रमजान की अलविदा जुमा कई मस्जिदों में अदा की गई नमाज, लोगों में देखा गया खुशी का माहौल। गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव में, बोरना, मुश्कीपुर, रामपुर, सलीम नगर, बन्नी सहित अन्य गांवों में रमजान के अलविदा जुम्मा को खासकर धार्मिक उत्साह देखा गया। विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने रंग बिरंगी परिधानों में सज कर जुमा की नमाज अदा की और पूरे समाज के कल्याण शांति व सुख समृद्धि के लिए खास कर दुआएं मांगी। महिलाएं अपने घरों में नमाज अदा कर रही है। रोजेदारों ने सुबह शहरी के बाद दिन भर निर्जला उपवास रखा और संध्या में इफ्तार कर रोजा खोलेगा। स्थानीय मुसलमानों ने बताया कि रमजान का अलविदा जुमा एवं आखिरी शुक्रवार है, जो बरकत और रहमत का महीना है, जिसमें दान पूणय की परंपरा खास तौर पर निभाई जाती है। सभी मस्जिद में जुम्मा की नमाज अदा की गई लोगों में काफी उत्साह का माहौल भी देखने को मिला। बोरना बड़ी मस्जिद के इमाम मोहम्मद मुबारक ने बताया कि इस अलविदा जुमा, रमजान की आखिरी जुमा की नमाज का अहमियत बहुत बड़ा है, लोगों ने मस्जिद में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा किया, और अपने क्षेत्र, पंचायत, जिला और राज्य के अमन चैन के लिए दुआएं भी खुदा से मांगी गई, आज शाम को चांद देखने के बाद कल हर्ष और उल्लास के साथ ईद का त्यौहार भी मनाई जाएगी, और इदगाह में नमाज अदा किया जाएगा।

- 🔴#खगड़िया। तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि। देखें लाइव! #highlights #rain #Khagaria #ANISHKUMARपत्रकार1
- खगड़िया जिले के गोगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी मास्केट बंदूक भी बरामद किया है। इसको लेकर शुक्रवार को दिन के तीन बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मार्च को गोगरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोगरी कुंडी वार्ड नंबर-01 निवासी छोटू यादव के घर में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान छोटू यादव के घर से एक देसी मास्केट बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू यादव (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता उमेश यादव, निवासी गोगरी कुंडी वार्ड-01, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। इस मामले में गोगरी थाना कांड संख्या 85/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित एसआई दिनेश कुमार, अवंती कुमारी, राजीव कुमार सिंह आदि मौजदू थे।1
- मड़ैया थाना क्षेत्र में दिनांक 18 मार्च 2026 को बॉबी कुमार की हत्या मामले में गोगरी एसडीपीओ सुश्री साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या कुछ जानकारी साझा कर रही है सुनिए #खगड़िया1
- खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी अनुमंडलीय कार्यालय में गोगरी डिएसपी साक्षी कुमारी ने लगभग दिन के 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस दिये की एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया ।1
- बिहार में बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। गैस एजेंसी और गोदामों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। गलत सूचनाओं ने लोगों में भ्रम पैदा कर दिया है, जिससे उन्हें एडवांस में सिलेंडर बुक कराना पड़ रहा है।1
- जिला पदाधिकारी सहरसा के कड़ी निगरानी के बाद सौर बाजार में घर घर लोगों को गैस सिलेंडर पहुंचना शुरू हो गया है जिससे लोगों ने अब राहत की सांस लिया है। बीते दिनों गैस सिलेंडर को लेकर सौर बाजार में भारी मारामारी हो रहा था जबकि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब 45 दिन पर गैस सिलेंडर की सुविधा मिलेगी जो उसे घर बैठे ही प्राप्त हो जाएगा बस उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक करना है। हालाकि इसको लेकर जिला पदाधिकारी सहरसा ने खुले शब्दों में बताया की गैस सिलेंडर की कमी पहले से भी नहीं थी बस एक भगदड़ सा मच गया की गैस सिलेंडर नहीं मिल रही है जिससे लोगों को परेशानी महसूस होने लगी।1
- ई का हो रहा है बिहार के खगड़िया जिला में1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव में, बोरना, मुश्कीपुर, रामपुर, सलीम नगर, बन्नी सहित अन्य गांवों में रमजान के अलविदा जुम्मा को खासकर धार्मिक उत्साह देखा गया। विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने रंग बिरंगी परिधानों में सज कर जुमा की नमाज अदा की और पूरे समाज के कल्याण शांति व सुख समृद्धि के लिए खास कर दुआएं मांगी। महिलाएं अपने घरों में नमाज अदा कर रही है। रोजेदारों ने सुबह शहरी के बाद दिन भर निर्जला उपवास रखा और संध्या में इफ्तार कर रोजा खोलेगा। स्थानीय मुसलमानों ने बताया कि रमजान का अलविदा जुमा एवं आखिरी शुक्रवार है, जो बरकत और रहमत का महीना है, जिसमें दान पूणय की परंपरा खास तौर पर निभाई जाती है। सभी मस्जिद में जुम्मा की नमाज अदा की गई लोगों में काफी उत्साह का माहौल भी देखने को मिला। बोरना बड़ी मस्जिद के इमाम मोहम्मद मुबारक ने बताया कि इस अलविदा जुमा, रमजान की आखिरी जुमा की नमाज का अहमियत बहुत बड़ा है, लोगों ने मस्जिद में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा किया, और अपने क्षेत्र, पंचायत, जिला और राज्य के अमन चैन के लिए दुआएं भी खुदा से मांगी गई, आज शाम को चांद देखने के बाद कल हर्ष और उल्लास के साथ ईद का त्यौहार भी मनाई जाएगी, और इदगाह में नमाज अदा किया जाएगा।1