logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नो-एंट्री के बावजूद झींझक–सिकंदरा रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में नाराजगी झींझक। झींझक–सिकंदरा रोड पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद दिनभर भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। जबकि झींझक कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है, ताकि कस्बे के अंदर जाम और हादसों की आशंका कम हो सके। लेकिन ट्रक और डंपर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दिनभर सड़क पर गुजरते दिखाई देते हैं। कस्बे के प्रमुख बाजार और संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

12 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

नो-एंट्री के बावजूद झींझक–सिकंदरा रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में नाराजगी झींझक। झींझक–सिकंदरा रोड पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद दिनभर भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। जबकि झींझक कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है, ताकि कस्बे के अंदर जाम और हादसों की आशंका कम हो सके। लेकिन ट्रक और डंपर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दिनभर सड़क पर गुजरते दिखाई देते हैं। कस्बे के प्रमुख बाजार और संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नो-एंट्री के बावजूद झींझक–सिकंदरा रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में नाराजगी झींझक। झींझक–सिकंदरा रोड पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद दिनभर भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। जबकि झींझक कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है, ताकि कस्बे के अंदर जाम और हादसों की आशंका कम हो सके। लेकिन ट्रक और डंपर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दिनभर सड़क पर गुजरते दिखाई देते हैं। कस्बे के प्रमुख बाजार और संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    नो-एंट्री के बावजूद झींझक–सिकंदरा रोड पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में नाराजगी
झींझक। झींझक–सिकंदरा रोड पर नो-एंट्री लागू होने के बावजूद दिनभर भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। जबकि झींझक कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है, ताकि कस्बे के अंदर जाम और हादसों की आशंका कम हो सके। लेकिन ट्रक और डंपर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दिनभर सड़क पर गुजरते दिखाई देते हैं।
कस्बे के प्रमुख बाजार और संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, सीडीओ ने समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश कानपुर देहात, 16 मार्च। शैक्षिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय और पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना के क्रियान्वयन, अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार संबंधी जानकारी तथा ज्ञानवर्धक साहित्य आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया और साक्षर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए। साथ ही बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निर्देश दिया गया कि डिजिटल लाइब्रेरी में ई-बुक्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री, सामान्य ज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी जानकारी सहित अन्य उपयोगी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों और ग्रामीणों को इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी पहल युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता में जो अंतर है, उसे कम करने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पंचायती राज, शिक्षा और पुस्तकालय विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
    1
    ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, सीडीओ ने समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
कानपुर देहात, 16 मार्च।
शैक्षिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय और पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना के क्रियान्वयन, अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार संबंधी जानकारी तथा ज्ञानवर्धक साहित्य आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया और साक्षर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए। साथ ही बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में निर्देश दिया गया कि डिजिटल लाइब्रेरी में ई-बुक्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री, सामान्य ज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी जानकारी सहित अन्य उपयोगी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों और ग्रामीणों को इन संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी पहल युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता में जो अंतर है, उसे कम करने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने पंचायती राज, शिक्षा और पुस्तकालय विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर देहात, डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में अब हृदय रोगियों के लिए ईसीजी (ECG) जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलने में बड़ी राहत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर देहात के सभी पांच सरकारी अस्पतालों में यह सेवा उपलब्ध है और अब डेरापुर सीएचसी में भी मरीज ईसीजी जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को सांस फूलना, सीने में दर्द या हृदय से संबंधित कोई परेशानी हो, वे तत्काल सीएचसी डेरापुर आकर जांच करा सकते हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद जरूरत पड़ने पर इश्टेमिक ग्रुप कार्डियोलॉजी, कानपुर से संपर्क कर मरीज को उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में दी जाने वाली महंगी दवाएं, जीवनरक्षक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत निजी अस्पतालों में लगभग 16 हजार रुपये तक होती है। उन्होंने बताया कि हृदय रोग के मामलों में समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज समय रहते अस्पताल पहुंच जाए तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में भी उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।
