logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन संवेदना" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को पूंजीपथरा थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक, घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक बालिका को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला, तो आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम ने तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की, लेकिन शुरू में सफलता नहीं मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशों पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने गुम बालिका और संदेही का लोकेशन पता करने के लिए मुखबिर लगाए। पुलिस को बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम रायपुर भेजी गई। टीम ने उरला और सिलतरा क्षेत्र में सघन पूछताछ और फोटो दिखाकर जानकारी जुटाने के बाद 24 जून 2026 को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया गया। महिला अधिकारी द्वारा बालिका का बयान दर्ज करने के बाद, उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी निवासी घरघोड़ा उसे बहला-फुसलाकर 15 दिसंबर 2025 को अपने साथ घरघोड़ा ले गया था। वहां से वह उसे रायपुर की एक फैक्ट्री में ले गया जहां वह काम करता था और लगभग 2 महीने तक मजदूर क्वार्टर में उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में घनश्याम उसे छोड़कर भाग गया। इसी बीच, सिलतरा फैक्ट्री में काम करने वाले सिसेन एक्का से उसका परिचय हुआ, जिसने शादी का झांसा देकर सरोरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इन तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का विस्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी घनश्याम से अपराध में प्रयुक्त बाइक जब्त कर घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, आरक्षक कीर्तन यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, हेम सागर पटेल और नरेन्द्र पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, और "ऑपरेशन संवेदना" के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

12 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन संवेदना" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को पूंजीपथरा थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक, घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक बालिका को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला, तो आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम ने तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की, लेकिन शुरू में सफलता नहीं मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशों पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने गुम बालिका और संदेही का लोकेशन पता करने के लिए मुखबिर लगाए। पुलिस को बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम रायपुर भेजी गई। टीम ने उरला और सिलतरा क्षेत्र में सघन पूछताछ और फोटो दिखाकर जानकारी जुटाने के बाद 24 जून 2026 को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया गया। महिला अधिकारी द्वारा बालिका का बयान दर्ज करने के बाद, उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी निवासी घरघोड़ा उसे बहला-फुसलाकर 15 दिसंबर 2025 को अपने साथ घरघोड़ा ले गया था। वहां से वह उसे रायपुर की एक फैक्ट्री में ले गया जहां वह काम करता था और लगभग 2 महीने तक मजदूर क्वार्टर में उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में घनश्याम उसे छोड़कर भाग गया। इसी बीच, सिलतरा फैक्ट्री में काम करने वाले सिसेन एक्का से उसका परिचय हुआ, जिसने शादी का झांसा देकर सरोरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इन तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का विस्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी घनश्याम से अपराध में प्रयुक्त बाइक जब्त कर घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, आरक्षक कीर्तन यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, हेम सागर पटेल और नरेन्द्र पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, और "ऑपरेशन संवेदना" के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन संवेदना" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को पूंजीपथरा थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक, घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक बालिका को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला, तो आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम ने तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की, लेकिन शुरू में सफलता नहीं मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशों पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने गुम बालिका और संदेही का लोकेशन पता करने के लिए मुखबिर लगाए। पुलिस को बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम