logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार्यालय समय में जनपद सीईओ कार्यालय से नदारद, पत्रकारों को देख पीछे के रास्ते से निकलने का आरोप 🚨 मुरैना बड़ी खबर | BREAKING NEWS 🚨 कार्यालय समय में जनपद सीईओ कार्यालय से नदारद, पत्रकारों को देख पीछे के रास्ते से निकलने का आरोप मुरैना/कैलारस। कैलारस जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रामपाल करजरे की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पत्रकार जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे, लेकिन सीईओ अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। काफी देर इंतजार करने के बाद पत्रकारों ने सीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया। बताया गया कि तीन-चार बार फोन लगाने के बाद उन्होंने कॉल रिसीव किया और कथित रूप से कहा कि "मैं बंगले पर आराम कर रहा हूं, 10-15 मिनट बाद मिलूंगा।" पत्रकारों ने उनके कार्यालय आने का इंतजार किया, लेकिन करीब एक घंटे तक सीईओ कार्यालय नहीं पहुंचे। इसी बीच उनके कार्यालय परिसर में आने की जानकारी मिली। पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किए जाने के बाद घटनाक्रम और भी चर्चा में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्रकारों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद जनपद सीईओ ने मुख्य रास्ते से पत्रकारों से बातचीत करने के बजाय बैक बंगले के पीछे से गाड़ी बुलवाई और वहां से निकलते हुए नजर आए। जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया तो कथित तौर पर उन्होंने "बाद में आना" कहकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। इस घटनाक्रम के बाद जनपद पंचायत कार्यालय में मौजूद लोगों और पत्रकारों के बीच नाराजगी देखी गई। सवाल यह उठ रहा है कि यदि सीईओ कार्यालय समय में मौजूद नहीं थे, तो क्या इसकी कोई अधिकृत वजह थी? और यदि वे कार्यालय परिसर में पहुंचे थे, तो पत्रकारों के सवालों का सामना करने के बजाय पीछे के रास्ते से जाने की जरूरत क्यों पड़ी? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आमजन अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी यदि कार्यालय समय में अनुपस्थित मिलते हैं और मीडिया के सवालों से बचते नजर आते हैं, तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले को किस गंभीरता से लेते हैं और जनपद सीईओ की कार्यालय समय में कथित अनुपस्थिति तथा पत्रकारों से बचने के आरोपों पर क्या स्पष्टीकरण या कार्रवाई सामने आती है।

1 day ago
user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
1 day ago

कार्यालय समय में जनपद सीईओ कार्यालय से नदारद, पत्रकारों को देख पीछे के रास्ते से निकलने का आरोप 🚨 मुरैना बड़ी खबर | BREAKING NEWS 🚨 कार्यालय समय में जनपद सीईओ कार्यालय से नदारद, पत्रकारों को देख पीछे के रास्ते से निकलने का आरोप मुरैना/कैलारस। कैलारस जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रामपाल करजरे की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पत्रकार जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे, लेकिन सीईओ अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। काफी देर इंतजार करने के बाद पत्रकारों ने सीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया। बताया गया कि तीन-चार बार फोन लगाने के बाद उन्होंने कॉल रिसीव किया और कथित रूप से कहा कि "मैं बंगले पर आराम कर रहा हूं, 10-15 मिनट बाद मिलूंगा।" पत्रकारों ने उनके कार्यालय आने का इंतजार किया, लेकिन करीब एक घंटे तक सीईओ कार्यालय नहीं पहुंचे। इसी बीच उनके कार्यालय परिसर में आने की जानकारी मिली। पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किए जाने के बाद घटनाक्रम और भी चर्चा में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्रकारों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद जनपद सीईओ ने मुख्य रास्ते से पत्रकारों से बातचीत करने के बजाय बैक बंगले के पीछे से गाड़ी बुलवाई और वहां से निकलते हुए नजर आए। जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया तो कथित तौर पर उन्होंने "बाद में आना" कहकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। इस घटनाक्रम के बाद जनपद पंचायत कार्यालय में मौजूद लोगों और पत्रकारों के बीच नाराजगी देखी गई। सवाल यह उठ रहा है कि यदि सीईओ कार्यालय समय में मौजूद नहीं थे, तो क्या इसकी कोई अधिकृत वजह थी? और यदि वे कार्यालय परिसर में पहुंचे थे, तो पत्रकारों के सवालों का सामना करने के बजाय पीछे के रास्ते से जाने की जरूरत क्यों पड़ी? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आमजन अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी यदि कार्यालय समय में अनुपस्थित मिलते हैं और मीडिया के सवालों से बचते नजर आते हैं, तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले को किस गंभीरता से लेते हैं और जनपद सीईओ की कार्यालय समय में कथित अनुपस्थिति तथा पत्रकारों से बचने के आरोपों पर क्या स्पष्टीकरण या कार्रवाई सामने आती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस का पुख्ता सुरक्षा प्लान बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा के 95 वार्डों में 101 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग, 791 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 11 सितंबर को बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा नगरपालिकाओं के कुल 95 वार्डों में 101 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में करीब 800 पुलिस अधिकारी एवं जवान चुनाव सुरक्षा की कमान संभालेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस, आरएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। चुनाव ड्यूटी में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उप अधीक्षक तथा निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों सहित कुल 791 पुलिस अधिकारी-जवान लगाए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात द्वितीय चरण के सभी 101 मतदान केंद्रों पर दो-दो पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी मतदान दल के साथ समन्वय रखते हुए मतदान केंद्र एवं चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और आवश्यक कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। 31 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा चुनाव क्षेत्रों में चिन्हित 31 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान भवनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 1-4 के अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की तैनाती की गई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी सशस्त्र रहेंगे। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी के साथ पुलिस का लगातार भ्रमण भी रहेगा। 15 मोबाइल पार्टियां रहेंगी सक्रिय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में 15 पुलिस मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में 1-4 का पुलिस जाप्ता रहेगा। मोबाइल पार्टियां मतदान दिवस पर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। मतदान केंद्रों के बाहर अनधिकृत व्यक्तियों अथवा असामाजिक तत्वों को अनावश्यक रूप से एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। मोबाइल पार्टियां मतदाताओं की सुव्यवस्थित कतार बनाए रखने में भी तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करेंगी। 14 सुपरवाइजरी अधिकारी करेंगे निगरानी चुनाव व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 3 सीनियर सुपरवाइजरी अधिकारी तथा तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में 11 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी को चार पुलिसकर्मियों का जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन आचार संहिता के पालन और पुलिस व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे। रिजर्व पुलिस बल भी रहेगा तैयार किसी भी आकस्मिक कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस जाप्ता भी तैयार रखा गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक रिजर्व के रूप में पर्याप्त बल मुस्तैद रहेगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा जा सके। तीनों निकायों में फ्लैग मार्च मतदान से एक दिन पहले पुलिस टीमों ने बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आमजन एवं मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान तथा मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। धौलपुर पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। पुलिस ने अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर देने की अपील की है।
    2
    निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस का पुख्ता सुरक्षा प्लान
बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा के 95 वार्डों में 101 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग, 791 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 11 सितंबर को बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा नगरपालिकाओं के कुल 95 वार्डों में 101 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में करीब 800 पुलिस अधिकारी एवं जवान चुनाव सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस, आरएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। चुनाव ड्यूटी में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उप अधीक्षक तथा निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों सहित कुल 791 पुलिस अधिकारी-जवान लगाए गए हैं।
