logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पी.पी. कमैचा ब्लॉक में प्रा. शि.मि.संघ की कार्यकारिणी गठित, मनोज कुमार मिश्र बने ब्लॉक अध्यक्ष। सुलतानपुर-विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के बीआरसी कार्यालय पर शिक्षा मित्रों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी रामप्रसाद मिश्र व प्रमोद कुमार दूबे की देख-रेख में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, पी.पी. कमैचा ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठित कार्यकारिणी में मनोज कुमार मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश कुमार पाण्डेय को ब्लॉक महामंत्री, प्रियंका मिश्रा को अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सियाराम गुप्ता व सपना मिश्रा को ब्लॉक संरक्षक, जंग बहादुर यादव को उपमंत्री, संजय यादव, सदानंद दूबे, नन्हेलाल, रामचंद्र को उपाध्यक्ष तथा शिवशंकर मौर्य को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से नामित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष विजयधर मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में सुमन तिवारी, मीना सिंह, डाली सिंह, सुनीता यादव, सिन्धू मौर्य, अनीता यादव, बबिता तिवारी, प्रतिमा सिंह, इन्दू चौरसिया, शोभावती गुप्ता, अर्चना सिंह, श्याम काली, संगीता, भानुमती यादव, गीता यादव, ज्ञान शंकर पाठक, रंजीत, राम प्यारे, वीरेंद्र यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, जय गोविंद सिंह व रमाकांत तिवारी सहित ब्लॉक के दर्जनों सक्रिय शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा, "जिस विश्वास के साथ साथी शिक्षामित्रों ने सर्वसम्मति से मुझे ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसके लिए सभी का आभारी हूं। हमारा पहला लक्ष्य संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना है। शिक्षामित्रों की जो भी समस्याएं हैं, चाहे वह मानदेय की हो या अन्य विभागीय समस्याओं की, उन्हें एकजुट होकर जिला और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और हर शिक्षामित्र के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

56 min ago
user_Pawan Dubey
Pawan Dubey
Lawyer बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
56 min ago
359a4f22-ef50-45f1-85b2-07076e10bfa6

पी.पी. कमैचा ब्लॉक में प्रा. शि.मि.संघ की कार्यकारिणी गठित, मनोज कुमार मिश्र बने ब्लॉक अध्यक्ष। सुलतानपुर-विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के बीआरसी कार्यालय पर शिक्षा मित्रों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी रामप्रसाद मिश्र व प्रमोद कुमार दूबे की देख-रेख में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, पी.पी. कमैचा ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठित कार्यकारिणी में मनोज कुमार मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश कुमार पाण्डेय को ब्लॉक महामंत्री, प्रियंका मिश्रा को अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सियाराम गुप्ता व सपना मिश्रा को ब्लॉक संरक्षक, जंग बहादुर यादव को उपमंत्री, संजय यादव, सदानंद दूबे, नन्हेलाल, रामचंद्र को उपाध्यक्ष तथा शिवशंकर मौर्य को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से नामित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष विजयधर मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक

5753a344-6587-49db-b83d-915f66395205

में सुमन तिवारी, मीना सिंह, डाली सिंह, सुनीता यादव, सिन्धू मौर्य, अनीता यादव, बबिता तिवारी, प्रतिमा सिंह, इन्दू चौरसिया, शोभावती गुप्ता, अर्चना सिंह, श्याम काली, संगीता, भानुमती यादव, गीता यादव, ज्ञान शंकर पाठक, रंजीत, राम प्यारे, वीरेंद्र यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, जय गोविंद सिंह व रमाकांत तिवारी सहित ब्लॉक के दर्जनों सक्रिय शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा, "जिस विश्वास के साथ साथी शिक्षामित्रों ने सर्वसम्मति से मुझे ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसके लिए सभी का आभारी हूं। हमारा पहला लक्ष्य संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना है। शिक्षामित्रों की जो भी समस्याएं हैं, चाहे वह मानदेय की हो या अन्य विभागीय समस्याओं की, उन्हें एकजुट होकर जिला और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और हर शिक्षामित्र के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्राथमिक विद्यालय रैंचा में 8:30 बजे तक नहीं खुलता ताला बल्दीराय:सुलतानपुर-बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में समय से विद्यालय संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय रैंचा में सुबह करीब 8:30 बजे तक विद्यालय का ताला नहीं खुलने का आरोप है। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे काफी देर तक शिक्षकों के आने और स्कूल खुलने का इंतजार करते हैं। समय से विद्यालय न खुलने के कारण कई बच्चे निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब विद्यालय खुलने का निर्धारित समय है तो शिक्षक समय से विद्यालय क्यों नहीं पहुंच रहे हैं? क्या विद्यालयों की नियमित निगरानी और शिक्षकों की उपस्थिति पर कोई प्रभावी अंकुश नहीं है? बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से सवाल है कि विद्यालय समय से न खुलने के मामले में कब तक कार्रवाई होगी? क्या जिम्मेदार शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराकर लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी? अभिभावकों ने विद्यालय के समय से संचालन तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    1
    प्राथमिक विद्यालय रैंचा में 8:30 बजे तक नहीं खुलता ताला
बल्दीराय:सुलतानपुर-बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में समय से विद्यालय संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय रैंचा में सुबह करीब 8:30 बजे तक विद्यालय का ताला नहीं खुलने का आरोप है।
विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे काफी देर तक शिक्षकों के आने और स्कूल खुलने का इंतजार करते हैं। समय से विद्यालय न खुलने के कारण कई बच्चे निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब विद्यालय खुलने का निर्धारित समय है तो शिक्षक समय से विद्यालय क्यों नहीं पहुंच रहे हैं? क्या विद्यालयों की नियमित निगरानी और शिक्षकों की उपस्थिति पर कोई प्रभावी अंकुश नहीं है?
बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से सवाल है कि विद्यालय समय से न खुलने के मामले में कब तक कार्रवाई होगी? क्या जिम्मेदार शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराकर लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी?
अभिभावकों ने विद्यालय के समय से संचालन तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एंजेर गांव में सोमवार रात घर में बैठी 45 वर्षीय महिला को सर्प ने दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एंजेर निवासी रामादेवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक सर्प ने उनके दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने महिला की जांच की। जांच के दौरान सर्पदंश के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपने निजी वाहनसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार घटना के बाद महिला की हालत को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई थी। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और आगे की निगरानी को देखते हुए जिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।
    1
    सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एंजेर गांव में सोमवार रात घर में बैठी 45 वर्षीय महिला को सर्प ने दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार एंजेर निवासी रामादेवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक सर्प ने उनके दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने महिला की जांच की। जांच के दौरान सर्पदंश के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपने निजी वाहनसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
परिजनों के अनुसार घटना के बाद महिला की हालत को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई थी। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और आगे की निगरानी को देखते हुए जिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर शहर में बारह रबीउल अव्वल पर ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान... सुल्तानपुर जनपद में आज होने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के तहत, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इन स्थानों के पास रहने वाले निवासियों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन (रोडवेज) की बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक आवागमन करेंगी। मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहा/राहुल चौराहा, एलआईसी तिराहे से ईदगाह/राहुल चौराहा, इंडिया एटीएम घरहा से राहुल चौराहा, दरियापुर तिराहे से बांधमण्डी, सूरज टाकीज से अन्नू चौराहा, पंचरास्ता से बांधमण्डी एवं चौक, सब्जी मण्डी तिराहे से चौक, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस और मिश्रा भोजनालय गल्ला मण्डी से आगरा स्वीट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
    1
    सुल्तानपुर शहर में बारह रबीउल अव्वल पर ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान...
सुल्तानपुर जनपद में आज होने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
इस योजना के तहत, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इन स्थानों के पास रहने वाले निवासियों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन (रोडवेज) की बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक आवागमन करेंगी।
मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहा/राहुल चौराहा, एलआईसी तिराहे से ईदगाह/राहुल चौराहा, इंडिया एटीएम घरहा से राहुल चौराहा, दरियापुर तिराहे से बांधमण्डी, सूरज टाकीज से अन्नू चौराहा, पंचरास्ता से बांधमण्डी एवं चौक, सब्जी मण्डी तिराहे से चौक, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस और मिश्रा भोजनालय गल्ला मण्डी से आगरा स्वीट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं।
यातायात पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना एवं पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।
    1
    पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट
पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट
दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट
दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उक्त घटना एवं पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* *कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा अध्यक्ष सूरज सिंह की अगुआई में आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चौकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम
    4
    कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक*
*कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक*
कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा अध्यक्ष सूरज सिंह की अगुआई में आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चौकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नागौद में गैस सिलेंडर से निकला चार लीटर पानी, उपभोक्ता हैरान ** नागौद में महेंद्रा इंडेन गैस एजेंसी से मिले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर निवासी उपभोक्ता राकेश सोनी के मुताबिक, सिलेंडर महज 10 दिन में खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने के बाद जब उसे देखा गया तो उसमें से करीब चार लीटर पानी निकला।
    1
    नागौद में गैस सिलेंडर से निकला चार लीटर पानी, उपभोक्ता हैरान
** 
नागौद में महेंद्रा इंडेन गैस एजेंसी से मिले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर निवासी उपभोक्ता राकेश सोनी के मुताबिक, सिलेंडर महज 10 दिन में खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने के बाद जब उसे देखा गया तो उसमें से करीब चार लीटर पानी निकला।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree ram jai shree Ram Ram
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree ram jai shree Ram Ram
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जगह-जगह भर गया है। लैब, चिकित्सकों और एएनएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी जमा होने से मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की लैब में जांच कराने आने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, चिकित्सकों और एएनएम आवास तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने से रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। परिसर में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने की आशंका है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इलाज और जांच के लिए आने वाले लोगों को पहले ही बीमारी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल के भीतर ही जलभराव की स्थिति उनके लिए अतिरिक्त समस्या बन गई है। मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। यदि समय रहते नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की सफाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    1
    हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी
हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जगह-जगह भर गया है। लैब, चिकित्सकों और एएनएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी जमा होने से मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी की लैब में जांच कराने आने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, चिकित्सकों और एएनएम आवास तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने से रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। परिसर में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने की आशंका है।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इलाज और जांच के लिए आने वाले लोगों को पहले ही बीमारी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल के भीतर ही जलभराव की स्थिति उनके लिए अतिरिक्त समस्या बन गई है। मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। यदि समय रहते नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की सफाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.