logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओड़गी नवीन महाविद्यालय के पास शराब दुकान खोलने के विरोध में आंदोलन!

4 hrs ago
user_Santlal Urre
Santlal Urre
Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

ओड़गी नवीन महाविद्यालय के पास शराब दुकान खोलने के विरोध में आंदोलन!

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ओड़गी नवीन महाविद्यालय के पास शराब दुकान खोलने के विरोध में आंदोलन!
    1
    ओड़गी नवीन महाविद्यालय के पास शराब दुकान खोलने के विरोध में आंदोलन!
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे नारे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ /कोटाडोल ///// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के तत्वावधान में मंगलवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। नारों के बीच कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री एवं कोटाडोल प्रभारी अवधेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामू सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शरण सिंह, रामप्रकाश मानिकपुरी, आनंद राय, कमल चौधरी, आशु, हंसलाल, राजेश बैगा, राजकरण यादव, परमेश, उमेश, वंश बहादुर, शिव प्रसाद, श्रम सिंह और कंश लाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इन मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    2
    कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कोटाडोल में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे नारे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल
विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ /कोटाडोल ///// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के तत्वावधान में मंगलवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। नारों के बीच कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री एवं कोटाडोल प्रभारी अवधेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामू सिंह, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शरण सिंह, रामप्रकाश मानिकपुरी, आनंद राय, कमल चौधरी, आशु, हंसलाल, राजेश बैगा, राजकरण यादव, परमेश, उमेश, वंश बहादुर, शिव प्रसाद, श्रम सिंह और कंश लाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर इन मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_Vikram Sahu
    Vikram Sahu
    Media house मनेन्द्रगढ•
    5 hrs ago
  • 📢 सादर सूचनार्थ एवं जनहित में अपील मौसम में अचानक बदलाव के चलते बेमौसम बारिश, तेज हवा एवं तूफान आने की प्रबल संभावना है। 🙏 आप सभी से विनम्र आग्रह है कि सावधानी बरतें। जंगल-झाड़ियों में जाने से बचें। बिजली के खंभों एवं बिजली के तारों से दूर रहें। जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न हों। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। आपकी सुरक्षा, आपके परिवार की जिम्मेदारी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
    1
    📢 सादर सूचनार्थ एवं जनहित में अपील 

मौसम में अचानक बदलाव के चलते बेमौसम बारिश, तेज हवा एवं तूफान आने की प्रबल संभावना है।
🙏 आप सभी से विनम्र आग्रह है कि सावधानी बरतें।
 जंगल-झाड़ियों में जाने से बचें। 
बिजली के खंभों एवं बिजली के तारों से दूर रहें। 
 जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न हों। 
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
आपकी सुरक्षा, आपके परिवार की जिम्मेदारी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
    user_Dhanesh yadav
    Dhanesh yadav
    मैनपाट, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सिंगरौली. तमिलनाडु में मृत राकेश बैगा का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह ग्राम, डॉ. गंगा वैश्य ने ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देकर पेश की मानवता की मिसाल . सिंगरौली। तमिलनाडु में जान गंवाने वाले सिंगरौली जिले के बरहपान निवासी राकेश कुमार बैगा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम पहुंचा। अपने गांव के युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल है। परिवार के लिए यह कठिन समय है, जब अपनों को खोने का दर्द और आगे की चुनौतियां एक साथ सामने खड़ी हैं। इस दुख की घड़ी में डॉ. गंगा वैश्य ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके इस सहयोग को संकट से जूझ रहे परिवार को सहारा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। गृह ग्राम पहुंचा पार्थिव शरीर, परिजनों में पसरा मातम .... तमिलनाडु में राकेश कुमार बैगा की मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। जिस युवक के घर लौटने का इंतजार रहा होगा, उसका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचा तो परिजनों के दुख का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया। किसी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में परिवार को भावनात्मक सहारे के साथ-साथ आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता पड़ सकती है। राकेश बैगा की मौत के बाद उनका परिवार भी इसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। डॉ. गंगा वैश्य ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 50 हजार रुपये.... परिवार की इस पीड़ा के बीच डॉ. गंगा वैश्य ने आगे आकर मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। दुख की इस घड़ी में उनका यह कदम जरूरतमंद परिवार के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। अक्सर किसी परिवार पर अचानक संकट आने से उसकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। ऐसे समय में समाज के लोगों द्वारा मदद के लिए आगे आना पीड़ित परिवार को मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत देता है। डॉ. गंगा वैश्य की इस पहल को भी इसी मानवीय भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। मुश्किल वक्त में सहयोग ही मानवता की असली पहचान.... राकेश कुमार बैगा के निधन से परिवार को हुई क्षति की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से नहीं की जा सकती। अपनों को खोने का दर्द जीवनभर बना रह सकता है, लेकिन दुख की घड़ी में किसी का साथ मिलना पीड़ित परिवार को संबल जरूर देता है। डॉ. गंगा वैश्य द्वारा दी गई आर्थिक सहायता इसी संवेदनशील सोच को दर्शाती है कि समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। जब कोई परिवार विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा हो, तब समय पर मिला सहयोग उसके लिए बड़ी राहत बन सकता है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना .... राकेश कुमार बैगा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। इस दुखद घटना के बीच डॉ. गंगा वैश्य की ओर से की गई आर्थिक सहायता ने यह संदेश दिया कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। किसी की पीड़ा को पूरी तरह दूर करना भले ही संभव न हो, लेकिन मदद का एक छोटा-सा प्रयास भी दुख से जूझ रहे परिवार के लिए उम्मीद और हिम्मत का सहारा बन सकता है।
    4
    सिंगरौली. तमिलनाडु में मृत राकेश बैगा का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह ग्राम, डॉ. गंगा वैश्य ने ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देकर पेश की मानवता की मिसाल . 
सिंगरौली। तमिलनाडु में जान गंवाने वाले सिंगरौली जिले के बरहपान निवासी राकेश कुमार बैगा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम पहुंचा। अपने गांव के युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल है। परिवार के लिए यह कठिन समय है, जब अपनों को खोने का दर्द और आगे की चुनौतियां एक साथ सामने खड़ी हैं।
इस दुख की घड़ी में डॉ. गंगा वैश्य ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके इस सहयोग को संकट से जूझ रहे परिवार को सहारा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
गृह ग्राम पहुंचा पार्थिव शरीर, परिजनों में पसरा मातम  .... 
तमिलनाडु में राकेश कुमार बैगा की मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। जिस युवक के घर लौटने का इंतजार रहा होगा, उसका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचा तो परिजनों के दुख का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया। किसी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में परिवार को भावनात्मक सहारे के साथ-साथ आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता पड़ सकती है। राकेश बैगा की मौत के बाद उनका परिवार भी इसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है।
डॉ. गंगा वैश्य ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 50 हजार रुपये.... 
परिवार की इस पीड़ा के बीच डॉ. गंगा वैश्य ने आगे आकर मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। दुख की इस घड़ी में उनका यह कदम जरूरतमंद परिवार के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। अक्सर किसी परिवार पर अचानक संकट आने से उसकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। ऐसे समय में समाज के लोगों द्वारा मदद के लिए आगे आना पीड़ित परिवार को मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत देता है। डॉ. गंगा वैश्य की इस पहल को भी इसी मानवीय भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुश्किल वक्त में सहयोग ही मानवता की असली पहचान.... 
राकेश कुमार बैगा के निधन से परिवार को हुई क्षति की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से नहीं की जा सकती। अपनों को खोने का दर्द जीवनभर बना रह सकता है, लेकिन दुख की घड़ी में किसी का साथ मिलना पीड़ित परिवार को संबल जरूर देता है। डॉ. गंगा वैश्य द्वारा दी गई आर्थिक सहायता इसी संवेदनशील सोच को दर्शाती है कि समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। जब कोई परिवार विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा हो, तब समय पर मिला सहयोग उसके लिए बड़ी राहत बन सकता है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना  .... 