हर मतदान केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात
द्वितीय चरण के सभी 101 मतदान केंद्रों पर दो-दो पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी मतदान दल के साथ समन्वय रखते हुए मतदान केंद्र एवं चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और आवश्यक कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।
31 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा
चुनाव क्षेत्रों में चिन्हित 31 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान भवनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 1-4 के अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की तैनाती की गई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी सशस्त्र रहेंगे। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी के साथ पुलिस का लगातार भ्रमण भी रहेगा।
15 मोबाइल पार्टियां रहेंगी सक्रिय
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में 15 पुलिस मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में 1-4 का पुलिस जाप्ता रहेगा। मोबाइल पार्टियां मतदान दिवस पर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करेंगी।
मतदान केंद्रों के बाहर अनधिकृत व्यक्तियों अथवा असामाजिक तत्वों को अनावश्यक रूप से एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। मोबाइल पार्टियां मतदाताओं की सुव्यवस्थित कतार बनाए रखने में भी तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करेंगी।
14 सुपरवाइजरी अधिकारी करेंगे निगरानी
चुनाव व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 3 सीनियर सुपरवाइजरी अधिकारी तथा तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में 11 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी को चार पुलिसकर्मियों का जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन आचार संहिता के पालन और पुलिस व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे।
रिजर्व पुलिस बल भी रहेगा तैयार
किसी भी आकस्मिक कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस जाप्ता भी तैयार रखा गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक रिजर्व के रूप में पर्याप्त बल मुस्तैद रहेगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा जा सके।
तीनों निकायों में फ्लैग मार्च
मतदान से एक दिन पहले पुलिस टीमों ने बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आमजन एवं मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान तथा मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
धौलपुर पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। पुलिस ने अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर देने की अपील की है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा ने उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर का आयोजन जेवीवीएनएल ने बनाए 120 बाल विद्युत मित्र,विद्युत के बारे में दी जानकारी। ओम प्रकाश वर्मा पत्रकार धौलपुर धौलपुर गुरुवार को जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा ने उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर का आयोजन सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया,जिसमें स्कूल के स्टाफ सहित सभी बच्चों ने भाग लिया, सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत जीवन के लिए बहुत आवश्यक है,आज के जीवन की विद्युत के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है,विद्युत जीवन को सुलभ बनाती है,सारी मशीनें विद्युत से संचालित होती हैं छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा काम विद्युत से ही संभव होता है।तिवारी ने कहा जहां विद्युत जीवन के लिए उपयोगी है वहीं इससे बचाव बहुत जरूरी है अगर इसका उपभोग सावधानी पूर्वक नहीं किया गया तो दुर्घटना हो सकती है इसके लिए आप को जागरूक होना बहुत जरूरी है, साथ ही ये द्यान रखे कि घर में अच्छे विद्युत तारों से वायरिंग की जावे ,अच्छे क्वाल्टी के स्विच का उपयोग करें।अच्छे वायरमैन से ही विद्युत की फिटिंग कराएं।साथ ही गिले हाथों से विद्युत वायर और स्विच को न छुएं।लाइन के नीचे न चले,तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होता है आप शिविर में दी गई जानकारी को बाल विद्युत मित्र बन कर घर घर तक पहुंचाए, अपने घर में मां पिता,भाई,बहिन, चाचा,चाची,दादा,दादी और पड़ोसियों को विद्युत संबंधी सावधानियों को समझाए।कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने शिविर में आए विद्युत बाल मित्रो को बताया कि जहां बिजली जरूरी है वहीं उस से सावधान रहना भी जरूरी है छोटी सी लापरवाही जान लेवा हो सकती है।