रायपुर भेजी गई। टीम ने उरला और सिलतरा क्षेत्र में सघन पूछताछ और फोटो दिखाकर जानकारी जुटाने के बाद 24 जून 2026 को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया गया। महिला अधिकारी द्वारा बालिका का बयान दर्ज करने के बाद, उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी निवासी घरघोड़ा उसे बहला-फुसलाकर 15 दिसंबर 2025 को अपने साथ घरघोड़ा ले गया था। वहां से वह उसे रायपुर की एक फैक्ट्री में ले गया जहां वह काम करता था और लगभग 2 महीने तक मजदूर क्वार्टर में उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में घनश्याम उसे छोड़कर भाग गया। इसी बीच, सिलतरा फैक्ट्री में काम करने वाले सिसेन एक्का से उसका परिचय हुआ, जिसने शादी का झांसा देकर सरोरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इन तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का विस्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी घनश्याम से अपराध में प्रयुक्त बाइक जब्त कर घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, आरक्षक कीर्तन यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, हेम सागर पटेल और नरेन्द्र पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, और "ऑपरेशन संवेदना" के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।
    1
    रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन संवेदना" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को पूंजीपथरा थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक, घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक बालिका को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला, तो आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम ने तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की, लेकिन शुरू में सफलता नहीं मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशों पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने गुम बालिका और संदेही का लोकेशन पता करने के लिए मुखबिर लगाए। पुलिस को बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम रायपुर भेजी गई। टीम ने उरला और सिलतरा क्षेत्र में सघन पूछताछ और फोटो दिखाकर जानकारी जुटाने के बाद 24 जून 2026 को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया गया।

महिला अधिकारी द्वारा बालिका का बयान दर्ज करने के बाद, उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी निवासी घरघोड़ा उसे बहला-फुसलाकर 15 दिसंबर 2025 को अपने साथ घरघोड़ा ले गया था। वहां से वह उसे रायपुर की एक फैक्ट्री में ले गया जहां वह काम करता था और लगभग 2 महीने तक मजदूर क्वार्टर में उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में घनश्याम उसे छोड़कर भाग गया। इसी बीच, सिलतरा फैक्ट्री में काम करने वाले सिसेन एक्का से उसका परिचय हुआ, जिसने शादी का झांसा देकर सरोरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इन तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का विस्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी घनश्याम से अपराध में प्रयुक्त बाइक जब्त कर घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, आरक्षक कीर्तन यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, हेम सागर पटेल और नरेन्द्र पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, और "ऑपरेशन संवेदना" के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • रामानुजगंज में बेखौफ चोरों ने आईटीआई कॉलेज परिसर से नए ट्रक के टायर चोरी कर लिए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में चोरों के आतंक को उजागर किया है।
    1
    रामानुजगंज में बेखौफ चोरों ने आईटीआई कॉलेज परिसर से नए ट्रक के टायर चोरी कर लिए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में चोरों के आतंक को उजागर किया है।
    user_Suraj Gupta
    Suraj Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • जशपुर जिले, जो मुख्यमंत्री जी का गृह जिला भी है, के पत्थलगांव में एक महिला के घर में घुसकर उसे अभद्र गालियाँ देने और कैमरे के सामने अपनी दबंगई का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को कथित तौर पर जेल या पुलिस की कार्रवाई के बजाय 'एल्डरमैन' (नामांकित पार्षद) की कुर्सी से नवाज़ा गया है। यह घटना सत्ता और प्रशासन के 'अंधे प्रेम' को उजागर करती है, जहाँ कानून अब सत्ताधारियों की जेबों में सिमटकर रह गया है। वायरल वीडियो में, इस घटना के कथित 'नायक' श्री अवधेश गुप्ता एक निहत्थी महिला के घर में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा, "बीजेपी की गुंडागर्दी कैसी होती है, आज दिखा देता हूं।" यह तब हुआ है जब पार्टी के शीर्ष नेता लगातार 'महिला सम्मान', 'बेटी बचाओ' और 'सुशासन' की बात करते हैं, जबकि उनके 'रत्न' कहे जाने वाले लोग सरेआम पार्टी की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। प्रशासन ने इस व्यक्ति में शायद 'क्षमता' देखी कि जो एक महिला को इतनी शिद्दत से डरा सकता है, वह नगर पंचायत को भी अपने 'खौफ' से संभाल लेगा। जनता को उम्मीद थी कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करेगा और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजेगा। हालांकि, प्रशासन ने चौंकाते हुए सबको 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचकर जवाब दिया। जशपुर जिले के नगरीय निकायों के नामांकित पार्षदों की आधिकारिक सूची में न.