांव के प्रभात परिहार के मकान के पास दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बामौर रेंज अंतर्गत गरौठा वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो फीट लंबे मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित धसान नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर नदी में छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा रामकुमार तिवारी, वन रक्षक तेज प्रताप, रोहित सिंह, मोनू पाठक, कल्याण सिंह सहित रेंज के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    गांव में घुसा मगरमच्छ,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

बामौर(झांसी)। गरौठा तहसील क्षेत्र के ग्राम कचीर में सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ गांव के प्रभात परिहार के मकान के पास दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बामौर रेंज अंतर्गत गरौठा वन विभाग की टीम को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो फीट लंबे मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित धसान नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर नदी में छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू टीम में वन दरोगा रामकुमार तिवारी, वन रक्षक तेज प्रताप, रोहित सिंह, मोनू पाठक, कल्याण सिंह सहित रेंज के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास भी सवालों से घिरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों को सीमित करने के प्रयासों और न्यायपालिका के मामलों में कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने से कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट खबर एवं विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप करें 📲 9713217778
    1
    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना
श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास भी सवालों से घिरा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों को सीमित करने के प्रयासों और न्यायपालिका के मामलों में कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने से कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकती।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है।
लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ 
श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट 
खबर एवं विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप करें 📲 9713217778
    user_Shri kant
    Shri kant
    Press advisory दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 04.11.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गाँव में खेत के बीच स्थित पानी के एक गड्ढे में एक शव देखा गया है। इस सूचना पर थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (आयु 51 वर्ष, निवासी उरई) के रूप में हुई है, जो इस गाँव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की बहन द्वारा बताया गया कि वह तीन दिन पहले खेत की तरफ शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटे थे। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें कुछ दूरी पर पाई गईं और उनके हाथ में टॉर्च भी थी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु शौच के दौरान पानी में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है की जा रही अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक /@co_sadar की बाइट -
    1
    आज दिनांक 04.11.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गाँव में खेत के बीच स्थित पानी के एक गड्ढे में एक शव देखा गया है। इस सूचना पर थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (आयु 51 वर्ष, निवासी उरई) के रूप में हुई है, जो इस गाँव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की बहन द्वारा बताया गया कि वह तीन दिन पहले खेत की तरफ शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटे थे। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें कुछ दूरी पर पाई गईं और उनके हाथ में टॉर्च भी थी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु शौच के दौरान पानी में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है की जा रही अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक /@co_sadar की बाइट -
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.