राकेश कुमार बैगा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। इस दुखद घटना के बीच डॉ. गंगा वैश्य की ओर से की गई आर्थिक सहायता ने यह संदेश दिया कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। किसी की पीड़ा को पूरी तरह दूर करना भले ही संभव न हो, लेकिन मदद का एक छोटा-सा प्रयास भी दुख से जूझ रहे परिवार के लिए उम्मीद और हिम्मत का सहारा बन सकता है।
    user_News Ripotar Kulesawr Kushwaha
    News Ripotar Kulesawr Kushwaha
    Reporter वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • भालूमाडा से प्यारी गाँव जाने वाली रोड है और छत्तीसगढ़ भी भालूमाडा से प्यारी गाँव और छत्तीसगढ़ भी जाति है ये रोड साथियो इस लिए ये रोड को बनना बहुत जरूरी है आप सब लोग हमारा साथ दो
    1
    भालूमाडा से प्यारी गाँव जाने वाली रोड है और छत्तीसगढ़ भी
भालूमाडा से प्यारी गाँव और छत्तीसगढ़ भी जाति है ये रोड साथियो इस लिए ये रोड को बनना बहुत जरूरी है आप सब लोग हमारा साथ दो
    user_भारत बाबा जी
    भारत बाबा जी
    Video Creator कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दमोहः धार्मिक भावनाएँ आहत करने वाली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार, 24 घंटे में जेल भेजा दमोहः धार्मिक भावनाएँ आहत करने वाली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार, 24 घंटे में जेल भेजा
    1
    दमोहः धार्मिक भावनाएँ आहत करने वाली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार, 24 घंटे में जेल भेजा
दमोहः धार्मिक भावनाएँ आहत करने वाली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार, 24 घंटे में जेल भेजा
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    4 min ago
  • बलरामपुर में दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़ | बलरामपुर बलरामपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का किया खुलासा। आरोपी सुशील शांडिल्य (26) को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इंडेन गैस गोदाम और जिला अस्पताल से चोरी हुई थीं बाइकें। आरोपी की निशानदेही पर रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन बरामद। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेजा गया।
    2
    बलरामपुर में दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़ | बलरामपुर
बलरामपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का किया खुलासा।
आरोपी सुशील शांडिल्य (26) को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
इंडेन गैस गोदाम और जिला अस्पताल से चोरी हुई थीं बाइकें।
आरोपी की निशानदेही पर रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन बरामद।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेजा गया।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • नागपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जब्त नागपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जब्त विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// थाना पोड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज एक मामले में करीब 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी 27 अक्टूबर 2026 को की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष कोड़ाकू उर्फ देवार, पिता बेचैन कोड़ाकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मंडलपारा (मझारही), थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया है। उसके विरुद्ध थाना पोड़ी में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी रवि कुमार कुजूर के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी 3 दिसंबर 2025 से लगातार फरार था। उसकी तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नागपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, प्रधान आरक्षक मुमताज खान, संजय पाण्डेय, आरक्षक अखिलेश जायसवाल एवं नागपुर चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    नागपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जब्त
नागपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी के कब्जे से लोहे का रॉड जब्त
विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// थाना पोड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज एक मामले में करीब 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी 27 अक्टूबर 2026 को की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष कोड़ाकू उर्फ देवार, पिता बेचैन कोड़ाकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मंडलपारा (मझारही), थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया है। उसके विरुद्ध थाना पोड़ी में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी रवि कुमार कुजूर के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 3 दिसंबर 2025 से लगातार फरार था। उसकी तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नागपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, प्रधान आरक्षक मुमताज खान, संजय पाण्डेय, आरक्षक अखिलेश जायसवाल एवं नागपुर चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Vikram Sahu
    Vikram Sahu
    Media house मनेन्द्रगढ•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.