Shuru
Apke Nagar Ki App…
➡️ सिराथू में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं क्लिप 2 ➡️ CO सिराथू ने सुनी जनता की शिकायतें ➡️ सर्किल कार्यालय सिराथू में जनसुनवाई
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
➡️ सिराथू में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं क्लिप 2 ➡️ CO सिराथू ने सुनी जनता की शिकायतें ➡️ सर्किल कार्यालय सिराथू में जनसुनवाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ICC का बड़ा अपडेट ! Pakistan की हुई जीत | ICC की हुई हार | T20 World Cup 2026 About video: ICC और Pakistan के बीच चल रही इस बड़ी controversy ने T20 World Cup 2026 को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। जहां शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि ICC सख्त कदम उठाएगा, वहीं अब हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। Pakistan ने India के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लेकर ऐसा दबाव बनाया कि ICC को पीछे हटता हुआ देखा जा रहा है। इस वीडियो में विस्तार से समझाया गया है कि कैसे इस पूरे मामले में Pakistan की रणनीति कामयाब रही, ICC की साख पर सवाल खड़े हुए और T20 World Cup 2026 की विश्वसनीयता खतरे में आ गई। क्या यह सिर्फ एक मैच का विवाद है या फिर यह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक खतरनाक उदाहरण बन सकता है? #cricket #worldcup20261
- कौशाम्बी...चाइनीज मांझे की बिक्री के विरूद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के संबंध में राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- देश की एक मात्र सांसद प्रियंका चतुर्वेदी जी है जिन्होंने सवर्ण विरोधी कानून UGC के नए नियमों के खिलाफ़ उच्च सदन में खड़े होकर विरोध किया है। और केंद्र सरकार से UGC को खत्म करने की मांग की है। क्या कोई भाजपा कांग्रेस का ब्राह्मण सांसद, विधायक मंत्री इस तरह की माँग कर सकता है?1
- *कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी गांव में बड़ी चोरी,निमंत्रण में गया परिवार बना चोरों का निशाना* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत करेंटी गांव में गुरुवार 6 फरवरी को चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र राम कुमार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण खाने गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसकर कीमती जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। जब रमेश लगभग सुबह 4 बजे परिवार के साथ घर वापस पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले और अलमारियां खुली हुई थीं। इससे साफ है कि चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किए जाने की बात कही जा रही है।1
- Post by Vinod Shrivastava1
- कौशांबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Abhishek Singh1