पा. पत्थलगांव के अंतर्गत तीसरे नंबर पर सम्मान के साथ "श्री अवधेश गुप्ता" का नाम दर्ज है। यह दर्शाता है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए थी, उसे प्रशासन द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए एल्डरमैन की कुर्सी पर बैठाया गया है। यह स्थिति इस 'सिस्टम' पर सवाल खड़े करती है, जहाँ 'क्रिमिनल रिकॉर्ड' और 'गुंडागर्दी का वायरल वीडियो' अब राजनीति में तरक्की के लिए एक 'शानदार रेज्यूमे' माना जाने लगा है। पत्थलगांव की जनता, क्षेत्रीय विधायक गोमती साय जी से कई सवाल पूछ रही है। इन सवालों में पूछा जा रहा है कि क्या महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देना 'सुशासन' के नए पाठ्यक्रम का हिस्सा है, क्या एल्डरमैन की कुर्सी अवधेश गुप्ता जैसे लोगों को उनके 'पार्टी की गुंडागर्दी' के प्रदर्शन के लिए दी गई है, और क्या महिलाओं के सम्मान की कसमें खाने वाले नेताओं के लिए यह वायरल वीडियो सिर्फ एक कॉमेडी क्लिप है जिस पर पुलिस-प्रशासन आँखें मूंदे बैठा है। यह पूरा वाकया केवल एक व्यक्ति की बदसलूकी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के खोखलेपन और सत्ता के अहंकार का एक वीभत्स तमाशा है। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अब पत्थलगांव में न्याय की किताब रसूखदारों के इशारों पर और उनकी गालियों के आधार पर लिखी जाएगी। अंततः, लोगों को आगाह किया गया है कि वे अपनी शिकायतें लेकर पुलिस के पास जाने से पहले दो बार सोच लें, क्योंकि शिकायतकर्ता को ही 'गुंडागर्दी' का दूसरा भाग देखने को मिल सकता है।
    2
    जशपुर जिले, जो मुख्यमंत्री जी का गृह जिला भी है, के पत्थलगांव में एक महिला के घर में घुसकर उसे अभद्र गालियाँ देने और कैमरे के सामने अपनी दबंगई का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को कथित तौर पर जेल या पुलिस की कार्रवाई के बजाय 'एल्डरमैन' (नामांकित पार्षद) की कुर्सी से नवाज़ा गया है। यह घटना सत्ता और प्रशासन के 'अंधे प्रेम' को उजागर करती है, जहाँ कानून अब सत्ताधारियों की जेबों में सिमटकर रह गया है।

वायरल वीडियो में, इस घटना के कथित 'नायक' श्री अवधेश गुप्ता एक निहत्थी महिला के घर में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा, "बीजेपी की गुंडागर्दी कैसी होती है, आज दिखा देता हूं।" यह तब हुआ है जब पार्टी के शीर्ष नेता लगातार 'महिला सम्मान', 'बेटी बचाओ' और 'सुशासन' की बात करते हैं, जबकि उनके 'रत्न' कहे जाने वाले लोग सरेआम पार्टी की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। प्रशासन ने इस व्यक्ति में शायद 'क्षमता' देखी कि जो एक महिला को इतनी शिद्दत से डरा सकता है, वह नगर पंचायत को भी अपने 'खौफ' से संभाल लेगा।

जनता को उम्मीद थी कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करेगा और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजेगा। हालांकि, प्रशासन ने चौंकाते हुए सबको 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचकर जवाब दिया। जशपुर जिले के नगरीय निकायों के नामांकित पार्षदों की आधिकारिक सूची में न.पा. पत्थलगांव के अंतर्गत तीसरे नंबर पर सम्मान के साथ "श्री अवधेश गुप्ता" का नाम दर्ज है। यह दर्शाता है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए थी, उसे प्रशासन द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए एल्डरमैन की कुर्सी पर बैठाया गया है। यह स्थिति इस 'सिस्टम' पर सवाल खड़े करती है, जहाँ 'क्रिमिनल रिकॉर्ड' और 'गुंडागर्दी का वायरल वीडियो' अब राजनीति में तरक्की के लिए एक 'शानदार रेज्यूमे' माना जाने लगा है।

पत्थलगांव की जनता, क्षेत्रीय विधायक गोमती साय जी से कई सवाल पूछ रही है। इन सवालों में पूछा जा रहा है कि क्या महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देना 'सुशासन' के नए पाठ्यक्रम का हिस्सा है, क्या एल्डरमैन की कुर्सी अवधेश गुप्ता जैसे लोगों को उनके 'पार्टी की गुंडागर्दी' के प्रदर्शन के लिए दी गई है, और क्या महिलाओं के सम्मान की कसमें खाने वाले नेताओं के लिए यह वायरल वीडियो सिर्फ एक कॉमेडी क्लिप है जिस पर पुलिस-प्रशासन आँखें मूंदे बैठा है। यह पूरा वाकया केवल एक व्यक्ति की बदसलूकी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के खोखलेपन और सत्ता के अहंकार का एक वीभत्स तमाशा है। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अब पत्थलगांव में न्याय की किताब रसूखदारों के इशारों पर और उनकी गालियों के आधार पर लिखी जाएगी। अंततः, लोगों को आगाह किया गया है कि वे अपनी शिकायतें लेकर पुलिस के पास जाने से पहले दो बार सोच लें, क्योंकि शिकायतकर्ता को ही 'गुंडागर्दी' का दूसरा भाग देखने को मिल सकता है।