आप को द्यान रखना चाहिए कि विद्युत लाइन के नीचे मकान न बनाएं,लाइन के नीचे वाहन न खड़ा करें,लाइन के नीचे न चले,विद्युत पोल को न छुएं,अगर आप की लाइट नहीं आ रही है तो आप स्वयं अपने हाथ से कोई काम न करें आप सीधे विद्युत विभाग के टोल फ्री न 18001806507या 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,या फिर अपने एरिया के लाइन मैंन, और विद्युत कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।अगर कोई लाइन नीची हो,पोल झुक गया हो,या लाइन हटानी हो तो उसके लिए कार्यालय आकर समस्या बताए जिसका निगम नियमानुसार समाधान किया जावेगा,साथ ही जायसवाल ने बताया कि आप विद्युत का कार्य करते समय विद्युत कुचालक उपकरणों का उपयोग करें जिस से विद्युत करेंट न लगे।इस प्रकार आप इन सावधानियों को अपने आस पास के लोगों को बता कर अच्छे विद्युत मित्र बन सकते हैं। उक्त शिविर में छात्रों के साथ साथ विद्यालयत के डायरेक्ट हरवीर सिंह और समस्त स्टाफ और वरिष्ठ टेक्निशियन रामनरेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
    4
    जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा ने उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर का आयोजन 
जेवीवीएनएल ने बनाए 120 बाल विद्युत मित्र,विद्युत के बारे में दी जानकारी।
ओम प्रकाश वर्मा पत्रकार धौलपुर 
धौलपुर  गुरुवार को जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा ने उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर का आयोजन सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया,जिसमें स्कूल के स्टाफ सहित  सभी बच्चों ने भाग लिया, सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत जीवन के लिए बहुत आवश्यक है,आज के जीवन की विद्युत के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है,विद्युत जीवन को सुलभ बनाती है,सारी मशीनें विद्युत से संचालित होती हैं छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा काम विद्युत से ही संभव होता है।तिवारी ने कहा जहां विद्युत जीवन के लिए उपयोगी है वहीं इससे बचाव बहुत जरूरी है अगर इसका उपभोग सावधानी पूर्वक नहीं किया गया तो दुर्घटना हो सकती है इसके लिए आप को जागरूक होना बहुत जरूरी है, साथ ही ये द्यान रखे कि घर में अच्छे विद्युत तारों से वायरिंग की जावे ,अच्छे क्वाल्टी के स्विच का उपयोग करें।अच्छे वायरमैन से ही विद्युत की फिटिंग कराएं।साथ ही गिले हाथों से विद्युत वायर और स्विच को न छुएं।लाइन के नीचे न चले,तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होता है आप शिविर में दी गई जानकारी को बाल विद्युत मित्र बन कर घर घर तक पहुंचाए, अपने घर में मां पिता,भाई,बहिन, चाचा,चाची,दादा,दादी और पड़ोसियों को विद्युत संबंधी सावधानियों को समझाए।कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने शिविर में आए विद्युत बाल मित्रो को बताया कि जहां बिजली जरूरी है वहीं उस से सावधान रहना भी जरूरी है छोटी सी लापरवाही जान लेवा हो सकती है।आप को द्यान रखना चाहिए कि विद्युत लाइन के नीचे मकान न बनाएं,लाइन के नीचे वाहन न खड़ा करें,लाइन के नीचे न चले,विद्युत पोल को न छुएं,अगर आप की लाइट नहीं आ रही है तो आप स्वयं अपने हाथ से कोई काम न करें आप सीधे विद्युत विभाग के टोल फ्री न 18001806507या 1912  पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,या फिर अपने एरिया के लाइन मैंन, और विद्युत कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।अगर कोई लाइन नीची हो,पोल झुक गया हो,या लाइन हटानी हो तो उसके लिए कार्यालय आकर समस्या   बताए जिसका निगम नियमानुसार समाधान किया जावेगा,साथ ही जायसवाल ने बताया कि आप विद्युत का कार्य करते समय विद्युत कुचालक उपकरणों का उपयोग करें जिस से विद्युत करेंट न लगे।इस प्रकार आप इन सावधानियों को अपने आस पास के लोगों को बता कर अच्छे विद्युत मित्र बन सकते हैं। उक्त शिविर में छात्रों के साथ साथ विद्यालयत के डायरेक्ट हरवीर सिंह और समस्त स्टाफ और वरिष्ठ टेक्निशियन रामनरेश शर्मा  भी उपस्थित रहे।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न जिले की 4 नगर निकायों में 77.67 प्रतिशत रहा मतदान धौलपुर जिले की चार शहरी निकायों (नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेडा) में बुधवार को प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनिया, सैपऊ एवं राजाखेड़ा में कुल 1 लाख 38 हजार 412 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 503 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान 77.67 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान जोनल व एरिया मजिस्ट्रेटों अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने नगर परिषद धौलपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक अरूण प्रकाश शर्मा ने नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेड़ा