    1
    कानपुर देहात, डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में अब हृदय रोगियों के लिए ईसीजी (ECG) जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलने में बड़ी राहत मिलेगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर देहात के सभी पांच सरकारी अस्पतालों में यह सेवा उपलब्ध है और अब डेरापुर सीएचसी में भी मरीज ईसीजी जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को सांस फूलना, सीने में दर्द या हृदय से संबंधित कोई परेशानी हो, वे तत्काल सीएचसी डेरापुर आकर जांच करा सकते हैं।
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद जरूरत पड़ने पर इश्टेमिक ग्रुप कार्डियोलॉजी, कानपुर से संपर्क कर मरीज को उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में दी जाने वाली महंगी दवाएं, जीवनरक्षक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत निजी अस्पतालों में लगभग 16 हजार रुपये तक होती है।
उन्होंने बताया कि हृदय रोग के मामलों में समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज समय रहते अस्पताल पहुंच जाए तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में भी उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन किसान क्रांति दल एक ही नारा एक ही नाम चकबंदी का चक्का जाम वैवाह चकबंदी में अनियमिताये व् शर्किल रेट पर मुयाब्जे किया मांग आपको वता दे किया खबर औरैया जनपद के बिधूना से हैं भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन धरना प्रदर्शन लगातार चलेगा जब तक मांग पूरी नहीं होगी जैसे औरैया घरौंनी कार्य में सुधार भ्रष्ट प्रधानों आय व्यो का व्योरा सार्वजनिक, किया जाये आलू के रेट लिए आंदोलन एवं किसानों कि आम समस्या
    1
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन 
किसान क्रांति दल  एक ही नारा एक ही नाम चकबंदी का चक्का जाम 
वैवाह चकबंदी में अनियमिताये व् शर्किल रेट पर मुयाब्जे किया मांग 
आपको वता दे किया खबर औरैया जनपद के बिधूना से  हैं 
भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन 
धरना प्रदर्शन लगातार चलेगा 
जब तक मांग पूरी नहीं होगी 
जैसे औरैया घरौंनी कार्य में सुधार 
भ्रष्ट प्रधानों आय व्यो का व्योरा 
सार्वजनिक, किया जाये 
आलू के रेट लिए आंदोलन 
एवं किसानों कि आम समस्या
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है जनपद कानपुर देहात के थाना कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी विदान बंगाली पुत्र विमल सेन अपने दो दोस्तों विवेक पुत्र विमल सेन और शेखर पुत्र नारायण के साथ रविवार को नहर की झाल के पास घूमने आए थे। बताया गया कि तीनों पहले किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली नहर से बाहर नहीं निकल सका। इस बीच गांव के ही कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उनमें से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पर युवक के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना और चौकी पुलिस को सूचना दी। पहले दिन पुलिस और गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दूसरे दिन जालौन उरई से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्टीमर की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश अभियान जारी है।
    1
    नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी
औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
बताया गया है जनपद कानपुर देहात के थाना कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी विदान बंगाली पुत्र विमल सेन अपने दो दोस्तों विवेक पुत्र विमल सेन और शेखर पुत्र नारायण के साथ रविवार को नहर की झाल के पास घूमने आए थे। बताया गया कि तीनों पहले किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए।
कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली नहर से बाहर नहीं निकल सका। इस बीच गांव के ही कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उनमें से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पर युवक के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना और चौकी पुलिस को सूचना दी।
पहले दिन पुलिस और गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दूसरे दिन जालौन उरई से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्टीमर की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश अभियान जारी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया। नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल।
कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।
टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।
स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।
नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झींझक–सिकंदरा मार्ग पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने पर भूसा उड़कर सड़क से गुजर रहे लोगों की आंखों में चला जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हवासपुर गांव के पास किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाते दिखाई दिए। ट्रॉली के चारों तरफ पल्ली लगाकर भूसा ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसे ऊपर से तिरपाल या जाल से नहीं ढका जाता। इस कारण सड़क पर चलते समय भूसा उड़कर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली को ऊपर से ढककर नहीं ले जाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
    1
    झींझक–सिकंदरा मार्ग पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने पर भूसा उड़कर सड़क से गुजर रहे लोगों की आंखों में चला जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हवासपुर गांव के पास किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाते दिखाई दिए। ट्रॉली के चारों तरफ पल्ली लगाकर भूसा ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसे ऊपर से तिरपाल या जाल से नहीं ढका जाता।
इस कारण सड़क पर चलते समय भूसा उड़कर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली को ऊपर से ढककर नहीं ले जाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.