ललितपुर पुलिस द्वारा गिरे / खोये हुये 125 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये । दीपावली त्यौहार से ठीक पहले ललितपुर पुलिस की इस पहल ने नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया । ◆ देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से कुल 125 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद । ◆ बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रूपये । ◆पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित । ◆ अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे । ◆ ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से दिया धन्यवाद । ◆ पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत । श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था । उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 24 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । आज दिनांक 04.11.2026 को श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
ललितपुर पुलिस द्वारा गिरे / खोये हुये 125 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये । दीपावली त्यौहार से ठीक पहले ललितपुर पुलिस की इस पहल ने नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया । ◆ देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से कुल 125 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद । ◆ बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रूपये । ◆पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित । ◆ अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे । ◆ ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से दिया धन्यवाद । ◆ पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत । श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था । उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 24 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । आज दिनांक 04.11.2026 को श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
- मेहंदी बाग की महाकाली के दरबार में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी, मां काली की आरती कर लिया आशीर्वाद मेहंदी बाग की महाकाली के दरबार में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी, मां काली की आरती कर लिया आशीर्वाद झांसी। मेहंदी बाग स्थित मां अमावस्या भद्रकाली के दरबार में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक मंडल ने तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत डॉ. संदीप सरावगी ने मां काली की विधि-विधान से आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैं। भारतीय संस्कृति में शक्ति उपासना का विशेष महत्व है। मां भगवती की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, निर्बलों की सहायता करने और समाज में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी देते हैं। मां काली से प्रार्थना है कि सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। आयोजन के दौरान मां अमावस्या भद्रकाली की महिमा, अमावस्या की रात्रि में साधना एवं पूजन के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला गया। मान्यता के अनुसार दीपावली से नौ दिन पूर्व मां की विशेष पूजा एवं साधना की जाती है। दीपावली की अमावस्या की पावन रात्रि में भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम में महाराज प्रवीण दुबे सहित आशु राय, हर्षित भैया, संजय भैया, राहुल भैया, पवन, कृष्ण, रोहित, बंटी, ऋषभ, राघवेंद्र, सौरभ, प्रह्लाद, अमूल्य, कृष, दीप एवं गौरव सहित आयोजन मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां भद्रकाली के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।3
- बबीना: खेत में पानी के गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता 51 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस बबीना। थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गांव में बुधवार को खेत के बीच बने पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (51 वर्ष), निवासी उरई के रूप में हुई है। वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की चप्पलें मिलीं, जबकि उनके हाथ में टॉर्च भी थी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।1
- सफाई कर्मचारियों की मांगों पर 27 नवंबर तक निर्णय नहीं, तो 28 से प्रदेशव्यापी सफाई बंद आंदोलन1
- ललितपुर पुलिस द्वारा गिरे / खोये हुये 125 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये । दीपावली त्यौहार से ठीक पहले ललितपुर पुलिस की इस पहल ने नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया । ◆ देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से कुल 125 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद । ◆ बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रूपये । ◆पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित । ◆ अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे । ◆ ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से दिया धन्यवाद । ◆ पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत । श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था । उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 24 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । आज दिनांक 04.11.2026 को श्री संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।1
- बागेश्वर धाम और पंडोखर सरकार के बीच जुबानी तकरार, एक-दूसरे पर किए कटाक्ष बागेश्वर धाम और पंडोखर सरकार के बीच जुबानी तकरार, एक-दूसरे पर किए कटाक्ष धार्मिक जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म, दोनों संतों के बयानों को लेकर लोगों में चर्चा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पं. गुरुशरण शर्मा (पंडोखर सरकार) के बीच एक-दूसरे पर की गई टिप्पणियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों संतों के बयानों और कटाक्षों ने धार्मिक जगत में नई बहस छेड़ दी है। उनके समर्थकों और अनुयायियों के बीच भी इस विषय को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है। हालांकि, दोनों संतों की टिप्पणियों के संदर्भ और वास्तविक आशय को समझना जरूरी है। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- गांव में घुसा मगरमच्छ,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू बामौर(झांसी)। गरौठा तहसील क्षेत्र के ग्राम कचीर में सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ गांव के प्रभात परिहार के मकान के पास दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बामौर रेंज अंतर्गत गरौठा वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो फीट लंबे मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित धसान नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर नदी में छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा रामकुमार तिवारी, वन रक्षक तेज प्रताप, रोहित सिंह, मोनू पाठक, कल्याण सिंह सहित रेंज के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।4
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास भी सवालों से घिरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों को सीमित करने के प्रयासों और न्यायपालिका के मामलों में कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने से कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट खबर एवं विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप करें 📲 97132177781
- आज दिनांक 04.11.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बबीना क्षेत्र के खजुराहा बुजुर्ग गाँव में खेत के बीच स्थित पानी के एक गड्ढे में एक शव देखा गया है। इस सूचना पर थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मृतक की पहचान अजय गोस्वामी (आयु 51 वर्ष, निवासी उरई) के रूप में हुई है, जो इस गाँव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की बहन द्वारा बताया गया कि वह तीन दिन पहले खेत की तरफ शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटे थे। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें कुछ दूरी पर पाई गईं और उनके हाथ में टॉर्च भी थी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु शौच के दौरान पानी में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है की जा रही अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक /@co_sadar की बाइट -1