के 46 वार्डो के मतदान केन्द्रों की स्थिति का जाएजा लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर सुरेश कुमार राव ने भी विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जाएजा लिया। नगर परिषद धौलपुर- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद धौलपुर का 74.63 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि 94 हजार 264 मतदाताओं में से 70 हजार 349 मतदाताओं ने अपने का प्रयोग किया। नगर पालिका मनियां- उन्होंने बताया कि नगर पालिका मनियां का 85.22 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका मनियां में 10 हजार 488 मतदाताओं में से 8 हजार 938 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर पालिका सैपऊ- उन्होंने बताया कि नगर पालिका सैपऊ का 90.86 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका सैपऊ में 8 हजार 897 मतदाताओं में से 8 हजार 84 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर पालिका राजाखेड़ा- उन्होंने बताया कि नगर पालिका राजाखेड़ा का 81.30 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका राजाखेड़ा में 24 हजार 763 मतदाताओं में से 20 हजार 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न जिले की 4 नगर निकायों में 77.67 प्रतिशत रहा मतदान धौलपुर जिले की चार शहरी निकायों (नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेडा) में बुधवार को प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनिया, सैपऊ एवं राजाखेड़ा में कुल 1 लाख 38 हजार 412 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 503 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान 77.67 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान जोनल व एरिया मजिस्ट्रेटों अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने नगर परिषद धौलपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक अरूण प्रकाश शर्मा ने नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेड़ा के 46 वार्डो के मतदान केन्द्रों की स्थिति का जाएजा लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर सुरेश कुमार राव ने भी विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जाएजा लिया। नगर परिषद धौलपुर- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद धौलपुर का 74.63 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि 94 हजार 264 मतदाताओं में से 70 हजार 349 मतदाताओं ने अपने का प्रयोग किया। नगर पालिका मनियां- उन्होंने बताया कि नगर पालिका मनियां का 85.22 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका मनियां में 10 हजार 488 मतदाताओं में से 8 हजार 938 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर पालिका सैपऊ- उन्होंने बताया कि नगर पालिका सैपऊ का 90.86 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका सैपऊ में 8 हजार 897 मतदाताओं में से 8 हजार 84 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर पालिका राजाखेड़ा- उन्होंने बताया कि नगर पालिका राजाखेड़ा का 81.30 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका राजाखेड़ा में 24 हजार 763 मतदाताओं में से 20 हजार 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
    4
    प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

जिले की 4 नगर निकायों में 77.67 प्रतिशत रहा मतदान

धौलपुर जिले की चार शहरी निकायों (नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेडा) में बुधवार को प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनिया, सैपऊ एवं राजाखेड़ा में कुल 1 लाख 38 हजार 412 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 503 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान 77.67 प्रतिशत रहा।
मतदान के दौरान जोनल व एरिया मजिस्ट्रेटों अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने नगर परिषद धौलपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक अरूण प्रकाश शर्मा ने नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेड़ा के 46 वार्डो के मतदान केन्द्रों की स्थिति का जाएजा लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर सुरेश कुमार राव ने भी विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जाएजा लिया।
नगर परिषद धौलपुर-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद धौलपुर का 74.63 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि 94 हजार 264 मतदाताओं में से 70 हजार 349 मतदाताओं ने अपने का प्रयोग किया।
नगर पालिका मनियां-
उन्होंने बताया कि नगर पालिका मनियां का 85.22 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका मनियां में 10 हजार 488 मतदाताओं में से 8 हजार 938 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
