श्रावणी मेला 2026: कहलगांव गंगा घाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा भागलपुर: श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी अलंकृत पांडे, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चन्द्र गुप्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कहलगांव गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। जिलाधिकारी अलंकृत पांडे ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं बेहतर व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या पुलिस की सहायता लें, ताकि श्रावणी मेला 2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

- 10 साल। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़। ये आंकड़े नहीं - युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाज़ों की दास्तां है। किसी का कीमती वक्त छिनता है। किसी परिवार की बचत खत्म होती है। किसी छात्र की उम्मीद टूट जाती है। चंद लोग बैठ कर एक टूटे हुए सिस्टम का फायदा उठाते हैं - और इसकी कीमत देश के करोड़ों छात्र चुकाते हैं। यही सच्चाई है।1
- बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश1
- एक पेड़ मां के नाम 03/ वृक्षारोपण कस्तुरबा आवासीय विद्यालय आरार घुवाबै में। भागलपुर जिला अन्तर्गत सन्हौला प्रखंड आरार कस्तूरबा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर प्रधानाध्यापक श्री अरुण कुमार सिंह एवं इको क्लब के नोडल शिक्षक श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्कुली छात्र छात्राओं प्रिया कुमारी,साक्षी कुमारी,सुरुची कुमारी,शीमा कुमारी,आयूषी कुमारी,सुरज कुमार,राजा कुमार,सुमन कुमार ने पेड़ लगाने के दौरान क्या कहा। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1
- श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।1
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है दिल्ली// पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है1
- बोल बम कच्ची कमरिया बांका जिला का अद्भुत दृश्य देखकर हैरान 3 साल के बच्चे बाबा नगरी जा रहे हैं।1
- BJP-RSS चाहे जितनी कोशिश कर ले, देश का युवा अब भ्रम में नहीं आने वाला। उनकी सोच और सच्चाई आज हर युवा के सामने है। आज़ादी की लड़ाई सत्य और अहिंसा के रास्ते लड़ी गई थी, जिसमें RSS का कोई योगदान नहीं था। नफ़रत और विभाजन की राजनीति कभी भी भारत की एकता और भाईचारे की भावना को नहीं हरा सकती। : कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी1
- करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम *करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* *बक्सर :* नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। बाईट- पोलस्त कुमार डीएसपी डुमराव3