करमैनी घाट पुलिस चौकी का शुभारंभ, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत एसपी संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, 24 घंटे सतर्क रहकर अपराध, तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश। संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को थाना मेंहदावल क्षेत्र के नव-निर्मित करमैनी घाट पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि करमैनी घाट एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त, सघन वाहन चेकिंग तथा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ मनीष जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
करमैनी घाट पुलिस चौकी का शुभारंभ, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत एसपी संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, 24 घंटे सतर्क रहकर अपराध, तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश। संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को थाना मेंहदावल क्षेत्र के नव-निर्मित करमैनी घाट पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि करमैनी घाट एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त, सघन वाहन चेकिंग तथा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ मनीष जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- करमैनी घाट पुलिस चौकी का शुभारंभ, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत एसपी संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, 24 घंटे सतर्क रहकर अपराध, तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश। संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को थाना मेंहदावल क्षेत्र के नव-निर्मित करमैनी घाट पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि करमैनी घाट एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त, सघन वाहन चेकिंग तथा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ मनीष जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत 'करमैनी घाट' पुलिस चौकी के उद्घाटन के उपरान्त दी गयी बाईट*1
- हावपुर भड़ारी में भव्य पशु बाजार का शुभारंभ, प्रत्येक बुधवार को लगेगा बाजार प्रधान श्रवण कुमार मौर्य के प्रबंधन में शुरू हुई नई पहल, किसानों व पशुपालकों को मिलेगा लाभ संतकबीरनगर, 05 अगस्त। जनपद संतकबीरनगर के विकासखंड बघौली अंतर्गत ग्राम पंचायत हावपुर भड़ारी में बुधवार को एक नए पशु बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह पशु बाजार अब प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से लगाया जाएगा, जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए एक बेहतर एवं व्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा। यह पशु बाजार तहसील मेहदावल के ग्राम पंचायत नारायणपुर के वर्तमान प्रधान श्रवण कुमार मौर्य के प्रबंधन में संचालित किया जा रहा है। बताया जाता है कि श्रवण कुमार मौर्य लंबे समय से इस पशु बाजार की स्थापना के लिए प्रयासरत थे। इससे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत नारायणपुर में पशु बाजार शुरू करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की थी, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों तथा वहां पहले से संचालित पुराने पशु बाजार के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने हावपुर भड़ारी को नए पशु बाजार के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में चयनित किया और लगातार प्रयासों के बाद बुधवार, 05 अगस्त 2026 को इसका विधिवत शुभारंभ कराया गया। बाजार प्रबंधन का उद्देश्य जनपद संतकबीरनगर के अलावा आसपास के जिलों एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले पशु व्यापारियों और पशुपालकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे पशुओं के व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में पशु बाजार की स्थापना से अब पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि यह पशु बाजार भविष्य में जिले का प्रमुख पशु व्यापार केंद्र बनकर किसानों, पशुपालकों और व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।2
- भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर सहजनवा, गोरखपुर। ऋषि सेवा समिति, सहजनवा के तत्वावधान में मंडी समिति पूर्वी गेट स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस काशी से पधारे प्रख्यात संत राघव ऋषि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के साधन और साधना दोनों को स्थिरता प्राप्त होती है तथा जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। संत राघव ऋषि जी ने कहा कि शिवमहापुराण में 24 हजार श्लोक और सात संहिताएं वर्णित हैं। तीर्थ स्नान से जहां शरीर पवित्र होता है, वहीं शिवपुराण कथा का श्रवण मन, वचन और कर्म को पवित्र बनाकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति कराता है। उन्होंने कथा के दौरान देवराज नामक ब्राह्मण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सांसारिक मोह और दुर्गुणों में फंसा व्यक्ति भी यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवपुराण का श्रवण करे तो भगवान शिव की कृपा से उसे मुक्ति प्राप्त हो सकती है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व सहजनवा कस्बे के काली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत राघव ऋषि जी के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा थाना चौराहा एवं तहसील मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ इसका समापन हुआ। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा लेकर नंदी महाराज की प्रतिमा के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमेश प्रताप सिंह सपत्नीक शिवपुराण की पवित्र पोथी एवं प्रधान कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, श्रीप्रकाश शुक्ल, नागेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, अरविंद तिवारी, अजय यादव, राकेश दूबे, हनुमान अग्रहरि, महेश कसौधन, राजन मिश्र, अशोक अग्रहरि, भगीरथ पाठक, ज्ञान अग्रहरि, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।1
- सभी फेसबुक फ्रेंड को मेरे तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं दिल से धन्यवाद1
- एमएमएमयूटी के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल, 1522 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का 11वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की।इस अवसर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के सीएमडी विकास कौशल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की उपाधि से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने हाथों से विभिन्न संकायों के कुल 1522 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 20 मेधावी छात्रों को 46 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, नवाचार और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिसर में समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- दिव्यांश एजेंसी गिड़ा गोरखपुर एसिड फिनाइल टॉयलेट क्लीनर के थोक विक्रेता1
- 10 साल की मासूम गुड़िया से रे*प, दरिं*दगी और ह*त्या के बाद भी इंसाफ का इंतज़ार।1