नगर पालिका सैपऊ-
उन्होंने बताया कि नगर पालिका सैपऊ का 90.86 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका सैपऊ में 8 हजार 897 मतदाताओं में से 8 हजार 84 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
नगर पालिका राजाखेड़ा-
उन्होंने बताया कि नगर पालिका राजाखेड़ा का 81.30 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका राजाखेड़ा में 24 हजार 763 मतदाताओं में से 20 हजार 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न
जिले की 4 नगर निकायों में 77.67 प्रतिशत रहा मतदान
धौलपुर जिले की चार शहरी निकायों (नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेडा) में बुधवार को प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनिया, सैपऊ एवं राजाखेड़ा में कुल 1 लाख 38 हजार 412 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 503 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान 77.67 प्रतिशत रहा।
मतदान के दौरान जोनल व एरिया मजिस्ट्रेटों अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने नगर परिषद धौलपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक अरूण प्रकाश शर्मा ने नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका मनियां, सैपऊ एवं राजाखेड़ा के 46 वार्डो के मतदान केन्द्रों की स्थिति का जाएजा लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर सुरेश कुमार राव ने भी विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जाएजा लिया।
नगर परिषद धौलपुर-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद धौलपुर का 74.63 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि 94 हजार 264 मतदाताओं में से 70 हजार 349 मतदाताओं ने अपने का प्रयोग किया।
नगर पालिका मनियां-
उन्होंने बताया कि नगर पालिका मनियां का 85.22 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका मनियां में 10 हजार 488 मतदाताओं में से 8 हजार 938 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
नगर पालिका सैपऊ-
उन्होंने बताया कि नगर पालिका सैपऊ का 90.86 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका सैपऊ में 8 हजार 897 मतदाताओं में से 8 हजार 84 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
नगर पालिका राजाखेड़ा-
उन्होंने बताया कि नगर पालिका राजाखेड़ा का 81.30 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पालिका राजाखेड़ा में 24 हजार 763 मतदाताओं में से 20 हजार 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत कंपनी ने बढ़ाई सख्ती, सुरक्षा दस्ता के साथ दिन रात कड़ी निगरानी। अंबाह। बड़े बकायादारों के ख़िलाफ़ विद्युत कंपनी ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए और कार्यवाही कठोर का कदम उठाए हैं बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने के बाद वहां पर सतत निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए सुरक्षा दस्ता रात दिन तैनात किए गये है जिसके चलते काटे गए कनेक्शन को पुनः ना जोड़ा जा सके जब तक की उसके संबंधित उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत बिल जमा ना कराया जाए । इस प्रकार की कार्यवाही से विद्युत चोरों और बड़े बकायादारों में कंपनी की कठोरतम कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत कंपनी ने बढ़ाई सख्ती, सुरक्षा दस्ता के साथ दिन रात कड़ी निगरानी। अंबाह। बड़े बकायादारों के ख़िलाफ़ विद्युत कंपनी ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए और कार्यवाही कठोर का कदम उठाए हैं बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने के बाद वहां पर सतत निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए सुरक्षा दस्ता रात दिन तैनात किए गये है जिसके चलते काटे गए कनेक्शन को पुनः ना जोड़ा जा सके जब तक की उसके संबंधित उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत बिल जमा ना कराया जाए । इस प्रकार की कार्यवाही से विद्युत चोरों और बड़े बकायादारों में कंपनी की कठोरतम कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत कंपनी ने बढ़ाई सख्ती, सुरक्षा दस्ता के साथ दिन रात कड़ी निगरानी।
अंबाह।
 बड़े बकायादारों के ख़िलाफ़ विद्युत कंपनी ने अब  कड़ा रुख अपनाते हुए 
और कार्यवाही कठोर का कदम उठाए हैं बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने के बाद वहां पर सतत निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए सुरक्षा दस्ता रात दिन तैनात किए गये है जिसके चलते काटे गए कनेक्शन को पुनः  ना जोड़ा जा सके जब तक की उसके संबंधित उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत बिल जमा ना कराया जाए ।
