Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारायणपुर में मेधावी छात्रों का अनूठा सम्मान: कलेक्टर पहुंचीं टॉपर्स के द्वार, घर-घर जाकर बढ़ाया हौसला सफलता जब शोर मचाती है, तो प्रशासन भी पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत करता है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बेहद ही सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहाँ बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन स्वयं उनके घर पहुंचा। कलेक्टर नम्रता जैन और जिला पंचायत सीईओ ने न केवल टॉपर्स को मिठाई खिलाई, बल्कि उन्हें भविष्य के बड़े सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित भी किया।
AKASH singh thakur
नारायणपुर में मेधावी छात्रों का अनूठा सम्मान: कलेक्टर पहुंचीं टॉपर्स के द्वार, घर-घर जाकर बढ़ाया हौसला सफलता जब शोर मचाती है, तो प्रशासन भी पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत करता है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बेहद ही सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहाँ बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन स्वयं उनके घर पहुंचा। कलेक्टर नम्रता जैन और जिला पंचायत सीईओ ने न केवल टॉपर्स को मिठाई खिलाई, बल्कि उन्हें भविष्य के बड़े सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित भी किया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Ashish parihar Parihar1
- *भानुप्रतापपुर में सुपारी किलिंग का सनसनीखेज खुलासा: महज ₹20 हजार में तय हुई इंसान की जान की कीमत!* भानुप्रतापपुर में अपराध की तस्वीर अब और खतरनाक होती नजर आ रही है। गांव की रंजिश और चुनावी दुश्मनी ने ऐसा रूप ले लिया कि एक इंसान की जान की कीमत महज ₹20 हजार लगाई गई। थाना लोहत्तर पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 साजिशकर्ता और 2 सुपारी किलर शामिल हैं। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जब ग्राम तुमरीसुर निवासी लालजी पुडो शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और हाथ पर गंभीर वार कर उन्हें मृत समझकर आरोपी फरार हो गए। जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला है। गांव में बढ़ते प्रभाव और पुरानी रंजिश के चलते अनिल पुडो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए भानुप्रतापपुर के रोहित जैन और भुरू उर्फ दिनेश को ₹20 हजार की सुपारी दी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से सभी आरोपियों को धर दबोचा। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह मामला सिर्फ एक हमले का नहीं, बल्कि समाज में पनप रही उस खतरनाक मानसिकता का आईना है, जहां इंसानी जिंदगी की कीमत कुछ हजार रुपयों में तय की जा रही है। पुलिस ने भले ही आरोपियों को पकड़ लिया हो, लेकिन सवाल अभी भी खड़ा है—क्या अब गांव की रंजिशें सीधे ‘सुपारी किलिंग’ तक पहुंच चुकी हैं?4
- गरियाबंद.......... गरियाबंद जिले के इंदागांव ,उदंती ,जुगाड़ क्षेत्र में आज भीषण गर्मी के बीच जमकर बारिश के साथ ओले गिरे है ,नेशनल हाइवे 130 C का सड़क इंदा गांव से जुगाड तक बर्फ की वादियों से भरा नजर आया है इस बीच लोगो को भीषण गर्मी से एक बड़ी राहत मिली हैं चूंकि लगातार हो रही भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरस रही थी तो अब बारिश ओले के साथ बारिश होने से मोसमिय बीमारी के चपेट में भी लोग पड़ सकते है फिलहाल बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है ।3
- *सुकमा, कोन्टा में लगा यातायात जागरुकता शिविर,300 से अधिक लोगों ने बनवाया लाइसेंस*1
- राजनांदगांव। संस्कारधानी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने वर्तमान भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में शरीर में पानी की कमी, चक्कर, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। डॉ. खूंटे ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। इसलिए सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक करें।2
- 45–46 डिग्री तापमान के बीच नगर निगम का पानी ATMपिछले 15–20 दिनों से खराब पड़ा है। पैसे डालने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंच कर वोरा ने स्थिति का जायजा लेकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- परीक्षा परिणाम स्थान: गरियाबंद गरियाबंद, राजिम की बेटियों ने रचा इतिहास, गरीबी को मात देकर बोर्ड परीक्षा में एक ने राज्य स्तर पर और एक ने जिला स्तर पर टॉप-10 में बनाई जगह, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 2026 के परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले की धर्म नगरी राजिम की दो बेटियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह कि दोनों छात्राएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम से हैं और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिला स्तर पर कॉमर्स संकाय की छात्रा इशिका निषाद ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं राज्य स्तर पर प्रेमिन सोनकर ने 96.40 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे राजिम में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। इशिका और प्रेमिन ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। दोनों ने सीए और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा है।2
- सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठते काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही फैक्ट्री से तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे बुझाने में कठिनाई हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। (सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़)1