    user_ANURAG
    ANURAG
    Newspaper publisher Bagicha, Jashpur•
    6 hrs ago
  • मोहर्रम के अवसर को देखते हुए कोरबा पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में, कोरबा पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम रखने का स्पष्ट संदेश देना है।
    1
    मोहर्रम के अवसर को देखते हुए कोरबा पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में, कोरबा पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम रखने का स्पष्ट संदेश देना है।
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के ढाई साल बाद नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अंबिकापुर नगर निगम के साथ-साथ सीतापुर और लखनपुर नगर पंचायतों के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की है। अंबिकापुर निगम में नौ, जबकि लखनपुर और सीतापुर नगर पंचायत में तीन-तीन एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इस घोषणा के बाद तीनों ही नगरीय निकायों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला अवसर है जब एल्डरमैनों की नियुक्ति हुई है। ये नियुक्तियाँ छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। सभी मनोनीत पार्षदों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं, और वे आगामी आदेश तक अपने पदों पर बने रहेंगे। अंबिकापुर नगर निगम के लिए जिन नौ एल्डरमैनों की नियुक्ति हुई है, उनमें करता राम गुप्ता, सावित्री जायसवाल, राजबहादुर सिंह, शरद सिन्हा, किरण सोनी, संतोष दास, तजिंदर बग्गा, रमेश जायसवाल और श्रीधर केशरी (दिव्यांग) शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ, अंबिकापुर नगर निगम में अब महापौर और 48 पार्षदों के अलावा नौ मनोनीत पार्षद हो गए हैं। नवनियुक्त एल्डरमैनों में करता राम गुप्ता पूर्व पार्षद और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वहीं संतोष दास और तजिंदर बग्गा सहित अन्य मनोनीत पार्षद लंबे समय से पार्टी में पदाधिकारी और कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार, लखनपुर नगर पंचायत में दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और मालती कश्यप को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि सीतापुर नगर पंचायत के लिए नेमलाल गुप्ता, अमृता पैंकरा और अनेश्वर गुप्ता को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। इन मनोनीत पार्षदों और उनके परिजनों तथा समर्थकों में अपनी सूची में नाम देखकर हर्ष का माहौल है, और उनका मुंह मीठा कराकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
    1
    प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के ढाई साल बाद नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अंबिकापुर नगर निगम के साथ-साथ सीतापुर और लखनपुर नगर पंचायतों के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की है। अंबिकापुर निगम में नौ, जबकि लखनपुर और सीतापुर नगर पंचायत में तीन-तीन एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इस घोषणा के बाद तीनों ही नगरीय निकायों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला अवसर है जब एल्डरमैनों की नियुक्ति हुई है।

ये नियुक्तियाँ छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। सभी मनोनीत पार्षदों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं, और वे आगामी आदेश तक अपने पदों पर बने रहेंगे।

अंबिकापुर नगर निगम के लिए जिन नौ एल्डरमैनों की नियुक्ति हुई है, उनमें करता राम गुप्ता, सावित्री जायसवाल, राजबहादुर सिंह, शरद सिन्हा, किरण सोनी, संतोष दास, तजिंदर बग्गा, रमेश जायसवाल और श्रीधर केशरी (दिव्यांग) शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ, अंबिकापुर नगर निगम में अब महापौर और 48 पार्षदों के अलावा नौ मनोनीत पार्षद हो गए हैं। नवनियुक्त एल्डरमैनों में करता राम गुप्ता पूर्व पार्षद और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वहीं संतोष दास और तजिंदर बग्गा सहित अन्य मनोनीत पार्षद लंबे समय से पार्टी में पदाधिकारी और कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं।

इसी प्रकार, लखनपुर नगर पंचायत में दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और मालती कश्यप को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि सीतापुर नगर पंचायत के लिए नेमलाल गुप्ता, अमृता पैंकरा और अनेश्वर गुप्ता को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। इन मनोनीत पार्षदों और उनके परिजनों तथा समर्थकों में अपनी सूची में नाम देखकर हर्ष का माहौल है, और उनका मुंह मीठा कराकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सरगुजा जिले की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर 'रामगढ़' में इस वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के लिए प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पिछले 50 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव को इस बार और भी भव्य और गरिमामय स्वरूप दिया जा रहा है, जिसका आयोजन 29 और 30 जून को होगा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रामगढ़ केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है। मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन धरा पर महाकवि कालिदास ने अपने विश्व प्रसिद्ध काव्य 'मेघदूत' की रचना की थी, और भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के दौरान इस स्थल पर समय व्यतीत किया था। मंत्री राजेश अग्रवाल ने विशेष रूप से यह भी बताया कि इस वर्ष का रामगढ़ महोत्सव और भी खास होने वाला है, क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव की भव्यता और गरिमा में चार-चांद लग जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने विश्वास जताया है कि सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ राज्य की लोक संस्कृति और समृद्ध विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
    1
    सरगुजा जिले की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर 'रामगढ़' में इस वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के लिए प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पिछले 50 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव को इस बार और भी भव्य और गरिमामय स्वरूप दिया जा रहा है, जिसका आयोजन 29 और 30 जून को होगा।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रामगढ़ केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है। मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन धरा पर महाकवि कालिदास ने अपने विश्व प्रसिद्ध काव्य 'मेघदूत' की रचना की थी, और भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के दौरान इस स्थल पर समय व्यतीत किया था।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने विशेष रूप से यह भी बताया कि इस वर्ष का रामगढ़ महोत्सव और भी खास होने वाला है, क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव की भव्यता और गरिमा में चार-चांद लग जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने विश्वास जताया है कि सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ राज्य की लोक संस्कृति और समृद्ध विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
    user_Raza
    Raza
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए पिछले 11 वर्षों में भारत द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की गई अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है, और इसी संकल्प के साथ गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिन्हें क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार की पूरी प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने 'डिजिटल इंडिया', 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों को देश की नई पहचान बताते हुए करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया, उन्हें देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएँ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही हैं, जिससे वे आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति के माध्यम से उनके लिए नए अवसर पैदा करने की बात कही और उन्हें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए आधुनिक बुनियादी ढाँचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। दमन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए पिछले 11 वर्षों में भारत द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की गई अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है, और इसी संकल्प के साथ गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिन्हें क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार की पूरी प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने 'डिजिटल इंडिया', 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों को देश की नई पहचान बताते हुए करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया, उन्हें देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएँ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही हैं, जिससे वे आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति के माध्यम से उनके लिए नए अवसर पैदा करने की बात कही और उन्हें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए आधुनिक बुनियादी ढाँचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। दमन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • महतारी वंदन योजना से संबंधित पोर्टल जल्द ही शुरू हो सकता है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की अनुमति मिल गई है।
    1
    महतारी वंदन योजना से संबंधित पोर्टल जल्द ही शुरू हो सकता है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की अनुमति मिल गई है।
    user_Suraj Gupta
    Suraj Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.