logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक–सिकंदरा मार्ग पर लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से बढ़ी राहगीरों की परेशानी, उड़ता भूसा बन रहा हादसे की वजह झींझक–सिकंदरा मार्ग पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने पर भूसा उड़कर सड़क से गुजर रहे लोगों की आंखों में चला जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हवासपुर गांव के पास किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाते दिखाई दिए। ट्रॉली के चारों तरफ पल्ली लगाकर भूसा ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसे ऊपर से तिरपाल या जाल से नहीं ढका जाता। इस कारण सड़क पर चलते समय भूसा उड़कर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली को ऊपर से ढककर नहीं ले जाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

12 hrs ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

झींझक–सिकंदरा मार्ग पर लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों से बढ़ी राहगीरों की परेशानी, उड़ता भूसा बन रहा हादसे की वजह झींझक–सिकंदरा मार्ग पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने पर भूसा उड़कर सड़क से गुजर रहे लोगों की आंखों में चला जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हवासपुर गांव के पास किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाते दिखाई दिए। ट्रॉली के चारों तरफ पल्ली लगाकर भूसा ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसे ऊपर से तिरपाल या जाल से नहीं ढका जाता। इस कारण सड़क पर चलते समय भूसा उड़कर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली को ऊपर से ढककर नहीं ले जाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीएचसी डेरापुर में शुरू हुई ईसीजी जांच सुविधा, हृदय रोगियों को मिलेगी राहत कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर में अब हृदय रोगियों के लिए ईसीजी (ECG) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलने में काफी राहत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर देहात के सभी पांच सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है और अब सीएचसी डेरापुर में भी मरीज ईसीजी जांच करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को सांस फूलना, सीने में दर्द या हृदय से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो, वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद जरूरत पड़ने पर मरीज को कानपुर के इश्टेमिक ग्रुप कार्डियोलॉजी से संपर्क कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में दी जाने वाली महंगी जीवनरक्षक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत निजी अस्पतालों में करीब 16 हजार रुपये तक होती है। उन्होंने बताया कि हृदय रोग के मामलों में समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज समय रहते अस्पताल पहुंच जाए तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में भी उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करानी चाहिए।
    1
    सीएचसी डेरापुर में शुरू हुई ईसीजी जांच सुविधा, हृदय रोगियों को मिलेगी राहत
कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर में अब हृदय रोगियों के लिए ईसीजी (ECG) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलने में काफी राहत मिलेगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर देहात के सभी पांच सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है और अब सीएचसी डेरापुर में भी मरीज ईसीजी जांच करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को सांस फूलना, सीने में दर्द या हृदय से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो, वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद जरूरत पड़ने पर मरीज को कानपुर के इश्टेमिक ग्रुप कार्डियोलॉजी से संपर्क कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में दी जाने वाली महंगी जीवनरक्षक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत निजी अस्पतालों में करीब 16 हजार रुपये तक होती है।
उन्होंने बताया कि हृदय रोग के मामलों में समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज समय रहते अस्पताल पहुंच जाए तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में भी उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करानी चाहिए।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    2
    औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया बिधूना तहसील में भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जहाँ पर पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुये धरना पर्दशन को अनिश्चित कालीन धरना में तब्दील कर दिया गया, भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ उग्र प्रदर्शन होगा
    2
    औरैया बिधूना तहसील में भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जहाँ पर पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुये धरना पर्दशन को अनिश्चित कालीन धरना में तब्दील कर दिया गया, भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ उग्र प्रदर्शन होगा
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।
    1
    शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नो-एंट्री के बावजूद झींझक–सिकंदरा रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में नाराजगी झींझक। झींझक–सिकंदरा रोड पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद दिनभर भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। जबकि झींझक कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है, ताकि कस्बे के अंदर जाम और हादसों की आशंका कम हो सके। लेकिन ट्रक और डंपर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दिनभर सड़क पर गुजरते दिखाई देते हैं। कस्बे के प्रमुख बाजार और संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    नो-एंट्री के बावजूद झींझक–सिकंदरा रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में नाराजगी
झींझक। झींझक–सिकंदरा रोड पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद दिनभर भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। जबकि झींझक कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है, ताकि कस्बे के अंदर जाम और हादसों की आशंका कम हो सके। लेकिन ट्रक और डंपर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दिनभर सड़क पर गुजरते दिखाई देते हैं।
कस्बे के प्रमुख बाजार और संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया: दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फल विक्रेता अपने ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर विक्रेता ने अश्लीलता भी दिखाई। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    औरैया: दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फल विक्रेता अपने ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर विक्रेता ने अश्लीलता भी दिखाई। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद चौराहे के पास फलों का ठेला लगाने वाले विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिख रहा है। फुटेज सामने आने के बाद जनपद में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है—लोग स्वच्छता की अनदेखी और धार्मिक दृष्टि से फलों की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं। नवरात्र जैसे पर्वों में व्रत-पूजा के लिए फल ख़रीदने को लेकर ग्राहकों में खासा संकोच दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन ने वीडियो की सत्यता व स्थान की जाँच शुरू की है। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।
    1
    औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद चौराहे के पास फलों का ठेला लगाने वाले विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिख रहा है। फुटेज सामने आने के बाद जनपद में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है—लोग स्वच्छता की अनदेखी और धार्मिक दृष्टि से फलों की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं। नवरात्र जैसे पर्वों में व्रत-पूजा के लिए फल ख़रीदने को लेकर ग्राहकों में खासा संकोच दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन ने वीडियो की सत्यता व स्थान की जाँच शुरू की है। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया के परवाह गांव ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल, करीब 30 गोबर गैस प्लांट से जल रहे चूल्हे। एलपीजी संकट से दूर ग्रामीण, गोबर गैस से बन रहा भोजन और खेतों को मिल रही जैविक खाद।,भाग्यनगर ब्लॉक का परवाह गांव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मॉडल। करीब 60 परिवारों में से 30 घरों में गोबर गैस प्लांट, रसोई का काम गैस से, अवशेष से खेती को मिल रही खाद,एलपीजी की कतारों से दूर औरैया का परवाह गांव, 10 साल पहले शुरू हुआ गोबर गैस प्रयोग। अब 30 प्लांट से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही।औरैया के परवाह गांव में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों ने बनाया खुद का ऊर्जा मॉडल। गोबर से गैस और अवशेष से खाद, रसोई और खेती दोनों को मिल रहा फायदा।
    1
    औरैया के परवाह गांव ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल, करीब 30 गोबर गैस प्लांट से जल रहे चूल्हे। एलपीजी संकट से दूर ग्रामीण, गोबर गैस से बन रहा भोजन और खेतों को मिल रही जैविक खाद।,भाग्यनगर ब्लॉक का परवाह गांव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मॉडल। करीब 60 परिवारों में से 30 घरों में गोबर गैस प्लांट, रसोई का काम गैस से, अवशेष से खेती को मिल रही खाद,एलपीजी की कतारों से दूर औरैया का परवाह गांव, 10 साल पहले शुरू हुआ गोबर गैस प्रयोग। अब 30 प्लांट से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही।औरैया के परवाह गांव में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों ने बनाया खुद का ऊर्जा मॉडल। गोबर से गैस और अवशेष से खाद, रसोई और खेती दोनों को मिल रहा फायदा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.