इस प्रकार की कार्यवाही से विद्युत चोरों और बड़े बकायादारों में  कंपनी की  कठोरतम कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत कंपनी ने बढ़ाई सख्ती, सुरक्षा दस्ता के साथ दिन रात कड़ी निगरानी।
अंबाह।
बड़े बकायादारों के ख़िलाफ़ विद्युत कंपनी ने अब  कड़ा रुख अपनाते हुए 
और कार्यवाही कठोर का कदम उठाए हैं बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने के बाद वहां पर सतत निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए सुरक्षा दस्ता रात दिन तैनात किए गये है जिसके चलते काटे गए कनेक्शन को पुनः  ना जोड़ा जा सके जब तक की उसके संबंधित उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत बिल जमा ना कराया जाए ।
इस प्रकार की कार्यवाही से विद्युत चोरों और बड़े बकायादारों में  कंपनी की  कठोरतम कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • यूजीसी रोलबैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर फूलबाग में प्रदर्शन *अंचल के अम्बाह, पोरसा व ग्रामीण क्षेत्रों से 10-12 वाहनों से काफिले में पहुंचें हजारों युवा शक्ति , विभिन्न संगठनों ने उठाई मांग* अंबाह। फूलबाग, ग्वालियर में यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने, एससी/एसटी एक्ट में बदलाव तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में अम्बाह से करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह तोमर एवं अमर शहीद सम्मान सेवा संघ, अम्बाह के अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अगुवाई में युवाओं ने सहभागिता की। अम्बाह से करीब 10-12 वाहनों के काफिले में लगभग 70-80 युवा ग्वालियर पहुंचे और फूलबाग में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर प्राप्त हों और प्रतिभा तथा आर्थिक स्थिति को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। साथ ही यूजीसी से जुड़े विवादित प्रावधानों को वापस लेने तथा एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलने से सामाजिक समरसता मजबूत होगी। प्रदर्शन का उद्देश्य किसी वर्ग के प्रति विरोध नहीं, बल्कि एक राष्ट्र, एक न्याय व्यवस्था और समान अवसर की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर युवाओं की भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
    4
    यूजीसी रोलबैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर फूलबाग में प्रदर्शन
*अंचल के अम्बाह, पोरसा व ग्रामीण क्षेत्रों से 10-12 वाहनों से काफिले में पहुंचें  हजारों युवा शक्ति , विभिन्न संगठनों ने उठाई मांग*
अंबाह।
फूलबाग, ग्वालियर में यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने, एससी/एसटी एक्ट में बदलाव तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन में अम्बाह से करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह तोमर एवं अमर शहीद सम्मान सेवा संघ, अम्बाह के अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अगुवाई में युवाओं ने सहभागिता की। अम्बाह से करीब 10-12 वाहनों के काफिले में लगभग 70-80 युवा ग्वालियर पहुंचे और फूलबाग में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर प्राप्त हों और प्रतिभा तथा आर्थिक स्थिति को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। साथ ही यूजीसी से जुड़े विवादित प्रावधानों को वापस लेने तथा एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग रखी।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलने से सामाजिक समरसता मजबूत होगी। प्रदर्शन का उद्देश्य किसी वर्ग के प्रति विरोध नहीं, बल्कि एक राष्ट्र, एक न्याय व्यवस्था और समान अवसर की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर युवाओं की भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा उत्तर प्रदेश के कानपुर के बहुचर्चित करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मनोचा हत्याकांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने अब एक और चैट का खुलासा किया है. इस चैट में मिनोचा की बहू शालू अपने नौकर से उसकी खूबसूरती पर बात करती दिख रही. हालांकि, अधिकतर चैट्स को डिलीट कर दिया गया है. पुलिस लगातार रिकवर करने की कोशिश कर रही है.दरअसल, करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था. उसने विशाल से पूछा था कि तुम यार हो तो स्मार्ट. तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं. अभी तक शादी क्यों नहीं की. ये चैट पुलिस को विशाल के फोन से मिली है. वहीं, कॉल डिटेल के अनुसार, शालू ने नौकर विशाल से करीब 30 बार और बेटे सुब्रत ने करीब 300 बार फोन पर बात की थी. हालांकि अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 21 दिनों में विशाल और उसके मालिक-मालकिन की क्या और किस सिलसिले में बात हुई थी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा उत्तर प्रदेश के कानपुर के बहुचर्चित करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मनोचा हत्याकांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने अब एक और चैट का खुलासा किया है. इस चैट में मिनोचा की बहू शालू अपने नौकर से उसकी खूबसूरती पर बात करती दिख रही. हालांकि, अधिकतर चैट्स को डिलीट कर दिया गया है. पुलिस लगातार रिकवर करने की कोशिश कर रही है.