logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर -------- जसवंतनगर /इटावा। मंगलवार को अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।जिले के मशहूर बैंड की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान महावीर को लेकर तन्मय जैन विराजमान रहे, जबकि सारथी के रूप में महेश चंद पंकज जैन ने भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र नीरज जैन (फड्डू) एवं चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जै, हिमांशु जैन व राजेश जैन शामिल रहे। आलीशान बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन एवं मानस जैन सवार रहे, जबकि रथ पर जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन उपस्थित रहे। भगवान की प्रथम आरती प्रांशु जैन पारस द्वारा की गई तथा शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा की। महिलाएं एवं युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं सेवा भावी संगठनों द्वारा जगह-जगह पानी व शरबत का वितरण किया गया।मुख्य बाजार में श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में घोड़ा बग्गी, ढोल-नगाड़े एवं बैंड-बाजे ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा लुधुपुरा होते हुए पुनः पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान का दिव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन के साथ भगवान महावीर के गुणों का गुणगान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त जैन समाज एवं बाहर से आए साधर्मियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म लगभग 2625 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांत आज भी मानव समाज को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।यात्रा मे धरवार, सैमरा जैन समाज के लोग भी शामिल हुए राजेश जैन,तन्मय जैन,नलिन जैन अनुपम जैन के संरक्षण मे कार्य कर रही महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति टीम मे इस बार एकांश जैन,मोहित जैन,आशीष जैन, विवेक जैन,अतुल जैन अंकित जैन,रोहित जैन,सचिन जैन,सौरभ जैन,वैभव जैन,विनीत जैन सोनू चेतन जैन पत्रकार,पंकज जैन सोनू,दीपक जैन मोनू,सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन फड्डू, प्रयांश जैन उपेंद्र जैन,नितिन जैन सिंटू आदि लोगो ने जयंती कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

5 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
672b2610-8f08-4c3f-81cc-bf7a48be3e52

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर -------- जसवंतनगर /इटावा। मंगलवार को अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।जिले के मशहूर बैंड की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान महावीर को लेकर तन्मय जैन विराजमान रहे, जबकि सारथी के रूप में महेश चंद पंकज जैन ने भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र नीरज जैन (फड्डू) एवं चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जै, हिमांशु जैन व राजेश जैन शामिल रहे। आलीशान बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन एवं मानस जैन सवार रहे, जबकि रथ पर जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन उपस्थित रहे। भगवान की प्रथम आरती प्रांशु जैन पारस द्वारा की गई तथा शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा की। महिलाएं एवं युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं सेवा भावी संगठनों

b50d7c15-5cfb-4587-9be4-3b43128582dd

द्वारा जगह-जगह पानी व शरबत का वितरण किया गया।मुख्य बाजार में श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में घोड़ा बग्गी, ढोल-नगाड़े एवं बैंड-बाजे ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा लुधुपुरा होते हुए पुनः पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान का दिव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन के साथ भगवान महावीर के गुणों का गुणगान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त जैन समाज एवं बाहर से आए साधर्मियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म लगभग 2625 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांत आज भी मानव समाज को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।यात्रा मे धरवार, सैमरा जैन समाज के लोग भी शामिल हुए राजेश जैन,तन्मय जैन,नलिन जैन अनुपम जैन के संरक्षण मे कार्य कर रही महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति टीम मे इस बार एकांश जैन,मोहित जैन,आशीष जैन, विवेक जैन,अतुल जैन अंकित जैन,रोहित जैन,सचिन जैन,सौरभ जैन,वैभव जैन,विनीत जैन सोनू चेतन जैन पत्रकार,पंकज जैन सोनू,दीपक जैन मोनू,सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन फड्डू, प्रयांश जैन उपेंद्र जैन,नितिन जैन सिंटू आदि लोगो ने जयंती कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai
    1
    bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai
    user_Sani Kumar
    Sani Kumar
    Video Creator सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    1
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.