दरअसल, करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था. उसने विशाल से पूछा था कि तुम यार हो तो स्मार्ट. तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं. अभी तक शादी क्यों नहीं की. ये चैट पुलिस को विशाल के फोन से मिली है. वहीं, कॉल डिटेल के अनुसार, शालू ने नौकर विशाल से करीब 30 बार और बेटे सुब्रत ने करीब 300 बार फोन पर बात की थी. हालांकि अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 21 दिनों में विशाल और उसके मालिक-मालकिन की क्या और किस सिलसिले में बात हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter City Center, Gwalior•
    1 hr ago
  • जिस कर्मचारी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की जान आज उसके ही मालिक ने उसे बताया ग्राहक, इलाज का खर्चा भी देने से किया इंकार, परिवार ने घेरा पेट्रोलपंप जिस कर्मचारी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की जान आज उसके ही मालिक ने उसे बताया ग्राहक, इलाज का खर्चा भी देने से किया इंकार, परिवार ने घेरा पेट्रोलपंप
    1
    जिस कर्मचारी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की जान आज उसके ही मालिक ने उसे बताया ग्राहक, इलाज का खर्चा भी देने से किया इंकार, परिवार ने घेरा पेट्रोलपंप 
जिस कर्मचारी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की जान आज उसके ही मालिक ने उसे बताया ग्राहक, इलाज का खर्चा भी देने से किया इंकार, परिवार ने घेरा पेट्रोलपंप
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोडवेज बस के टायर जले बड़ा हादसा टला, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश राजाखेड़ा। कस्बे में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार अलसुबह राजाखेड़ा-धौलपुर बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर सड़क पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस के पास जा गिरा। तार की चपेट में आने से बस के टायर जल गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं जर्जर तारों के रखरखाव को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में विद्युत लाइनों की अव्यवस्था और लटकते तारों के कारण पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि गढ़ी जोनाबाद में 17 वर्षीय किशोर कृष्णा की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं, गांव समोना में लटकते विद्युत तारों की वजह से एक बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा उपखंड कार्यालय के सामने भी विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय के झुलसने की घटना हुई थी। इन घटनाओं के विरोध में पूर्व में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद विद्युत लाइनों और तारों के रखरखाव की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जर्जर एवं लटकते तारों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    2
    बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोडवेज बस के टायर जले
बड़ा हादसा टला, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश
राजाखेड़ा। कस्बे में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार अलसुबह राजाखेड़ा-धौलपुर बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर सड़क पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस के पास जा गिरा। तार की चपेट में आने से बस के टायर जल गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं जर्जर तारों के रखरखाव को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में विद्युत लाइनों की अव्यवस्था और लटकते तारों के कारण पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि गढ़ी जोनाबाद में 17 वर्षीय किशोर कृष्णा की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं, गांव समोना में लटकते विद्युत तारों की वजह से एक बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा उपखंड कार्यालय के सामने भी विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय के झुलसने की घटना हुई थी।
इन घटनाओं के विरोध में पूर्व में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद विद्युत लाइनों और तारों के रखरखाव की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग
लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जर्जर एवं लटकते तारों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.